UP: मंत्री-विधायक और कई बड़े नेताओं संग माफिया से संपर्क; बंगाल सीएम के PA की हत्या में गिरफ्तार राज की कहानी

1 of 11 suvendu adhikari pa murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता है। उसका यूपी के कई राजनेताओं के साथ संपर्क होने का पता भी चला है। उसके संबंध प्रदेश सरकार के एक मंत्री, गोंडा के एक राजनेता, जौनपुर के एक विधायक और माफिया से भी बताए जा रहे हैं, जिनके साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अयोध्या से गिरफ्तार राज सिंह खुद को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 2 of 11 राज सिंह गिरफ्तार(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद वह पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। वह बलिया के चिलकहर से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ना चाहता था। उस पर पहले से हत्या का एक मुकदमा चल रहा है। हालांकि राज की मां ने उसे निर्दोष बताते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। 3 of 11 राज सिंह गिरफ्तार(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद शुभेंदु के निजी सहायक की हत्या में अयोध्या और बक्सर से तीन गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने यूपी के बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह को अयोध्या-बस्ती राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बिहार के बक्सर से उसके दो साथियों मयंक राज मिश्रा और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

Assam CM Oath LIVE: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री गुवाहाटी पहुंचे; पीएम भी होंगे शामिल

09:20 AM, 12-May-2026 अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी गुवाहाटी पहुंचे भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी गुवाहाटी पहुंच गए हैं। वह नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व हिमंत बिस्व सरमा करेंगे। मंगलवार को हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत के बाद हो रहा है। चुनाव में एनडीए को 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें मिली हैं। यह एनडीए की राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार होगी। इससे पहले 2016 में यह गठबंधन सत्ता में आया था, जब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सर्वानंद सोनोवाल को दी गई थी। सरमा (57 वर्षीय) राज्य के पहले गैर कांग्रेस नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी गुवाहाटी पहुंच गए हैं। वह नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व हिमंत बिस्व सरमा करेंगे। मंगलवार को हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत के बाद हो रहा है। चुनाव में एनडीए को 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें मिली हैं।यह एनडीए की राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार होगी। इससे पहले 2016 में यह गठबंधन सत्ता में आया था, जब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सर्वानंद सोनोवाल को दी गई थी। सरमा (57 वर्षीय) राज्य के पहले गैर कांग्रेस नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 08:57 AM, 12-May-2026 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुवाहाटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुवाहाटी हवाई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

US-ईरान संघर्ष के बीच बड़ा दावा: पाकिस्तान के एयरबेस पर छिपाए गए ईरानी विमान! अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भूचाल

और पढ़ें अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर खड़ा होने की अनुमति दी, ताकि वे अमेरिकी हवाई हमलों से बच सकें। यह दावा अमेरिकी न्यूज चैनल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से किया है। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 1 min · National Desk

Assam CM Oath LIVE: हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार संभालेंगे कमान, गुवाहाटी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

05:01 AM, 12-May-2026 जनता का भरोसा पूरी तरह भाजपा के साथ-चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम में भाजपा नीत एनडीए की लगातार तीसरी जीत को प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडे और जन-कल्याणकारी नीतियों की विजय बताया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे चौहान ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ बहुमत यह दर्शाता है कि जनता का भरोसा पूरी तरह भाजपा के साथ है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष अब केवल एक सांप्रदायिक दल बनकर रह गया है, जबकि असम अब एक सुरक्षित और विकसित भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुका है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम में भाजपा नीत एनडीए की लगातार तीसरी जीत को प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडे और जन-कल्याणकारी नीतियों की विजय बताया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे चौहान ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ बहुमत यह दर्शाता है कि जनता का भरोसा पूरी तरह भाजपा के साथ है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष अब केवल एक सांप्रदायिक दल बनकर रह गया है, जबकि असम अब एक सुरक्षित और विकसित भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुका है। 04:31 AM, 12-May-2026 11 बजकर 40 मिनट पर आयोजित किया जाएगा शपथ ग्रहण समारोह न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। असम में यह एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा, जहां भाजपा ने पहली बार अपने दम पर 82 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जबकि गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद मुख्यमंत्री हि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से मुलाकात पर टिकी निगाहें, व्यापारिक तनाव कम होने की उम्मीद

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दौरा केवल राजनीतिक नहीं है। ट्रंप के साथ अमेरिका के बिजनेस और टेक सेक्टर के एक दर्जन से ज्यादा बड़े उद्योगपति भी चीन जा रहे हैं। इस शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। निवेश क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी से साफ है कि अमेरिका चीन के साथ आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देना चाहता है।सूत्रों का कहना है कि ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच बातचीत का एजेंडा काफी व्यापक है। इसमें मुख्य रूप से व्यापार, निवेश और टैरिफ जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही टेक्नोलॉजी सहयोग और वैश्विक सप्लाई चेन को लेकर भी महत्वपूर्ण संवाद हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों महाशक्तियों के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा और व्यापारिक तनाव काफी बढ़ा है। ऐसे में इस बैठक को रिश्तों की बर्फ पिघलाने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह दौरा अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए नए रास्ते खोल सकता है। अमेरिकी प्रशासन की कोशिश है कि इस यात्रा के जरिए ठोस कारोबारी समझौते धरातल पर उतरें। चीन में अमेरिकी निवेश बढ़ाने और सप्लाई चेन की बाधाओं को दूर करने पर भी जोर रहेगा। ट्रंप के सकारात्मक रुख ने इस समय पूरी दुनिया के बाजारों और कूटनीतिज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

जरूरी सामानों की आपूर्ति ठप: ईरान ने पल्ला झाड़ा, कहा- US और इस्राइल जिम्मेदार, ट्रंप ने रचा आर्थिक चक्रव्यूह

एक विशेष साक्षात्कार में इस्माइल बघाई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका और इस्राइल की जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों देशों ने जो शुरू किया, वह आज भी जारी है। जब उनसे पूछा गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत जैसे देश परेशान हैं, तो उन्होंने 28 फरवरी की तारीख याद दिलाई। बघाई के अनुसार, उस दिन से पहले होर्मुज का रास्ता हर देश के लिए खुला और सुरक्षित था।बघाई ने दावा किया कि ईरान ने जो भी कदम उठाए हैं, वे अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इस्राइल ने खाड़ी के अन्य देशों की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए किया। ईरान का तर्क है कि उसे अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी ताकि हमलावर इस जलमार्ग का दुरुपयोग न कर सकें। ईरान खुद इस समुद्री मार्ग पर सबसे अधिक निर्भर है, इसलिए वह भी वहां सुरक्षा चाहता है।दूसरी तरफ, अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी और कड़ी कर दी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने वैश्विक बैंकों को निर्देश दिया है कि वे ईरानी मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क पर कड़ी नजर रखें। अमेरिका का आरोप है कि ईरान शेल कंपनियों और क्रिप्टो नेटवर्क के जरिए प्रतिबंधित तेल की तस्करी कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष विराम अब लाइफ सपोर्ट पर है। उन्होंने तेहरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराते हुए इसे एक बड़ी बाधा बताया है।अमेरिकी प्रशासन ने बैंकों से उन कंपनियों की पहचान करने को कहा है जो अचानक भारी लेनदेन कर रही हैं। खासकर मलयेशियाई ब्लेंड के नाम पर बेचे जा रहे ईरानी तेल की निगरानी बढ़ाई गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में ईरान से जुड़ी तेल कंपनियों ने करीब 4 अरब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में नियुक्तियों पर बवाल: कांग्रेस ने लगाया आरोप, जयराम रमेश बोले- चुनाव आयोग और भाजपा में साठगांठ

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इन नियुक्तियों को लेकर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। अग्रवाल चुनाव के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी तरह सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। गुप्ता ने चुनाव के दौरान स्पेशल रोल ऑब्जर्वर के रूप में काम किया था। जयराम रमेश के अनुसार इन नियुक्तियों से साफ है कि निष्पक्षता की धज्जियां उड़ाई गई हैं।कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की शुचिता पर भी सवाल खड़े किए हैं। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल चुनाव से पहले लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए। इसमें 27 लाख लोगों को वोट डालने से वंचित रखा गया। कांग्रेस के मुताबिक, यह सब एक रणनीति के तहत किया गया। इसका उद्देश्य भाजपा के लिए चुनावी राह आसान करना था।पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में दो आईएएस और सात डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही सेवानिवृत्त आईएएस सुब्रत गुप्ता को उनका सलाहकार नियुक्त कर दिया गया। वहीं शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि अब साठगांठ को छिपाने की कोशिश भी नहीं की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

जनता को महंगाई से राहत देने की तैयारी: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, पेट्रोल डीजल पर टैक्स होगा खत्म

राष्ट्रपति ट्रंप इस टैक्स को हटाना चाहते हैं, लेकिन वे इसे अकेले लागू नहीं कर सकते। संघीय कानून के अनुसार, गैस टैक्स को निलंबित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस-संसद की मंजूरी अनिवार्य है। राहत की बात यह है कि दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं। उनका मानना है कि दैनिक कार्यों, स्कूल और दफ्तर के लिए निजी वाहनों पर निर्भर परिवारों और व्यवसायों को इससे तत्काल वित्तीय राहत मिलेगी।वर्तमान में संघीय सरकार पेट्रोल पर 18.4 सेंट और डीजल पर 24.4 सेंट प्रति गैलन टैक्स वसूलती है। राज्य सरकारों के टैक्स इससे अलग होते हैं। जब ट्रंप से पूछा गया कि यह राहत कब तक जारी रहेगी, तो उन्होंने कहा, ‘जब तक उचित लगेगा।’ राष्ट्रपति ने माना कि हालांकि यह कटौती सिर्फ 18 सेंट के आसपास है, लेकिन आम आदमी के लिए पैसा तो पैसा ही होता है। आंकड़ों के अनुसार, इस टैक्स से सड़क और सार्वजनिक परिवहन कार्यक्रमों के लिए सालाना 23 बिलियन डॉलर यानी 2,175.11 अरब रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।ईंधन की कमी को दूर करने के लिए ट्रंप प्रशासन पहले ही सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व से लाखों बैरल तेल जारी कर चुका है। इसके अलावा, समुद्र में मौजूद रूसी और ईरानी तेल शिपमेंट पर से अस्थायी रूप से प्रतिबंध हटाए गए हैं। अमेरिका अब अन्य देशों के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए एक गठबंधन बनाने पर भी चर्चा कर रहा है, जहां से दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा- सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने यह बयान पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की टिप्पणी के बाद दिया है। मुनीर ने भारत को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। स्वामीनाथन ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भारत कभी पहल नहीं करता। भारत हमेशा प्रतिक्रिया देने वाली स्थिति में रहा है। अगर कोई भी सीमा पार से हिमाकत करता है, तो भारतीय सेनाएं उसका दमन करने के लिए सक्षम हैं।पहलगाम में 2025 में हुए कायराना हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की अहमियत बताई। सात मई 2025 को भारत ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। स्वामीनाथन ने कहा कि यह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय नौसेना आज भी मजबूती के साथ आतंकवाद का मुकाबला कर रही है। भारत अब अपनी शर्तों पर और ताकत के साथ बातचीत करता है।उन्होंने बताया कि भारत का 95 प्रतिशत व्यापार समुद्र के रास्ते होता है। देश की ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर टिकी है। हिंद महासागर को उन्होंने भारत का मुख्य कार्यक्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना केवल शांति काल की बल नहीं है, बल्कि एक सक्रिय परिचालन बल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 1 min · National Desk

PBKS vs DC: दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार; पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

PBKS vs DC: दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार; पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड और पढ़ें मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी की घातक गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। सोमवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या (56) और श्रेयस अय्यर (59*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अर्शदीप और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए जबकि बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस के नाम एक-एक विकेट रहा। पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ दिल्ली का यह आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ दूसरे सबसे बड़ा सफल रनचेज है। इससे पहले टीम ने जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 226 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। वहीं, पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। पंजाब किंग्स आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके नाम 200 से ज्यादा स्कोर का बचाव करते हुए सबसे ज्यादा शिकस्त दर्ज हैं। टीम ने नौ मुकाबले गंवाए हैं जबकि आरसीबी (सात), चेन्नई (छह) और कोलकाता (पांच) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk