अमर उजाला समूह के दो दिवसीय वार्षिक आयोजन अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश-2026 के लिए राजधानी लखनऊ में मंच सज गया है। आज और कल शहीद पथ स्थित होटल द सेंट्रम में होने वाले संवाद में अध्यात्म, सियासत, सिनेमा, कारोबार और खेल जगत समेत कई क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। सोमवार को पहले दिन की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा से होगी। पहले सत्र का आगाज सुबह नौ बजे विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश : कल, आज और कल विषय पर श्रोताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद फिल्म जगह की हस्तियों से रूबरू होकर उन्हें सुनने का अवसर भी मिलेगा। खेल और व्यापार जगत की हस्तियां अपने अनुभव मंच से साझा करेंगी।कृषि तकनीक : नई उड़ान, नए आयाम विषय पर गोजरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन बुर्जिस गोदरोज को सुनने का मौका मिलेगा। इसके बाद अनुशासन, आकांक्षाएं और संकल्प के तहत आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती के ओजस्वी विचारों का रसपान श्रोता करेंगे। रणनीतिक शक्ति से आर्थिक समृद्धि पैनल डिस्कशन में मौजूद रहेंगे भारतीय सेना के मेजर जनरल अश्विनी कुमार, भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ. मनोज कुमार और भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त कमोडोर निशांत कुमार। सेहत और सार्थक जीवन पर स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देंगे मशहूर आयुर्वेदाचार्य मनीष। छोटी उम्र, बड़े इरादे कार्यक्रम में जोजा कनेक्ट के फाउंडर अथ्विक अमित कुमार सुनाएंगे अपनी सफलता की कहानी। पहले सत्र की अंतिम प्रस्तुति में ठहाके, तजुर्बे और तरक्की विषय पर मशहूर पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर और राजनीतिज्ञ नवजोत सि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें