Trump: रूस-यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम का ट्रंप ने किया एलान, 1000-1000 कैदियों की होगी अदला-बदली

और पढ़ें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि 9 मई से 11 मई तक रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं होगी और हथियारों से हमला भी रोका जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 1 min · National Desk

DC vs KKR Highlights: कोलकाता ने दिल्ली को आठ विकेट से हराया, फिन एलन का शानदार शतक

10:36 PM, 08-May-2026 कोलकाता ने दिल्ली को हराया अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की घातक गेंदबाजी के बाद फिन एलन की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की घातक गेंदबाजी के बाद फिन एलन की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 10:14 PM, 08-May-2026 DC vs KKR Live Score: फिन एलन का अर्धशतक फिन एलन ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कैमरन ग्रीन भी क्रीज पर मौजूद हैं। फिन एलन ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कैमरन ग्रीन भी क्रीज पर मौजूद हैं। 09:43 PM, 08-May-2026 DC vs KKR Live Score: कोलकाता की झटकों से शुरुआत कोलकाता को दूसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब फिन एलन का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं। चार ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 32 रन है। कोलकाता को दूसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

Government Formation LIVE: कांग्रेस ने TVK से मांगे दो मंत्री पद और राज्यसभा सीट; बंगाल में कल सुबह 11 बजे शपथ

10:20 PM, 08-May-2026 एएमएमके ने एआईएडीएमके को दिया समर्थन टी. टी. वी. दिनाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को पत्र सौंपकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की है। दिनाकरन ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का समर्थन कर रही है और इसी संबंध में उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंपा है। दिनाकरन ने कहा कि उन्होंने एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के समर्थन में पत्र भेजा है, जिस पर पार्टी विधायक कामराज के भी हस्ताक्षर हैं। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने टीवी चैनलों पर देखा कि उनकी पार्टी ने विजय का समर्थन किया है, तो वे हैरान रह गए। दिनाकरन के मुताबिक, उन्हें शक है कि कोई फर्जी पत्र जारी किया गया है या फिर राजनीतिक खरीद-फरोख्त की कोशिश हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने विधायक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। दिनाकरन ने कहा कि अगर यह फर्जीवाड़ा या हॉर्स ट्रेडिंग का मामला है, तो इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए। टी. टी. वी. दिनाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को पत्र सौंपकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की है। दिनाकरन ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का समर्थन कर रही है और इसी संबंध में उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंपा है। दिनाकरन ने कहा कि उन्होंने एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के समर्थन में पत्र भेजा है, जिस पर पार्टी विध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी खींचतान जारी, वीसीके ने समर्थन देने के लिए मांगा उप-मुख्यमंत्री का पद

टीवीके 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के 118 सीटों के आंकड़े को पार करने के लिए संघर्ष कर रही है। समर्थन जुटाने की कोशिश में पार्टी ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन के घटकों से संपर्क किया है। कांग्रेस ने पहले ही टीवीके का समर्थन करने का फैसला किया है, भले ही वह सरकार में शामिल न हो। इसी तरह सीपीआई और सीपीआईएम ने भी टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन वे मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे।वीसीके ने शुक्रवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक उच्च-स्तरीय समिति की बैठक बुलाई। इसमें 20 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अधिकांश पदाधिकारियों ने टीवीके की सरकार बनाने की कोशिशों का समर्थन करने के पक्ष में राय दी।बैठक के दौरान वीसीके के वरिष्ठ नेता रवि कुमार ने कथित तौर पर इस बात पर जोर दिया कि किसी भी ऐसे समझौते में, जिसमें वीसीके का सरकार को समर्थन शामिल हो, पार्टी अध्यक्ष थोल. तिरुमावलवन को उप-मुख्यमंत्री का पद दिया जाना चाहिए। कई अन्य नेताओं ने भी इसी विचार का समर्थन किया।उन्होंने तर्क दिया कि अगर वीसीके औपचारिक रूप से टीवीके सरकार का समर्थन करने का फैसला लेती है, तो पार्टी को मंत्रिमंडल में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कुछ पदाधिकारियों ने यह भी सुझाव दिया कि वीसीके के उप-महासचिव वन्नी अरसु को भी मंत्री पद में शामिल किया जाना चाहिए।पार्टी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रस्तावित सरकार को दलितों के संरक्षण पर मजबूती से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसी के साथ ऑनर किलिंग के खिलाफ एक विशेष कानून बनाना चाहिए और सांप्रदायि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs KKR Live Score: 89 पर दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्टब्स को अनुकूल ने किया बोल्ड; अक्षर क्रीज पर

08:23 PM, 08-May-2026 DC vs KKR Live Score: दिल्ली को पांचवां झटका लगा दिल्ली को पांचवां झटका अनुकूल रॉय ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब अक्षर पटेल का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 89 रन है। दिल्ली को पांचवां झटका अनुकूल रॉय ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब अक्षर पटेल का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 89 रन है। 08:22 PM, 08-May-2026 DC vs KKR Live Score: समीर-निसांका लौटे पवेलियन समीर रिजवी तीन और पथुम निसांका 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को क्रमश: सुनील नरेन और अनुकूल रॉय को सफलता मिली। अब क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल मौजूद हैं। समीर रिजवी तीन और पथुम निसांका 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को क्रमश: सुनील नरेन और अनुकूल रॉय को सफलता मिली। अब क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल मौजूद हैं। 08:06 PM, 08-May-2026 DC vs KKR Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका दिल्ली को दूसरा झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन के हाथों नीतीश राणा को कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए समीर रिजवी आए हैं। दिल्ली को दूसरा झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन के हाथों नीतीश राणा को कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए समीर रिजवी आए हैं। 07:51 PM, 08-May-2026 DC vs KKR Live Score: दिल्ली को पहला झटका दिल्ली को पहला झटका कार्तिक त्यागी ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर दिया। उन्होंने केएल राहुल को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 23 रन बना पाए। फिलहाल पथुम निसांका 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

'आतंकियों की पार्टी है AIMIM': टीसीएस मामले में ओवैसी की पार्टी के पार्षद पर हुई कार्रवाई, भड़के नितेश राणे

पुलिस के अनुसार, टीसीएस मामले की आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से पकड़ा गया था। इसके बाद यह सामने आया कि एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल ने पिछले कुछ दिनों से उसे और उसके रिश्तेदारों को अपने यहां शरण दे रखी थी। पटेल को इस मामले में आरोपी बनाया गया है, क्योंकि उसने नरेगा क्षेत्र से पकड़ी गई निदा खान को कथित तौर पर पनाह दी थी।इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नितेश राणे ने कहा, “एआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन है, न कि एक राजनीतिक दल।” उन्होंने एआईएमआईएम की तुलना पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से की।इससे पहले दिन में छत्रपति संभाजीनगर में वरिष्ठ एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि वह पार्टी के पदाधिकारियों और पुलिस से मतीन पटेल के निदा खान और उसके रिश्तेदारों को छिपाने में कथित संलिप्तता के बारे में बात करेंगे।नासिक पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) आईटी कंपनी टीसीएस की नासिक इकाई में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के नौ मामलों की जांच कर रही है। टीसीएस इकाई में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के सामने आने के बाद नौ प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला भी शामिल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News : पटना में तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही, पटना सहित बिहार में सात मौत; सीएम ने जताया दुःख

और पढ़ें सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज वर्षा के कारण राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में सात लोगों की मौत हो गई। जिन जिलों में यह घटना हुई है उनमें पटना सहित भोजपुर, समस्तीपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। बिहार में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। विदित हो कि वज्रपात से भोजपुर में एक, पटना में एक, समस्तीपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक तथा आंधी-तूफान और तेज बारिश से पेड़ गिरने के कारण दबकर पटना में 02 एवं वैशाली में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। राजधानी पटना में आज तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही मचाई। कई जगह अब भी जाम की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि पूरे पटना की लगभग सभी सड़कें जाम हैं और उन सड़कों प[आर गाड़ियों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं पटना में पेड़ के नीचे पांच लोग दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर निवासी गुड्डू राम के पुत्र अभय कुमार (24) के रूप में की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

DMK: लोकसभा में बदलेगा डीएमके सांसदों का स्थान? कांग्रेस से दूरी के बाद स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने लोकसभा में अपने सांसदों की सीट व्यवस्था बदलने की मांग उठाई है। पार्टी ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजा है। डीएमके सांसद कनिमोझी ने अपने पत्र में कहा है कि कांग्रेस के साथ पार्टी का राजनीतिक गठबंधन समाप्त हो चुका है। ऐसे में संसद के भीतर डीएमके सांसदों का कांग्रेस सांसदों के साथ बैठना अब मौजूदा परिस्थितियों में उचित नहीं माना जा सकता। तमिलनाडु की राजनीति में हाल के दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। डीएमके और कांग्रेस के रिश्तों में आई खटास अब संसद तक पहुंचती दिखाई दे रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीटिंग व्यवस्था बदलने की मांग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गठबंधन टूटने का सार्वजनिक संकेत भी है। सूत्रों के अनुसार, डीएमके चाहती है कि उसके सांसदों को लोकसभा में अलग ब्लॉक में सीट आवंटित की जाए ताकि पार्टी की नई राजनीतिक स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके।लोकसभा में सीट व्यवस्था केवल बैठने का मामला नहीं होता, बल्कि यह राजनीतिक समीकरणों और दलों के रिश्तों का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में डीएमके का यह कदम राष्ट्रीय राजनीति में नए संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।हालांकि, इस मामले में लोकसभा सचिवालय या स्पीकर कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन डीएमके के इस पत्र ने संसद के आगामी सत्र से पहले राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग-11

07:07 PM, 08-May-2026 DC vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट खिलाड़ी: कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट। पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर।अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट। 07:01 PM, 08-May-2026 DC vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में मुकेश कुमार की टी नटराजन की जगह वापसी हुई है जबकि विपराज निगम को करुण नायर की जगह मौका मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्लेइं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

सद्भावना यात्रा: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- युवाओं को रोजगार नहीं, सोशल मीडिया का नशा दिया जा रहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरुग्राम के दौरे पर हैं। राहुल गांधी सद्भावना यात्रा में शामिल हुए हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित किया। राहुल गांधी ने गुरुग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। उस दौरान ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ का नारा जनता के बीच से निकला था। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश की भावना का नारा है और आज भी देश को इसकी जरूरत है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां की जाती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों वोटरों के नाम काटे जाते हैं और लाखों नाम जोड़े जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संपत्तियां कुछ बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का धन छीनकर उद्योगपति गौतम अदानी और अंबानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और पूरे देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉलेजों से डिग्रियां तो मिल रही हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। उनके मुताबिक सरकार की नीतियों के कारण देश में चीन का सामान बिक रहा है और युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में उलझाया जा रहा है।बता दें यह यात्रा खांडसा मंडी से शुरू हुई। इसका समापन एसडी स्कूल खांडसा सड़क हुई। सद्भावना यात्रा की शुरुआत पांच अक्तू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk