कटड़ा: माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, टिकट बुकिंग काउंटर और एक कॉफी शॉप का सामान जलकर राख

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के बेस कैंप कटड़ा स्थित हेलीपैड टर्मिनल में कल तड़के करीब 3:15 बजे आग लग गई। इसकी चपेट में आने से टिकट बुकिंग काउंटर, डोनेशन काउंटर और एक कॉफी शॉप का सारा सामान जल गया। घटना के समय टर्मिनल बंद था और यात्रियों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीपैड टर्मिनल एक बेहद महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र है। यह एक ट्रांजिट पॉइंट है और यहां से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर की ओर रवाना होते हैं। हेलिकॉप्टर सेवा से संबंधित टिकटों की बुकिंग, यात्रियों का पंजीकरण, सुरक्षा जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं इस ट्रांजिट पाॅइंट पर पूरी की जाती हैं।आग की सूचना मिलते ही हेलीपैड के कर्मचारी, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत हरकत में आ गई। त्वरित कार्रवाई के चलते 30 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आग को टर्मिनल के अन्य संवेदनशील हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। घटना के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है। अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि महत्वपूर्ण दस्तावेज, टिकट काउंटर के कुछ कंप्यूटर और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। आग से टर्मिनल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। आग के चलते सुबह हेलीकाॅप्टर भी क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 21, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप-जेलेंस्की की न्यूयॉर्क में मुलाकात तय: बोले- बहुत कुछ बदल सकती है यह बैठक; क्या रूस से बनेगी बात?

जेलेंस्की ने ट्रंप को स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर के कीव दौरे के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ने यूक्रेन की स्थिति को प्रत्यक्ष रूप से देखा और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जेलेंस्की ने कहा कि शांति की दिशा में आगे बढ़ना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उनके मुताबिक, अमेरिका और यूक्रेन की टीमें इस दिशा में मिलकर काम कर रही हैं।जेलेंस्की ने बताया कि तनाव कम करने के संभावित कदमों और बुनियादी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। इनमें ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और लोगों की जान की सुरक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अमेरिकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहा है और गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार है। जेलेंस्की के मुताबिक, इन मुद्दों पर आगे की बातचीत में ठोस कदमों पर विचार किया जा सकता है।जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिंडसे ग्राहम बिल पर हस्ताक्षर करके उसे कानून बनाने के लिए भी धन्यवाद दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि शांति होनी चाहिए। उन्होंने यूक्रेन के साथ खड़े लोगों और उसकी मदद करने वालों का भी आभार जताया। जेलेंस्की ने अपने संदेश में शांति की जरूरत पर जोर देते हुए अमेरिका के साथ मिलकर आगे बढ़ने की बात कही।जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ बातचीत के बाद कहा कि कूटनीतिक स्तर पर आगे बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अमेरिकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार हैं। अब दोनों नेताओं की न्यूयॉर्क में होने वाली प्रस्तावित मुलाकात पर ध्यान रहेगा। जेलेंस्की ने अपने संदेश में कहा, ‘यह बैठक बहुत कुछ बदल सकती है।‘रूस और यूक्रेन के बीच मौजूदा पूर्ण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 21, 2026 · 2 min · National Desk

क्या ट्रंप बदल देंगे एआई का नाम?: तीन विकल्पों पर शुरू किया पोल; जानें लोगों ने किस नाम को ज्यादा पसंद किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के नाम को बदलने की चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक ऑनलाइन पोल शुरू किया और लोगों से एआई के लिए नया नाम चुनने को कहा। ट्रंप ने सुपीरियर इंटेलिजेंस, एक्सट्रीम इंटेलिजेंस और सुप्रीम इंटेलिजेंस तीन विकल्प दिए हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम सटीक नहीं है और सुनने में भी प्रभावी नहीं लगता। ट्रंप एआई का नाम क्यों बदलना चाहते हैं? ट्रंप ने लोगों से नए नाम के लिए वोट करने को कहा। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि कई लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शब्द गलत और बहुत कम प्रभावी लगता है। उनके मुताबिक इस तेजी से बढ़ती तकनीकी क्रांति के लिए सुपीरियर इंटेलिजेंस, एक्सट्रीम इंटेलिजेंस या सुप्रीम इंटेलिजेंस ज्यादा उपयुक्त नाम हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से इन विकल्पों में वोट करने की अपील की। पोल शुरू होने के कुछ ही समय में हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। शनिवार दोपहर 12:45 बजे तक 27 हजार से ज्यादा लोग वोट कर चुके थे। ट्रंप का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम इस तकनीक की मौजूदा क्षमता और तेजी से हो रहे विकास को सही तरह नहीं बताता। उन्होंने इसके लिए तीन नए नाम सुझाए हैं। इनमें सुपीरियर इंटेलिजेंस का मतलब श्रेष्ठ बुद्धिमत्ता, एक्सट्रीम इंटेलिजेंस का मतलब अत्यधिक बुद्धिमत्ता और सुप्रीम इंटेलिजेंस का मतलब सर्वोच्च बुद्धिमत्ता है। ट्रंप ने इन नामों को मौजूदा नाम की तुलना में ज्यादा प्रभावी और सटीक बताया है। पोल के जरिए वह यह देखना चाहते हैं कि उनके फॉलोअर्स इनमें से किस नाम को पसंद करते हैं। पोल में लोगों ने किस नाम को ज्यादा पसंद किया? पोल श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

केरलम में फ्लैश फ्लड का कहर: महिला समेत तीन की मौत, कई के बहने की आशंका; 27 लोगों को बचाया गया

केरलम के पूक्कोट्टुम्पदम में रविवार शाम अचानक आई बाढ़ से हड़कंप मच गया। शाम करीब पांच बजे टीके कॉलोनी के कोट्टप्पुझा में फ्लैश फ्लड आने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों और एक स्थानीय महिला समेत करीब सात लोगों के बह जाने की आशंका है। #WATCH | Keralam | Two people died and another was critically injured after a landslide struck Kottakamboor in Vattavada, Idukki. (Video Source: Police) pic.twitter.com/VGYBG6VhkX — ANI (@ANI) September 20, 2026 पोट्टिकल्लू के मुठिकुंड इलाके में नदी से करीब 50 साल के एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, लापता बताए जा रहे अन्य लोगों की तलाश जारी है।ओलरवट्टोम नहर से टीके कॉलोनी तक नदी के किनारे कई जगह पर्यटक मौजूद थे। ये इलाके लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। छुट्टी का दिन होने के कारण केट्टुंगल, आणाकुंडु, बालावडिप्पाडी और कोयिप्रा की तलहटी से लगे अन्य इलाकों में भी सैकड़ों लोग जुटे थे। अचानक पानी का स्तर बढ़ने से नदी के बीच फंसे करीब 27 लोगों को स्थानीय लोगों और मुहम्मद सुहैल ट्रीटमेंट एड कमेटी के सदस्यों ने सुरक्षित बाहर निकाला।हालांकि, कई लोग अलग-अलग जगहों पर लंबे समय तक फंसे रहे और सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच सके। चोक्कड़ के चार लोगों के आंगनवाड़ी के पास चट्टानों और पेड़ों पर फंसे होने की सूचना है। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के जवान, स्वयंसेवक और स्थानीय लोग नदी में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। फ्लैश फ्लड में बह जाने की आशंका वाले लोगों की भी तलाश की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में होगी 7600 होमगार्डों की भर्ती, 41424 होमगार्ड की भर्ती के बाद भी रिक्त पद शेष; जानिए डिटेल

प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की फिर भर्ती होगी। राज्य सरकार ने इस बाबत होमगार्ड संगठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। ये भर्तियां वर्तमान में प्रचलित 41,424 होमगार्ड के पदों के अतिरिक्त होंगी। दरअसल जनवरी, 2026 में होमगार्ड संगठन में 7600 पद रिक्त होने की वजह से भर्ती की जानी है। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद हैं, जबकि वर्तमान में महज 69,324 कार्यरत हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 41,424 पदों पर भर्ती के लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 12 जिलों में हो रहा है। इसके बावजूद नियतन के अनुसार 7600 पद रिक्त हैं। अब इन पदों पर भर्ती कर नियतन को पूरा कर लिया जाएगा। इससे कानून-व्यवस्था समेत तमाम कार्यों में होमगार्ड की उपलब्धता हो सकेगी। बता दें कि तमाम विभाग भी होमगार्ड की सेवाएं लेते हैं जिसके बदले में भुगतान करते हैं। वहीं विधानसभा चुनाव समेत महत्वपूर्ण आयोजनों में भी होमगार्ड स्वयंसेवकों की खासी मांग होती है।होमगार्ड संगठन में जल्द ही लिपिक संवर्ग, ब्लॉक आर्गनाइजर, प्लाटून कमांडर समेत तमाम अन्य पदों पर भी भर्ती होनी है। इसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है। जल्द ही शासन की मंजूरी मिलते ही इन पदों पर सीधी भर्ती की कवायद शुरू कर दी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

विक्टर-राउडी की फैन हुई अमेरिकी सेना: भारतीय सेना के डॉग्स ने दिखाया ऐसा करतब, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी ताकत

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास में भारतीय सेना के डॉग्स ने अपने युद्ध कौशल के करतबों से अमेरिकी सेना हैरान है। भारतीय सेना की खास सैन्य मुहिमों में सैनिकों की मदद करने में माहिर डॉग्स राइस, विक्टर, जैक और राउडी ने अमेरिकी सैनिकों के साथ रूम-इंटरवेंशन और रैपलिंग जैसी मुश्किल ड्रिल में हिस्सा लिया। इससे अमेरिकी जवानों को इन डॉग्स के प्रशिक्षण, फुर्ती और मुश्किल सामरिक हालात में सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने की क्षमता को करीब से देखने का मौका मिला। राउडी और विक्टर रामपुर हाउंड नस्ल के हैं। यह भारत की स्वदेशी नस्ल है, जिसका भारतीय सेना सैन्य भूमिकाओं में तेजी से इस्तेमाल कर रही है। जैक बेल्जियन मेलिनॉयस और राइस लैब्राडोर रिट्रीवर है।इन डॉग्स को भारत की उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर तैनाती का अनुभव भी है। रामपुर हाउंड्स ने इससे पहले मेघालय के उमरोई में हुए एक अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें मणिपुर सीमा पर तैनात किया गया, जहां उन्होंने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का सफलतापूर्वक पता लगाया।इनके भाई-बहनों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जालंधर और अमृतसर सेक्टर में भी तैनात किया गया था। यह अलग-अलग इलाकों और परिस्थितियों में इस कैनाइन लाइन की उपयोगिता, अनुकूलन क्षमता और भरोसेमंद प्रदर्शन को दिखाता है।‘युद्ध अभ्यास 2026’ में इन डॉग्स की भागीदारी भारतीय सेना के कैनाइन दस्ते, खासकर स्वदेशी नस्लों की बढ़ती भूमिका को सामने लाती है। साथ ही, यह प्रशिक्षित डॉग्स और उनके हैंडलर्स के बीच बेहतर तालमेल को भी दिखाती है।युद्ध अभ्यास 2026 का 22वां संस्करण 15 सितंबर से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

टाटा संस में बढ़ी तकरार: चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर ट्रस्ट्स ने खोला मोर्चा, बोले- नहीं बदल सकते नियम

टाटा समूह में चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के 17 सितंबर के उस फैसले की वैधता पर सवाल उठाया है, जिसमें चंद्रशेखरन को पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाए रखने का फैसला हुआ था। ट्रस्ट्स का कहना है कि कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के मुताबिक, ट्रस्ट की ओर से नामित निदेशकों की मंजूरी जरूरी थी। ऐसे में चेयरमैन के पास मौजूद कास्टिंग वोट इस शर्त को खत्म नहीं कर सकता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?: ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम

रिपोर्ट में कहा गया कि सेना का कहना है कि अमेरिका के किसी भी हमले के जवाब में इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और हितों पर लगातार हमले किए जाएंगे। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी आक्रामकता का समर्थन करने वाले क्षेत्रीय देशों को भी इस संघर्ष में शामिल पक्ष माना जाएगा।खातम अल-अंबिया हेडक्वार्टर ने बयान में कहा, “हम चेतावनी देते हैं कि अगर इस इलाके के देश इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के प्रति अपनी दोहरी नीति जारी रखते हुए एक ताकतवर और संप्रभु ईरान के खिलाफ अमेरिका के आक्रामक हमले में साथ देते हैं, तो उन्हें भी इस काम में साझेदार माना जाएगा और वे ईरान की ताकतवर सेना से संयम या शालीनता की उम्मीद नहीं कर सकते।“ये बयान मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच आया है। दरअसल, पिछले कुछ घंटों में अमेरिका ने मध्य पूर्व में मौजूद अपने दूतावासों, मिशनों और नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। अमेरिकी विदेश विभाग ने लोगों से ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी है।अटकलों को हवा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैंप डेविड दौरा एक दिन पहले खत्म कर लौटने की वजह से भी उड़ी। शनिवार शाम व्हाइट हाउस लौट आए। ट्रंप की जल्दी वापसी की वजह व्हाइट हाउस ने स्पष्ट नहीं की। इस बीच ईरान के प्रेस टीवी ने भी उत्तर-पूर्वी सीरिया के अल-हसकाह में खाराब अल-जिर एयरबेस के पास एयर डिफेंस एक्टिविटी की जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

यूजीसी के विरोध में बवाल: आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी

प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतार लग गई। लंबा जाम लग गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ नाई की सराय पर पहुंच गई। यहां भीड़ ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठी चलाते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने शनिवार देर रात धरना शुरू किया था। मोर्चे के सदस्यों के पहुंचने के साथ ही मौके पर ट्रैक्टरों का जुटना भी शुरू हो गया। मोर्चा की ओर से पहले 20 सितंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया गया था, लेकिन कार्यकर्ता शनिवार रात से ही धरने पर बैठ गए थे।मोर्चे के पदाधिकारियों का कहना था कि वह मुड़ी चौराहे से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। मार्च आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।यूजीसी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के अध्यक्ष अवनीश कुमार वैस ने ट्रैक्टर मार्च में हजारों ट्रैक्टरों के साथ करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया था। धरने और प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से ही सतर्क था। पुलिस की ओर से करीब 80 लोगों को नोटिस तामील कराए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 1 min · National Desk

'पद पर थे, तब नहीं आई मुसलमान की याद': हामिद अंसारी के किस बयान पर मचा बवाल? मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया किनारा

एएनआई से बातचीत में रशीदी ने अंसारी के पद पर रहते हुए मुसलमानों के पक्ष में दिए गए बयानों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद अंसारी की ओर से इस तरह के कई बयान सामने आए हैं। रशीदी ने कहा, ‘हामिद अंसारी जब उपराष्ट्रपति थे, तब उनकी ओर से मुसलमानों के पक्ष में ज्यादा बयान देखने को नहीं मिले। लेकिन पद से हटने के बाद उनके कई बयान सामने आए हैं और ऐसा लगता है कि अब वह खुद को मुसलमानों के नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं।‘मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि सांविधानिक पदों पर रहने वाले लोगों को समाज के सभी वर्गों के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने ने यह भी सवाल उठाया कि पद से हटने के बाद ही ऐसे मुद्दे क्यों उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चरमपंथ को इस आधार पर देखा जाना चाहिए कि क्या उससे दूसरों के प्रति नफरत पैदा होती है। उन्होंने कहा, ‘चरमपंथ तब गलत हो जाता है जब उसमें दूसरों के प्रति नफरत शामिल हो। अगर कोई अपने धर्म का पालन करता है और दूसरों को परेशान नहीं करता, तो यह अलग बात है।‘देश में मुसलमानों के साथ व्यवहार का जिक्र करते हुए रशीदी ने कहा कि विभाजन के समय मुसलमानों ने भारत में रहने का फैसला किया और देश के लिए योगदान दिया। उन्होंने कहा, ‘हम गर्व से कहते हैं कि हम मुसलमान हैं, लेकिन हमें इससे भी ज्यादा गर्व है कि हम भारत में रहते हैं।‘वहीं, आईएएनएस से बातचीत में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलियासी ने भी ‘हिंदू चरमपंथ’ को लेकर अंसारी की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘हामिद अंसारी अब मुसलमानों के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं, लेकिन जब वह बड़े पदों पर थे, तब उन्हें मुसलमानों की याद नहीं आई। आज उन्हें मुसलमान य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk