देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैश्विक कूटनीति और हाई-सिक्योरिटी प्रबंधन का केंद्र बनने जा रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के बाद अब मई और जून में दिल्ली दो बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-2026) और पहला इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी। इन आयोजनों के लिए दिल्ली पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा योजना तैयार की है, जिसके तहत राजधानी की सड़कों पर 1157 सफेद एसयूवी सुरक्षा कवच के रूप में तैनात रहेंगी। कुल 1157 सफेद एसयूवी तैनात होंगी स्कॉर्पियो, अर्टिगा और बोलेरो मॉडल शामिल 870 गाड़ियां सुरक्षा यूनिट के लिए 239 गाड़ियां ट्रैफिक यूनिट को नई दिल्ली जिले को 48 अतिरिक्त एसयूवी प्रति गाड़ी दो ड्राइवर तैनात सभी वाहन 2020 या उसके बाद के मॉडल स्पीडोमीटर सीलिंग और व्यवहार निगरानी अनिवार्य दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में एकरूपता बनाए रखने के लिए इस बार सिर्फ सफेद रंग की एसयूवी स्कॉर्पियो, अर्टिगा और बोलेरो को चुना है। अधिकारियों के अनुसार, एक जैसे रंग और मॉडल की गाड़ियों से सुरक्षा काफिले की पहचान आसान होगी और संचालन में बेहतर समन्वय बनाया जा सकेगा। पूरे ऑपरेशन को तीन हिस्सों में बांटा गया है। सबसे बड़ा हिस्सा सुरक्षा इकाई का होगा, जिसके लिए 870 एसयूवी तैनात की जाएंगी। ये गाड़ियां 17 मई से 2 जून तक विदेशी मेहमानों और वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षा में लगेंगी। वहीं, वीआईपी मूवमेंट के दौरान राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 239 एसयूवी ट्रैफिक यूनिट को दी जाएंगी। इसके अलावा, आयोजन स्थलों और आसपास के इलाकों की निगरानी के लिए नई दिल्ली जिले को 48 अतिरिक्त गाड़ियां आवंटित की गई ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें