भारत और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास में भारतीय सेना के डॉग्स ने अपने युद्ध कौशल के करतबों से अमेरिकी सेना हैरान है। भारतीय सेना की खास सैन्य मुहिमों में सैनिकों की मदद करने में माहिर डॉग्स राइस, विक्टर, जैक और राउडी ने अमेरिकी सैनिकों के साथ रूम-इंटरवेंशन और रैपलिंग जैसी मुश्किल ड्रिल में हिस्सा लिया। इससे अमेरिकी जवानों को इन डॉग्स के प्रशिक्षण, फुर्ती और मुश्किल सामरिक हालात में सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने की क्षमता को करीब से देखने का मौका मिला। राउडी और विक्टर रामपुर हाउंड नस्ल के हैं। यह भारत की स्वदेशी नस्ल है, जिसका भारतीय सेना सैन्य भूमिकाओं में तेजी से इस्तेमाल कर रही है। जैक बेल्जियन मेलिनॉयस और राइस लैब्राडोर रिट्रीवर है।इन डॉग्स को भारत की उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर तैनाती का अनुभव भी है। रामपुर हाउंड्स ने इससे पहले मेघालय के उमरोई में हुए एक अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें मणिपुर सीमा पर तैनात किया गया, जहां उन्होंने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का सफलतापूर्वक पता लगाया।इनके भाई-बहनों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जालंधर और अमृतसर सेक्टर में भी तैनात किया गया था। यह अलग-अलग इलाकों और परिस्थितियों में इस कैनाइन लाइन की उपयोगिता, अनुकूलन क्षमता और भरोसेमंद प्रदर्शन को दिखाता है।‘युद्ध अभ्यास 2026’ में इन डॉग्स की भागीदारी भारतीय सेना के कैनाइन दस्ते, खासकर स्वदेशी नस्लों की बढ़ती भूमिका को सामने लाती है। साथ ही, यह प्रशिक्षित डॉग्स और उनके हैंडलर्स के बीच बेहतर तालमेल को भी दिखाती है।युद्ध अभ्यास 2026 का 22वां संस्करण 15 सितंबर से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
विक्टर-राउडी की फैन हुई अमेरिकी सेना: भारतीय सेना के डॉग्स ने दिखाया ऐसा करतब, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी ताकत
भारत और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास में भारतीय सेना के डॉग्स ने अपने युद्ध कौशल के करतबों से अमेरिकी सेना हैरान है। भारतीय सेना की खास सैन्य मुहिमों में सैनिकों की मदद करने में माहिर डॉग्स राइस, विक्टर, जैक और राउडी ने अमेरिकी सैनिकों के साथ रूम-इंटरवेंशन और रैपलिंग जैसी मुश्किल ड्रिल में हिस्सा लिया। इससे अमेरिकी जवानों को इन डॉग्स के प्रशिक्षण, फुर्ती और मुश्किल सामरिक हालात में सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने की क्षमता को करीब से देखने का मौका मिला। राउडी औ