‘अमर उजाला भविष्य ज्योति 2026’ को लेकर छात्रों के बीच उत्साह धीरे-धीरे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत से लगातार छात्र-छात्राएं इस पहल से जुड़ रहे हैं और पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। बड़ी संख्या में बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थी पंजीकरण करा रहे हैं। इस पहल के तहत मेधावी छात्रों को उनके अपने जिले में सम्मानित किया जाएगा। इसी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों के छात्र इस मंच के प्रति रुचि दिखा रहे हैं और इसमें भाग लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं।अभियान के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं (सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और राज्य बोर्ड) में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पंजीकरण कर सकते हैं। जिला स्तरीय सम्मान समारोह के लिए अंतिम चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल रखा गया है, जिससे सभी छात्र आसानी से क्यूआर कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। हर दिन नए छात्र इस अभियान से जुड़ रहे हैं। प्रेरणा के साथ सम्मान का अवसर ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति’ छात्रों के लिए केवल सम्मान का अवसर ही नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करने वाला एक मंच भी है। अमर उजाला ने सभी पात्र छात्रों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते पंजीकरण कर इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें