मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड: सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहा-मोदी क्या हैं, औरंगजेब भी पंजाब को नहीं झुका पाया

सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची है। मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी।वहीं इस रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा-आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि वहां शपथ ग्रहण से पहले ही हिंसा का माहौल बना दिया गया है। पूरा बंगाल जल रहा है। सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, यहां हर तरह के बीज बोए जा सकते हैं, लेकिन नफरत की पैदावार यहां कभी नहीं हो सकती।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है और दिल्ली की सत्ता पंजाब के साथ जो अन्याय कर रही है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। संगरूर में पत्रकारोें से बातचीत में भगवंत मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के भाईचारे को तोड़ने के भाजपा के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे और पंजाब के साथ किए जा रहे अन्याय का पंजाबी कड़ा जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब भी चुनाव करीब आते हैं तो भाजपा बम धमाको …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

चंद्रनाथ हत्याकांड: यूपी से जुड़े तार, बदायूं पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम, फिर संभल में दी दबिश

बदायूं एसएसपी से की मुलाकात सूत्रों के अनुसार देर रात पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी साझा की। टीम ने हत्या मामले से जुड़े कुछ तकनीकी इनपुट और कॉल डिटेल संबंधी जानकारी भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद आवश्यक जानकारी लेने और मार्ग स्पष्ट होने पर टीम संभल जिले के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद वहां की पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही है। जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। इधर, देर रात बदायूं में अचानक पश्चिम बंगाल पुलिस के पहुंचने की सूचना से पुलिस महकमे में भी हलचल बनी रही। हालांकि स्थानीय स्तर पर किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Weather: सावधान! आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, ओले भी गिरेंगे; खराब मौसम के कारण नौ की मौत

और पढ़ें खबर अपडेट हो रही है… बिहार में अलग-अलग इलाकों में बारिश रोज हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, अररिया, वैशाली, भोजपुर और समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने काफी तबाही मचाई। पटना में पांच सौ से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं वैशाली में दो, भोजपुर में एक और समस्तीपुर में एक-एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। आज फिर से मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 1 min · National Desk

India- US: एआई पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका; चीन को घेरने की है तैयारी, जानें सबकुछ

इंड-पैसिफिक को विश्वस्तरीय तकनीक की मिले पहुंच विरोधी देशों पर निर्भरता से बचें एआई के क्षेत्र में कितना हुआ निवेश? भारत की हुई सराहना अमेरिकी विदेश विभाग की डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी बेथानी मॉरिसन ने शुक्रवार को आयोजित यूएस-इंडिया एआई एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी फोरम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन यूएस-इंडिया एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी फोरम की ओर से किया गया था।बेथनी मॉरिसन ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को विश्वस्तरीय तकनीक तक पहुंच मिले और उसे समाज के विकास व लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि AI तकनीक में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लाभ पूरी तरह तभी मिल सकते हैं जब देश खुले और सुरक्षित तकनीकी ढांचे पर काम करें।उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी तकनीकी साझेदारी सुरक्षा, इंटरऑपरेबिलिटी और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला पर आधारित हो। साथ ही हमें विरोधी देशों पर निर्भरता से बचना होगा।मॉरिसन ने AI क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे निवेश का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि साल 2026 की पहली तिमाही में निजी क्षेत्र ने AI तकनीकों के विकास में 300 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है, जिसमें आधे से अधिक निवेश अमेरिकी कंपनियों द्वारा किए गए हैं।उन्होंने भारतीय कंपनियों की भी सराहना करते हुए कहा कि भारत की कंपनियां AI और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह आयोजित सेलेक्टयूएसए इन्वेस्टमेंट समिट में भारतीय कंपनियों ने 1.1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते तकनीकी और आर्थिक रिश्तों का संकेत है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: साल में 30 बार ही नेपाल में भारतीय वाहनों को एंट्री, निजी गाड़ियों के लिए व्यवस्था लागू, मालवाहक को छूट

UP: साल में 30 बार ही नेपाल में भारतीय वाहनों को एंट्री, निजी गाड़ियों के लिए व्यवस्था लागू, मालवाहक को छूट और पढ़ें नेपाल में एंट्री के लिए भंसार की क्यूआर कोड की सुविधा शुरू किए जाने के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। क्यूआर कोड के जरिये नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध होगा, इससे 30 बार के बाद जाने वाली गाड़ियों की पहचान आसानी से हो जाएगी। नेपाल में बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकारी के सत्ता में आने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी और नियम-कायदे के पालन पर जोर बढ़ गया है। पहले 100 रुपये से अधिक के भारतीय मूल्य के सामान ले जाने पर भंसार लागू किया गया। फिर बिना एमआरपी वाले सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया। नेपाल में एंट्री के लिए भंसार की क्यूआर कोड की सुविधा शुरू किए जाने के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। क्यूआर कोड के जरिये नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध होगा, इससे 30 बार के बाद जाने वाली गाड़ियों की पहचान आसानी से हो जाएगी।नेपाल में बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकारी के सत्ता में आने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी और नियम-कायदे के पालन पर जोर बढ़ गया है। पहले 100 रुपये से अधिक के भारतीय मूल्य के सामान ले जाने पर भंसार लागू किया गया। फिर बिना एमआरपी वाले सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया। नेपाल म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में 'दादा' राज: ममता को दो बार हराने वाले शुभेंदु अधिकारी संभालेंगे सत्ता, ऐसे बढ़ा राजनीतिक कद

करीब पांच साल पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले शुभेंदु बंगाल के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शिशिर अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रह चुके हैं। उनके भाई दिव्येंदु अधिकारी और सैमेंदु अधिकारी भी पश्चिम बंगाल के सक्रिय राजनेता और बीजेपी नेता रहे हैं। कांग्रेस से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले शुभेंदु 1998 से 2020 तक तृणमूल के साथ रहे। ममता सरकार में परिवहन और सिंचाई मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। दिसंबर, 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गए। वह 2009 से 2014 तक तमलुक निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाले शुभेंदु ने शादी नहीं की है।वाममोर्चा सरकार ने जब 2007 और 2008 के दौरान नंदीग्राम में इंडोनेशिया के सलीम ग्रुप के विशेष आर्थिक जोन परियोजना के लिए जबरन जमीन का अधिग्रहण शुरू किया, तो विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। इसका नेतृत्व शुभेंदु ने किया। वह इस आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे। यह वह समय था जब वामपंथी सरकार का विरोध करने से लोग डरते थे। प्रदर्शन के दौरान 14 मार्च, 2007 को पुलिस फायरिंग हुई, जिसमें 14 लोग मारे गए थे। यह घटना बंगाल की राजनीति में अहम मोड़ साबित हुई, जिसने 34 साल के वाम शासन को खत्म किया।मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले ही शुभेंदु ने कई बड़े संकेत दिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में संस्थागत भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग गठित किया जाएगा। सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामलों में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। संदेशखाली प्रकरण और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मामले की जांच के लिए भी आयोग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: जी-20 के बाद फिर हाई-सिक्योरिटी मोड में राजधानी, कई विभाग मिलकर इसलिए कर रहे हैं अभूतपूर्व तैयारी

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैश्विक कूटनीति और हाई-सिक्योरिटी प्रबंधन का केंद्र बनने जा रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के बाद अब मई और जून में दिल्ली दो बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-2026) और पहला इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी। इन आयोजनों के लिए दिल्ली पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा योजना तैयार की है, जिसके तहत राजधानी की सड़कों पर 1157 सफेद एसयूवी सुरक्षा कवच के रूप में तैनात रहेंगी। कुल 1157 सफेद एसयूवी तैनात होंगी स्कॉर्पियो, अर्टिगा और बोलेरो मॉडल शामिल 870 गाड़ियां सुरक्षा यूनिट के लिए 239 गाड़ियां ट्रैफिक यूनिट को नई दिल्ली जिले को 48 अतिरिक्त एसयूवी प्रति गाड़ी दो ड्राइवर तैनात सभी वाहन 2020 या उसके बाद के मॉडल स्पीडोमीटर सीलिंग और व्यवहार निगरानी अनिवार्य दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में एकरूपता बनाए रखने के लिए इस बार सिर्फ सफेद रंग की एसयूवी स्कॉर्पियो, अर्टिगा और बोलेरो को चुना है। अधिकारियों के अनुसार, एक जैसे रंग और मॉडल की गाड़ियों से सुरक्षा काफिले की पहचान आसान होगी और संचालन में बेहतर समन्वय बनाया जा सकेगा। पूरे ऑपरेशन को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सबसे बड़ा हिस्सा सुरक्षा इकाई का होगा, जिसके लिए 870 एसयूवी तैनात की जाएंगी। ये गाड़ियां 17 मई से 2 जून तक विदेशी मेहमानों और वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षा में लगेंगी। वहीं, वीआईपी मूवमेंट के दौरान राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 239 एसयूवी ट्रैफिक यूनिट को दी जाएंगी। इसके अलावा, आयोजन स्थलों और आसपास के इलाकों की निगरानी के लिए नई दिल्ली जिले को 48 अतिरिक्त गाड़ियां आवंटित की गई ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: होर्मुज में ईरानी दादागिरी के खिलाफ अमेरिका ने कसी कमर; तेहरान में इंटरनेट बैन के 70 दिन पूरे

02:04 AM, 09-May-2026 ईरान में इंटरनेट बैन के 70 दिन पूरे, थमी विकास की रफ्तार, जनता की बढ़ी मुश्किलें ईरान में जारी इंटरनेट ब्लैकआउट आज अपने 70वें दिन में प्रवेश कर गया है। इंटरनेट वॉचडॉग ‘नेटब्लॉक्स’ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस शटडाउन ने अब तक 1656 घंटों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह स्थिति देश के आधुनिक इतिहास में डिजिटल कनेक्टिविटी पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार बनकर उभरी है। ईरान में इंटरनेट सेवाओं पर यह कड़ा पहरा जनवरी की शुरुआत में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद लगाया गया था। फरवरी के अंत में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद इन प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया गया। सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लगभग पूरे देश में डिजिटल संचार को ठप कर दिया है। 70 दिनों से जारी इस पाबंदी ने देश के व्यापारिक ढांचे को हिला कर रख दिया है। छोटे व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गए हैं और ऑनलाइन आधारित नौकरियां खत्म होने की कगार पर हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव दिव्यांगों, छात्रों और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर पड़ा है। छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और आवश्यक सेवाओं तक पहुंचना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। ईरान में जारी इंटरनेट ब्लैकआउट आज अपने 70वें दिन में प्रवेश कर गया है। इंटरनेट वॉचडॉग ‘नेटब्लॉक्स’ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस शटडाउन ने अब तक 1656 घंटों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह स्थिति देश के आधुनिक इतिहास में डिजिटल कनेक्टिविटी पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार बनकर उभरी है।ईरान में इंटरनेट सेवाओं पर यह कड़ा पहरा जनवरी की शुरुआत में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद लगाया गया था। फरवरी के अंत में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद इन प्रतिबंधों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी सपा, जिस विधानसभा का टिकट होगा फाइनल वहां पार्टी करेगी बड़ी रैली

सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी प्रारंभ कर दी है। जैसे-जैसे जिन क्षेत्रों में टिकट फाइनल होते जाएंगे, वैसे-वैसे उन क्षेत्रों में बड़ी रैलियों के आयोजन का कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा। लेकिन, किसी भी क्षेत्र के टिकट फाइनल करने से पहले वहां रैलियों का कार्यक्रम नहीं रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी स्थानीय स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के बीच अंतरविरोधों को न्यून रखना चाहती है। ताकि, चुनाव के दौरान उसे गैरजरूरी नुकसान न उठाने पड़ें। बिना टिकट घोषित किए रैली करने के कई बार खराब परिणाम भी सामने आते हैं।रैलियों में कई दावेदार अपना टिकट फाइनल मानकर संसाधन लगाते हैं और जब टिकट किसी और को मिलता है तो वे पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम करने लगते हैं।इसलिए सपा नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि पहले टिकट फाइनल करेंगे। संबंधित नेता को पूरी तैयारी से मैदान में उतरने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद रैली का कार्यक्रम रखा जाएगा। टिकट को लेकर स्थिति एकदम साफ करने के बाद सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मदद करने के लिए कहा जाएगा।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। इन सबके बीच सपा नेतृत्व ने फैसला किया है कि ओमप्रकाश राजभर को जवाब सपा महिला विंग की अध्यक्ष सीमा राजभर ही देंगी। सीमा राजभर सुभासपा से ही सपा में शामिल हुई हैं। इस संबंध में सपा ने अपने सभी नेताओं को निर्देश दे दिए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी खींचतान जारी, वीसीके ने समर्थन देने के लिए मांगा उप-मुख्यमंत्री का पद

टीवीके 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के 118 सीटों के आंकड़े को पार करने के लिए संघर्ष कर रही है। समर्थन जुटाने की कोशिश में पार्टी ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन के घटकों से संपर्क किया है। कांग्रेस ने पहले ही टीवीके का समर्थन करने का फैसला किया है, भले ही वह सरकार में शामिल न हो। इसी तरह सीपीआई और सीपीआईएम ने भी टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन वे मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे।वीसीके ने शुक्रवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक उच्च-स्तरीय समिति की बैठक बुलाई। इसमें 20 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अधिकांश पदाधिकारियों ने टीवीके की सरकार बनाने की कोशिशों का समर्थन करने के पक्ष में राय दी।बैठक के दौरान वीसीके के वरिष्ठ नेता रवि कुमार ने कथित तौर पर इस बात पर जोर दिया कि किसी भी ऐसे समझौते में, जिसमें वीसीके का सरकार को समर्थन शामिल हो, पार्टी अध्यक्ष थोल. तिरुमावलवन को उप-मुख्यमंत्री का पद दिया जाना चाहिए। कई अन्य नेताओं ने भी इसी विचार का समर्थन किया।उन्होंने तर्क दिया कि अगर वीसीके औपचारिक रूप से टीवीके सरकार का समर्थन करने का फैसला लेती है, तो पार्टी को मंत्रिमंडल में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कुछ पदाधिकारियों ने यह भी सुझाव दिया कि वीसीके के उप-महासचिव वन्नी अरसु को भी मंत्री पद में शामिल किया जाना चाहिए।पार्टी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रस्तावित सरकार को दलितों के संरक्षण पर मजबूती से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसी के साथ ऑनर किलिंग के खिलाफ एक विशेष कानून बनाना चाहिए और सांप्रदायि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk