एएनआई से बातचीत में रशीदी ने अंसारी के पद पर रहते हुए मुसलमानों के पक्ष में दिए गए बयानों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद अंसारी की ओर से इस तरह के कई बयान सामने आए हैं। रशीदी ने कहा, ‘हामिद अंसारी जब उपराष्ट्रपति थे, तब उनकी ओर से मुसलमानों के पक्ष में ज्यादा बयान देखने को नहीं मिले। लेकिन पद से हटने के बाद उनके कई बयान सामने आए हैं और ऐसा लगता है कि अब वह खुद को मुसलमानों के नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं।‘मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि सांविधानिक पदों पर रहने वाले लोगों को समाज के सभी वर्गों के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने ने यह भी सवाल उठाया कि पद से हटने के बाद ही ऐसे मुद्दे क्यों उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चरमपंथ को इस आधार पर देखा जाना चाहिए कि क्या उससे दूसरों के प्रति नफरत पैदा होती है। उन्होंने कहा, ‘चरमपंथ तब गलत हो जाता है जब उसमें दूसरों के प्रति नफरत शामिल हो। अगर कोई अपने धर्म का पालन करता है और दूसरों को परेशान नहीं करता, तो यह अलग बात है।‘देश में मुसलमानों के साथ व्यवहार का जिक्र करते हुए रशीदी ने कहा कि विभाजन के समय मुसलमानों ने भारत में रहने का फैसला किया और देश के लिए योगदान दिया। उन्होंने कहा, ‘हम गर्व से कहते हैं कि हम मुसलमान हैं, लेकिन हमें इससे भी ज्यादा गर्व है कि हम भारत में रहते हैं।‘वहीं, आईएएनएस से बातचीत में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलियासी ने भी ‘हिंदू चरमपंथ’ को लेकर अंसारी की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘हामिद अंसारी अब मुसलमानों के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं, लेकिन जब वह बड़े पदों पर थे, तब उन्हें मुसलमानों की याद नहीं आई। आज उन्हें मुसलमान य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'पद पर थे, तब नहीं आई मुसलमान की याद': हामिद अंसारी के किस बयान पर मचा बवाल? मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया किनारा
एएनआई से बातचीत में रशीदी ने अंसारी के पद पर रहते हुए मुसलमानों के पक्ष में दिए गए बयानों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद अंसारी की ओर से इस तरह के कई बयान सामने आए हैं। रशीदी ने कहा, 'हामिद अंसारी जब उपराष्ट्रपति थे, तब उनकी ओर से मुसलमानों के पक्ष में ज्यादा बयान देखने को नहीं मिले। लेकिन पद से हटने के बाद उनके कई बयान सामने आए हैं और ऐसा लगता है कि अब वह खुद को मुसलमानों के नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं।'मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि सांविधानिक पदों पर रहने वाले ल