Happy to announce that the following four colleagues of mine will take oath as Ministers tomorrow along with me in the august presence of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji - Shri Rameswar Teli Shri Atul Bora Shri Charan Boro Smt. Ajanta Neog I am also happy to share…— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 11, 2026 मुख्यमंत्री मनोनीत हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मंत्रियों के नामों की घोषणा की। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। शपथ लेने वाले मंत्रियों में असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा और बोडलैंड पीपुल्स फ्रंट के विधायक चरण बोरो शामिल हैं। ये दोनों नेता पिछली सरकार में भी कैबिनेट का हिस्सा थे।कैबिनेट में महिला नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करने के लिए अजंता नेओग को शामिल किया गया है। वह पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। इनके अलावा, रामेश्वर तेली भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं और 2026 के विधानसभा चुनाव में वापस राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए हैं।सरकार गठन के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लग गई है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार दास असम विधानसभा के अगले स्पीकर होंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम राज्य के विकास और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।इस चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की है। इस प्रचंड बहुमत के साथ हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Assam CM Oath: हिमंत के साथ चार मंत्री लेंगे शपथ, सीएम की नई टीम तैयार, स्पीकर के नाम का भी हुआ एलान
Happy to announce that the following four colleagues of mine will take oath as Ministers tomorrow along with me in the august presence of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji - Shri Rameswar Teli Shri Atul Bora Shri Charan Boro Smt. Ajanta Neog I am also happy to share…— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 11, 2026 मुख्यमंत्री मनोनीत हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मंत्रियों के नामों की घोषणा की। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।