यूपी: योगी बोले- प्रदेश में हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के लिए केवल प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है। पुलिसकर्मियों को उसी स्तर की सुविधाएं और संसाधन भी उपलब्ध कराने होंगे। सरकार ने पुलिस लाइन, बैरक और आवासीय सुविधाओं का विस्तार किया है। प्रदेश के 56 जिलों में सबसे ऊंची इमारत पुलिस बैरक या पुलिस की आवासीय सुविधा की है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलने से उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ी है। बदलती दुनिया और नई तकनीक के साथ पुलिस को भी लगातार खुद को तैयार करना होगा। तकनीक को समस्या मानकर नजरअंदाज करने के बजाय समाधान के रूप में इस्तेमाल करना होगा। 912 नियुक्तियां, 912 परिवारों के लिए भी प्रेरणा मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शासन नवचयनित पुलिसकर्मियों से आम आदमी की समस्याओं के समाधान में उसी संवेदनशीलता की अपेक्षा करता है, जिस संवेदनशीलता के साथ सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। ये नियुक्ति पत्र केवल 912 व्यक्तियों को नहीं मिल रहे, बल्कि 912 परिवारों और उनसे जुड़े समाज के लोगों के लिए भी प्रेरणा बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को देखकर उनके गांव और मोहल्ले के दूसरे नौजवानों में भी विश्वास पैदा होगा कि वे बिना सिफारिश और लेनदेन अपनी योग्यता से सरकारी सेवा का हिस्सा बन सकते हैं। पुलिस सेवा में कर्तव्य पहले, अधिकार बाद में: सुरेश खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में होने वाली भर्तियां विवाद और संदेह के घेरे में रहती थीं। पुलिस की सेवा का मतलब केवल पद नहीं है, बल्कि इसमें कर्तव्य पहले और अधिकार बाद में आते हैं। उन्होंने कहा कि पुलि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

'मैं सिया की खास सहेली माही हूं': केतन हत्याकांड में नए खुलासे, आरोपियों ने बचने के तरीके चैटजीपीटी से भी पूछे

किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की पटकथा को भी पीछे छोड़ दे, ऐसी खौफनाक साजिश रचकर केतन अग्रवाल की हत्या करने के मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में 5,053 पन्नों का विस्तृत आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस विस्तृत चार्जशीट में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया, उसके प्रेमी चेतन चौधरी और उनके दोस्त रितेश हांगे की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है। इस पूरे मर्डर केस की सबसे बड़ी और अहम कड़ी ‘माही’ नाम का वह फेक अकाउंट बना, जिसके जरिए केतन को सिया के जन्मदिन का सरप्राइज देने के बहाने लोहागढ़ किले पर बुलाया गया और फिर वहां उसे बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया गया। केतन को ‘माही’ नाम के फेक अकाउंट से मैसेज में क्या? चार्जशीट में किए गए खुलासे के मुताबिक, जब हत्या की पिछली तमाम कोशिशें नाकाम हो गईं, तब सिया और चेतन के दोस्त रितेश हांगे ने केतन को फंसाने के लिए एक नया और बेहद शातिर डिजिटल जाल बिछाया। आरोपियों ने अपनी एक परिचित लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर ‘माही’ नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया। इसके बाद 18 जून को इसी ‘माही’ नाम के फेक अकाउंट से केतन के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा गया। मैसेज में लिखा था, “मैं सिया की खास दोस्त माही बोल रही हूं। हमें लोहागढ़ किले पर सिया का जन्मदिन मनाना है और उसे एक बहुत बड़ा सरप्राइज देना है। तुम सिया को लेकर चुपचाप किले पर आ जाओ।” पुणे में हत्या, आंखों ही आंखों में चेतन को इशारा बेहद सीधे और भोले-भाले स्वभाव का केतन इस फेक अकाउंट और सरप्राइज पार्टी के मैसेज को पूरी तरह सच मान बैठा। वह बिना किसी शक-शुब्हे के बेहद खुशी-खुशी सिया को साथ लेकर लोहागढ़ किले की ओर निकल पड़ा। उसे जरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from the spot following a fatal accident on the Coastal Road near Lotus Jetty. According to the BMC, an overspeeding BMW heading towards Haji Ali from Marine Drive crashed, leaving three dead and one critically injured. pic.twitter.com/Oj8MSiKH9n — ANI (@ANI) September 20, 2026 Mumbai, Maharashtra: Three people were killed, and one was critically injured after an overspeeding BMW crashed on the Coastal Road near Lotus Jetty while traveling from Marine Drive toward Haji Ali. As per the Chief Medical Officer at Nair Hospital, two deceased victims have… — ANI (@ANI) September 20, 2026 हादसे के बाद कार में सवार सभी चार लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास, लाला कॉलेज के सामने हुआ।बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि मृतकों की पहचान शनाय गजल (21) और धीरिया सेठ (17) के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।इससे पहले 3 सितंबर को मुंबई पुलिस ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लिया था। वीडियो में मरीन ड्राइव से दक्षिण दिशा में जाने वाले कोस्टल रोड की सुरंग के भीतर लग्जरी और तेज रफ्तार कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाते और रेस करते हुए दिखाया गया था। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना हुई थी और इसे रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में एक यात्री की हालत बिगड़ते देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को सूचित किया। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।अनुमति मिलते ही विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। अचानक हुई इस लैंडिंग से विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।विमान के उतरते ही एयरपोर्ट पर पहले से तैनात मेडिकल टीम ने एंबुलेंस के जरिए यात्री को तत्काल गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और सभी यात्री अंदर ही बैठे रहे। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रात 12:05 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 1 min · National Desk

डूसू चुनाव: आपसी कलह और बगावत ने खुलने ही नहीं दिया एनएसयूआई का खाता, निर्दलीय दीपांशु की जीत ने दिखाया आईना

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में चारों केंद्रीय सीटों पर वापसी की कोशिश कर रही एनएसयूआई का चुनावी गणित आपसी कलह और बगावत ने बिगाड़ दिया। टिकट बंटवारे से नाराज दावेदारों के मैदान में उतरने का सीधा असर संगठन के प्रत्याशियों पर पड़ा। नतीजा यह रहा कि एनएसयूआई एक भी केंद्रीय सीट अपने नाम नहीं कर सकी। सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर हुआ, जहां एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज कर संगठन को बड़ा झटका दिया। शौकीन ने एबीवीपी के ईशू मौर्य को हराया। ईशू को 16,910 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के अधिकृत प्रत्याशी वीर चतरथ को महज 4,314 वोट मिले। वीर को मिले वोट इस सीट पर नोटा से भी कम रहे। यानी जिस दावेदार को संगठन ने टिकट नहीं दिया, उसी ने संगठन के अधिकृत प्रत्याशी से कई गुना अधिक वोट हासिल कर केंद्रीय पैनल की एक सीट अपने नाम कर ली।अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने राजस्थान के मीणा समुदाय से विजय शंकर मीणा को मैदान में उतारकर डूसू चुनाव में लंबे समय से चर्चा में रहने वाले जाट-गुर्जर समीकरण को चुनौती देने की कोशिश की। हालांकि नतीजों में जातीय समीकरण का असर फिर दिखाई दिया। जाट उम्मीदवार यश डबास ने 24,576 वोट हासिल किए, जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। दसंयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के राजपूत समुदाय से आने वाले लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। उन्होंने एनएसयूआई के बागी विशेष यादव को हराया।चुनाव परिणामों के बाद एनएसयूआई भी मान रही है कि संगठन की अंदरूनी खींचतान का फायदा एबीवीपी को मिला। चुनाव से पहले दीपांशु शौकीन, विशेष यादव और समर्थ बेनीवाल समेत कई दावेदारों की टिकट को लेकर नाराजगी सामने आई थी। एनएसयूआई के अनुसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

इंसानों में मिला 49वां ब्लड ग्रुप: इस्राइली महिला मरीज के खून से खुला राज, गलत रक्त चढ़ने का खतरा होगा कम

वैज्ञानिकों ने एफ-11 आर जीन और जंक्शनल अधेशन मॉलिक्युल-ए प्रोटीन के सटीक डीएनए म्यूटेशन की पूरी जेनेटिक और सेरोलॉजिकल मैपिंग करके इसका वैज्ञानिक प्रमाण प्रस्तुत किया है। इस्राइल व ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक इस्राइली महिला मरीज और उनके भाई के रक्त प्लाज्मा में एक दुर्लभ एंटीबॉडी का अध्ययन करके इसका पता लगाया। मरीज और उनके भाई में एफ-11 आर नामक विषिष्ट जीन पाया गया, और उनमें सामान्य एंटीजन अनुपस्थित थे। इस दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति वाले व्यक्ति जब एंटीजन के संपर्क में आते हैं, तो वे एक विशेष एंटीबॉडी बनाते हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स दोनों से बाइंड (संलग्न) हो सकती है।एंटीबॉडीज का सटीक इलाज और प्रबंधन होगा : जामा ब्लड ग्रुप सिस्टम में एक ही हाई-प्रीवलेंस एंटीजन शामिल है। इससे साफ है कि यह एंटीजन दुनिया के लगभग सभी व्यक्तियों की लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की सतह पर मौजूद होता है। इस खोज से मरीजों में लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स दोनों को प्रभावित करने वाली एंटीबॉडीज का सटीक इलाज और प्रबंधन संभव होगा। अमर उजाला रिसर्चएफ-11 आर एक विशिष्ट जीन है, जो मानव शरीर में जामा नामक प्रोटीन का निर्माण करता है। जब किसी दुर्लभ व्यक्ति के शरीर में यह व्यापक एंटीजन अनुपस्थित होता है, तो सामान्य खून चढ़ाने पर उनका इम्यून सिस्टम एंटीबॉडी बनाकर ट्रांसफ्यूज की गई लाल रक्त कोशिकाओं पर हमला कर देता है जिससे जानलेवा ट्रांसफ्यूजन रिएक्शन हो सकता है। इस नई जेनेटिक पहचान से अब डॉक्टर डीएनए टेस्ट से एनडब्ल्यूजे-नेगेटिव मरीजों और डोनर्स की तुरंत पहचान कर सकेंगे। इससे दुर्लभ मरीजों के इलाज और रक्तदान को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सकेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं; सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी

उड़ानें और हवाई क्षेत्र बंद होने का खतरा क्यों बताया? अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि मौजूदा हालात में उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पश्चिम एशिया से आने-जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को एयरपोर्ट और एयरलाइन के संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। यानी अमेरिका ने अपने नागरिकों को किसी भी अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। विभाग ने साफ कहा है कि मौजूदा सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है। खबर अपडेट की जा रही है… अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि मौजूदा हालात में उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पश्चिम एशिया से आने-जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को एयरपोर्ट और एयरलाइन के संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। यानी अमेरिका ने अपने नागरिकों को किसी भी अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। विभाग ने साफ कहा है कि मौजूदा सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ने कहा है कि क्षेत्र का सुरक्षा माहौल जटिल बना हुआ है और हालात अचानक बिगड़ सकते हैं। विभाग ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों से ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। वहीं, जो अमेरिकी नागरिक अभी पश्चिम एशिया से बाहर हैं, उन्हें इस क्षेत्र में या इसके रास्ते यात्रा करने पर गंभीरता से दोबारा विचार करने की सलाह दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा में दर्ज एफआईआर नंबर 281, दिनांक 18 सितंबर 2026 की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट, टावर डंप विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी दीपक सिंह निवासी मुलेचक, अमृतसर की पहचान की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 1 min · National Desk

सऊदी की राजधानी पर हूतियों का मिसाइल अटैक: रियाद को बनाया निशाना, अरामको पर भी हमले का दावा

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि हूतियों ने लाल सागर के बंदरगाह शहर यानबू के अलावा ताइफ, बायश और फरासन में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की भी कोशिश की। गठबंधन के मुताबिक इन प्रयासों को भी नाकाम कर दिया गया। हालांकि, बयान में इन हमलों के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।हूतियों ने इससे पहले दावा किया था कि उन्होंने रियाद में कुछ ‘संवेदनशील ठिकानों’ और यानबू में सऊदी तेल कंपनी अरामको को निशाना बनाया। हूतियों ने दावा किया कि इन हमलों के कारण ‘भारी आग’ लगी। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको ने टिप्पणी के लिए भेजे गए अनुरोध का जवाब नहीं दिया। इससे पहले भी सऊदी के तेल ढांचे पर हुआ था हमला रियाद पर ताजा मिसाइल हमले की कोशिश से पहले सऊदी अरब के अहम ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला हुआ था। 11 सितंबर को हुए इस हमले के बाद पाइपलाइन का संचालन रोकना पड़ा, जिससे सऊदी के लाल सागर स्थित यानबू बंदरगाह से तेल निर्यात प्रभावित हुआ। इसी के चलते सऊदी अरामको ने यूरोप के कम से कम दो रिफाइनिंग ग्राहकों को अक्तूबर में दी जाने वाली कच्चे तेल की आपूर्ति नहीं करने की जानकारी दी है। सऊदी और इराकी अधिकारियों ने कहा है कि ड्रोन इराक से आए थे, लेकिन हमले के पीछे वास्तव में कौन था, इसकी स्पष्ट जिम्मेदारी अभी सामने नहीं आई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk

पुंछ: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद, बड़ी साजिश का भंडाफोड़; कुछ संदिग्ध हिरासत में

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। नगर के सबसे सुरक्षित और व्यस्त माने जाने वाले मुख्य बाजार में ज्वेलरी की एक दुकान से एके-47 राइफल के कारतूस, पाकिस्तानी मुद्रा, पाकिस्तानी पोस्टर और झंडे बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। खुफिया एजेंसियों से मिले पुख्ता इनपुट पर पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे मुख्य बाजार की अकाली गुरुद्वारा गली में स्थित ज्वेलरी शॉप पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम और मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुकान मोहल्ला खोड़ीनाड निवासी देविंद्र सिंह की है। पुलिस ने दुकान में ने रात करीब 10 बजे तक सघन तलाशी ली। इसमें दुकान के भीतर से एके-47 राइफल के 5 कारतूस, पाकिस्तानी मुद्रा के 105 रुपये, 30 पाकिस्तानी पोस्टर और 2 पाकिस्तानी झंडे बरामद किए गए। पुलिस ने सारा सामान अपने कब्जे में लिया लिया। पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुंछ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की निगरानी में इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच चल रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद गोलियां और पाकिस्तानी सामग्री शहर के मुख्य बाजार की उस दुकान तक कैसे और कहां से पहुंची।यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि आतंकवाद के सबसे बुरे दौर में भी पुंछ नगर के इस हिस्से से ऐसी देशविरोधी सामग्री कभी बरामद नहीं हुई थी। अब जब इलाके में आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है, तब शहर के बीचों-बीच इस तरह का जखीरा मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।इस मामले का सबस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 20, 2026 · 2 min · National Desk