आरोपी राज सिंह की मां जामवंती देवी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा निर्दोष है और घटना के समय उनके साथ था। जामवंती देवी ने बताया कि सात मई को वह अपने बेटे राज सिंह के साथ लखनऊ जा रही थीं। वहां से दोनों दर्शन के लिए अयोध्या भी गए थे। उनका कहना है कि अगले दिन एसओजी टीम पहुंची और राज सिंह को हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी रात परिवार को यह नहीं बताया गया कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ और उसे कहां रखा गया। जामवंती देवी के मुताबिक बाद में पुलिस ने बताया कि कोलकाता की टीम पूछताछ के लिए आई है और पूछताछ के बाद राज सिंह को छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक परिवार को यह जानकारी नहीं दी गई है कि उनका बेटा कहां है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास कई सबूत हैं, जो यह साबित करते हैं कि घटना के समय राज सिंह उनके साथ था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अपराधी नहीं है और उन्हें न्याय चाहिए। वहीं, पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें