Kerala CM VD Satheesan Oath: आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे वीडी सतीशन, 20 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण

केरल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण है। तिरुवनंतपुरम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ उनके मंत्रिपरिषद के 20 सहयोगियों को शपथ दिलाएंगे। खुद सतीशन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि वे सोमवार सुबह 10 बजे 20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। Tomorrow, I will take oath as the 13th Chief Minister of Kerala. Along with me, 20 ministers will also assume office. The swearing-in ceremony will be held tomorrow at 10 AM at Central Stadium, Thiruvananthapuram. I warmly invite all of you to be part of this historic occasion.… pic.twitter.com/YC26FKO7gq — V D Satheesan (@vdsatheesan) May 17, 2026 वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई पूरी सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब शामिल हैं।केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार में आईयूएमएल भी शामिल होगी। पार्टी ने कहा है कि सीएम सतीशन के मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। तिरुवनंतपुरम में आज आयोजित होने वाले शपथ समारोह में आईयूएमएल विधायक पीके कु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला संवाद 2026: आज लखनऊ में जुटेंगे अध्यात्म-सियासत-सिनेमा और खेल जगत के दिग्गज, सीएम योगी मुख्य अतिथि

अमर उजाला समूह के दो दिवसीय वार्षिक आयोजन अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश-2026 के लिए राजधानी लखनऊ में मंच सज गया है। आज और कल शहीद पथ स्थित होटल द सेंट्रम में होने वाले संवाद में अध्यात्म, सियासत, सिनेमा, कारोबार और खेल जगत समेत कई क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। सोमवार को पहले दिन की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा से होगी। पहले सत्र का आगाज सुबह नौ बजे विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश : कल, आज और कल विषय पर श्रोताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद फिल्म जगह की हस्तियों से रूबरू होकर उन्हें सुनने का अवसर भी मिलेगा। खेल और व्यापार जगत की हस्तियां अपने अनुभव मंच से साझा करेंगी।कृषि तकनीक : नई उड़ान, नए आयाम विषय पर गोजरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन बुर्जिस गोदरोज को सुनने का मौका मिलेगा। इसके बाद अनुशासन, आकांक्षाएं और संकल्प के तहत आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती के ओजस्वी विचारों का रसपान श्रोता करेंगे। रणनीतिक शक्ति से आर्थिक समृद्धि पैनल डिस्कशन में मौजूद रहेंगे भारतीय सेना के मेजर जनरल अश्विनी कुमार, भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ. मनोज कुमार और भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त कमोडोर निशांत कुमार। सेहत और सार्थक जीवन पर स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देंगे मशहूर आयुर्वेदाचार्य मनीष। छोटी उम्र, बड़े इरादे कार्यक्रम में जोजा कनेक्ट के फाउंडर अथ्विक अमित कुमार सुनाएंगे अपनी सफलता की कहानी। पहले सत्र की अंतिम प्रस्तुति में ठहाके, तजुर्बे और तरक्की विषय पर मशहूर पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर और राजनीतिज्ञ नवजोत सि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

PAK के मंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात: युद्धविराम पर भी हुई चर्चा, 90 मिनट के मुलाकात के क्या मायने?

इस गुप्त और अचानक तय हुए दौरे का मुख्य मकसद क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति को रोकना और एक कमजोर युद्धविराम (सीजफायर) को किसी तरह मजबूत करना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि मोहसिन नकवी ने राष्ट्रपति भवन में ईरानी राष्ट्रपति के साथ करीब 90 मिनट तक अकेले में बातचीत की। उनका यह पूरा दौरा करीब तीन घंटे तक चला। इस लंबी बातचीत में मुख्य रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे इस बड़े विवाद का कोई शांतिपूर्ण हल निकाला जाए। भारत के नजरिए से देखा जाए तो इस पूरे क्षेत्र में शांति होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मध्य पूर्व की अस्थिरता का सीधा और बड़ा असर पूरे दक्षिण एशिया की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है।इस खास और महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन पड़ोसी देशों ने बहुत ही समझदारी और जिम्मेदारी के साथ काम किया है। इन देशों ने अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ होने वाले किसी भी हथियारबंद हमले या साजिश के लिए बिल्कुल नहीं होने दिया। पेजेशकियन ने यह भी कहा कि इस्लामी देशों के बीच यह आपसी एकता क्षेत्रीय शांति के लिए बहुत जरूरी है। इस एकता की वजह से बाहरी ताकतों और इस्राइल जैसे देशों को हमारे मामलों में दखल देने का मौका बहुत कम मिलता है।ईरान के राष्ट्रपति ने हाल के भारी तनाव के दौरान पाकिस्तान की लगातार की गई कूटनीतिक कोशिशों की काफी सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर का नाम लेकर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि युद्धविराम क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

Mexico Shooting: मैक्सिको के पुएब्ला में 10 लोगों की नृशंस हत्या; मृतकों में तीन महिलाओं समेत एक बच्चा भी

मैक्सिको के पुएब्ला राज्य के तेहुइटज़िंगो शहर में बंदूकधारियों के हमले में 10 लोग मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। पुएब्ला की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि संघीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सभी को रविवार तड़के गोली मारी गई। स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुएब्ला के राज्यपाल अलेजांद्रो अरमेंटा ने मामले पर टिप्पणी नहीं की है। मध्य मैक्सिको में हाल ही में कार्टेल हिंसा में वृद्धि देखी गई है। इस हिंसा के कारण 800 से 1000 परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। यह क्षेत्र लंबे समय से हिंसा का सामना कर रहा है। फरवरी में पुएब्ला के हुएहुएटलन एल ग्रांडे में छह लोग मारे गए थे। कुछ दिनों बाद पुएब्ला की राजधानी में एक वाहन पर हमला हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।संघीय अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुएब्ला के राज्यपाल अलेजांद्रो अरमेंटा ने रविवार के मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।मध्य मैक्सिको में हाल ही में कार्टेल हिंसा में भारी वृद्धि देखी गई है। इस हिंसा के कारण 800 से 1000 परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। फरवरी में पुएब्ला राज्य के हुएहुएटलन एल ग्रांडे में छह लोग मारे गए थे। कुछ दिनों बाद पुएब्ला की राजधानी में तीन लोगों की मौत हुई थी। यह बढ़ती हिंसा क्षेत्र के लिए एक गंभीर चुनौती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs RR: राजस्थान पर जीत से दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित, चेन्नई को भी हुआ फायदा; तालिका में बड़े बदलाव

DC vs RR: राजस्थान पर जीत से दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित, चेन्नई को भी हुआ फायदा; तालिका में बड़े बदलाव और पढ़ें मिचेल स्टार्क की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिर में आशुतोष शर्मा ने उपयोगी पारी खेली। वह पांच गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल भी 18 गेंदों में 34 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि दसुन शनाका ने एक सफलता अपने नाम की। दिल्ली की जीत से चेन्नई को फायदा, राजस्थान को नुकसान राजस्थान पर जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। अब टीम की नजरें अपना बाकी बचा एक मुकाबला जीतने पर होंगी। यह मैच 24 मई (रविवार) को कोलकाता में केकेआर के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं, अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम ने एक स्थान लगाकर अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल कर लिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

Bahraich: नेपाल से लौट रहे यात्रियों की कार कंबाइन मशीन से टकराई, चार की दर्दनाक मौत

बहराइच के मटेरा थाना इलाके में नानपारा- बहराइच मार्ग पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डीहवा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां नेपाल से लौट रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कंबाइन मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi Sweden Visit LIVE: 'कानून और लोकतंत्र ही भारत-स्वीडन को जोड़ते हैं', गुटेनबर्ग में बोले PM मोदी

12:27 AM, 18-May-2026 पीएम मोदी और स्वीडिश प्रधानमंत्री ने साझा कीं टैगोर की यादें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को स्वीडन पहुंच गए। गुटेनबर्ग हवाई अड्डे पर स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस खास मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने प्रथम गैर-यूरोपीय नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की महान सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को विशेष उपहार भेंट किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को स्वीडन पहुंच गए। गुटेनबर्ग हवाई अड्डे पर स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस खास मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने प्रथम गैर-यूरोपीय नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की महान सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को विशेष उपहार भेंट किए। 11:18 PM, 17-May-2026 ‘दोनों देशों के रिश्ते हर गुजरते दिन के साथ और गहरे हो रहे’, प्रेस वार्ता में बोले स्वीडन के प्रधानमंत्री स्वीडन के प्रधानमंत्री ने भारत और स्वीडन के बीच लगातार मजबूत होते व्यापारिक और आर्थिक संबंधों की जमकर तारीफ की है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्ते हर गुजरते दिन के साथ और गहरे हो रहे हैं। आज की तारीख में लगभग 300 स्वीडिश कंपनियां भारत में पूरी सक्रियता के साथ अपना काम कर रही हैं। इनमें से कई कंपनियों ने तो भारत में ही अपनी खुद की उत्पादन इकाइयां (प्रोडक्शन यूनिट) भी स्थापित कर ली हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह निवेश सिर्फ एक तरफा नहीं है। स्वीडन के भीतर भी भारतीय कंपनियों का निवेश लगातार बढ़ रहा है और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Sweden Visit LIVE: पीएम मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत की जनता को किया समर्पित

11:18 PM, 17-May-2026 ‘दोनों देशों के रिश्ते हर गुजरते दिन के साथ और गहरे हो रहे’, प्रेस वार्ता में बोले स्वीडन के प्रधानमंत्री स्वीडन के प्रधानमंत्री ने भारत और स्वीडन के बीच लगातार मजबूत होते व्यापारिक और आर्थिक संबंधों की जमकर तारीफ की है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्ते हर गुजरते दिन के साथ और गहरे हो रहे हैं। आज की तारीख में लगभग 300 स्वीडिश कंपनियां भारत में पूरी सक्रियता के साथ अपना काम कर रही हैं। इनमें से कई कंपनियों ने तो भारत में ही अपनी खुद की उत्पादन इकाइयां (प्रोडक्शन यूनिट) भी स्थापित कर ली हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह निवेश सिर्फ एक तरफा नहीं है। स्वीडन के भीतर भी भारतीय कंपनियों का निवेश लगातार बढ़ रहा है और भारतीय कारोबारी स्वीडन के बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। स्वीडन के प्रधानमंत्री ने भारत और स्वीडन के बीच लगातार मजबूत होते व्यापारिक और आर्थिक संबंधों की जमकर तारीफ की है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्ते हर गुजरते दिन के साथ और गहरे हो रहे हैं। आज की तारीख में लगभग 300 स्वीडिश कंपनियां भारत में पूरी सक्रियता के साथ अपना काम कर रही हैं। इनमें से कई कंपनियों ने तो भारत में ही अपनी खुद की उत्पादन इकाइयां (प्रोडक्शन यूनिट) भी स्थापित कर ली हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह निवेश सिर्फ एक तरफा नहीं है। स्वीडन के भीतर भी भारतीय कंपनियों का निवेश लगातार बढ़ रहा है और भारतीय कारोबारी स्वीडन के बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। 11:04 PM, 17-May-2026 यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में क्या बोले पीएम मोदी? यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

UP: यूपी में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जानें- क्या मिला मनोज पांडेय व भूपेंद्र चौधरी को

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत शपथ लेने वाले 8 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय समेत सभी 8 मंत्रियों को विभाग दे दिए गए हैं। यूपी में मंत्रियों को आवंटित विभाग श्री भूपेन्द्र चौधरी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मनोज पाण्डेय खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति अजीत सिंह पाल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री सोमेन्द्र तोमर राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल श्रीमती कृष्णा पासवान पशुधन एवं दुग्ध विकास श्री कैलाश सिंह राजपूत ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत श्री सुरेन्द्र दिलेर राजस्व श्री हंस राज विश्वकर्मा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग दिया गया है। अभी तक यह विभाग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के पास था। मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिला है।वहीं, सोमेंद्र तोमर को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग दिया गया है। कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास, कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सुरेंद्र दिलेर को राजस्व और हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है।मंत्रिमंडल विस्तार को सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल: 'गोहत्या से बचें मुसलमान, गाय को घोषित करें राष्ट्रीय पशु', कोलकाता की नखोदा मस्जिद के इमाम की अपील

और पढ़ें मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने पीटीआई से कहा, अगर सरकार जरूरी सुविधाएं नहीं दे सकती, तो उसे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए और गाय की हत्या और गोमांस निर्यात पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए। सरकार ने जारी किए नए नियम पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले हफ्ते नए नियम जारी किए हैं, जिनमें कहा गया है कि बिना ‘फिटनेस सर्टिफिकेट’ के किसी भी जानवर की हत्या नहीं की जा सकती। इस सर्टिफिकेट को अधिकारी देंगे। इसमें बैल, सांड, गाय, बछड़े और भैंस की उम्र और उनकी शारीरिक स्थिति की जांच की जाएगी। नियम के अनुसार, केवल वही जानवर काटे जा सकते हैं, जिनकी उम्र 14 साल से अधिक हो या जो चोट, बीमारी, उम्र या किसी गंभीर और असाध्य रोग के कारण स्थायी रूप से अक्षम हों। मौलाना कासमी ने कहा कि सरकार को इसके लिए पहले पूरी व्यवस्था करनी चाहिए। हर जगह बूचड़खाने बनाने चाहिए और हर बाजार में पशु चिकित्सक उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने कहा, अगर सरकार यह व्यवस्था नहीं कर सकती, तो उसे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए और पूरे देश में गोहत्या और बूचड़खानों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा देना चाहिए। ‘हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली चीजों से बचें मुसलमान’ धार्मिक स्थलों में पशु बलि और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर कासमी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को उन चीजों से बचना चाहिए, जो दूसरे धर्मों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा, हम अपने मुस्लिम भाइयों से अपील करते हैं, कृपया गाय की कुर्बानी न करें क्योंकि इससे हमारे हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जगह बकरी की कुर्बानी दी जा सकती है। पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk