केरल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण है। तिरुवनंतपुरम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ उनके मंत्रिपरिषद के 20 सहयोगियों को शपथ दिलाएंगे। खुद सतीशन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि वे सोमवार सुबह 10 बजे 20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। Tomorrow, I will take oath as the 13th Chief Minister of Kerala. Along with me, 20 ministers will also assume office. The swearing-in ceremony will be held tomorrow at 10 AM at Central Stadium, Thiruvananthapuram. I warmly invite all of you to be part of this historic occasion.… pic.twitter.com/YC26FKO7gq — V D Satheesan (@vdsatheesan) May 17, 2026 वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई पूरी सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब शामिल हैं।केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार में आईयूएमएल भी शामिल होगी। पार्टी ने कहा है कि सीएम सतीशन के मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। तिरुवनंतपुरम में आज आयोजित होने वाले शपथ समारोह में आईयूएमएल विधायक पीके कु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Kerala CM VD Satheesan Oath: आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे वीडी सतीशन, 20 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण
केरल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण है। तिरुवनंतपुरम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ उनके मंत्रिपरिषद के 20 सहयोगियों को शपथ दिलाएंगे। खुद सतीशन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि वे सोमवार सुबह 10 बजे 20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्