केरलम के पूक्कोट्टुम्पदम में रविवार शाम अचानक आई बाढ़ से हड़कंप मच गया। शाम करीब पांच बजे टीके कॉलोनी के कोट्टप्पुझा में फ्लैश फ्लड आने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों और एक स्थानीय महिला समेत करीब सात लोगों के बह जाने की आशंका है। #WATCH | Keralam | Two people died and another was critically injured after a landslide struck Kottakamboor in Vattavada, Idukki. (Video Source: Police) pic.twitter.com/VGYBG6VhkX — ANI (@ANI) September 20, 2026 पोट्टिकल्लू के मुठिकुंड इलाके में नदी से करीब 50 साल के एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, लापता बताए जा रहे अन्य लोगों की तलाश जारी है।ओलरवट्टोम नहर से टीके कॉलोनी तक नदी के किनारे कई जगह पर्यटक मौजूद थे। ये इलाके लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। छुट्टी का दिन होने के कारण केट्टुंगल, आणाकुंडु, बालावडिप्पाडी और कोयिप्रा की तलहटी से लगे अन्य इलाकों में भी सैकड़ों लोग जुटे थे। अचानक पानी का स्तर बढ़ने से नदी के बीच फंसे करीब 27 लोगों को स्थानीय लोगों और मुहम्मद सुहैल ट्रीटमेंट एड कमेटी के सदस्यों ने सुरक्षित बाहर निकाला।हालांकि, कई लोग अलग-अलग जगहों पर लंबे समय तक फंसे रहे और सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच सके। चोक्कड़ के चार लोगों के आंगनवाड़ी के पास चट्टानों और पेड़ों पर फंसे होने की सूचना है। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के जवान, स्वयंसेवक और स्थानीय लोग नदी में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। फ्लैश फ्लड में बह जाने की आशंका वाले लोगों की भी तलाश की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें