अमेरिका-चीन व्यापार समझौता: आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए बनेंगे दो नए बोर्ड, व्हाइट हाउस ने जारी किया ब्योरा

व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए नए संस्थागत ढांचे बनाने पर सहमति जताई गई है। इसमें दो नए मुख्य मंच शामिल हैं। पहला मंच ‘यूएस-चाइना बोर्ड ऑफ ट्रेड’ है। दूसरा मंच ‘यूएस-चाइना बोर्ड ऑफ इंवेस्टमेंट’ बनाया गया है। इन मंचों का उद्देश्य व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों को तेज़ी से आगे बढ़ाना होगा। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को नया बल मिलेगा।इस बैठक से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने सकारात्मक रुख दिखाया है। चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद बढ़ाने में रुचि दिखाई है। इसके साथ ही वह ऊर्जा संसाधनों और विमानन क्षेत्र से जुड़े सामानों की खरीद भी बढ़ाएगा। दोनों देशों ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर रखने पर जोर दिया। दोनों पक्षों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक सहयोग को मजबूत करना बेहद आवश्यक है।इस महत्वपूर्ण बैठक में ईरान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी गंभीर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार को सुरक्षित बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की है। यह क्षेत्र वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है। इस क्षेत्र में स्थिरता दोनों देशों के हित में है।इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा ताइवान मुद्दे को लेकर हो रही है। रिपोर्टों के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निजी बातचीत में ताइवान को लेकर अमेरिका को साफ चेतावनी दी। इसके बावजूद व्हाइट हाउस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इस विषय का कोई उल्लेख नहीं किया गया। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका ने जानबूझकर ताइवान मुद्दे को सार्वजनिक बयान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

शुभेंदु सरकार के पांच बड़े फैसले: महिलाओं को 3000 रुपये की सहायता, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का दिया तोहफा

और पढ़ें शुभेंदु सरकार के पांच बड़े फैसले क्या हैं? बंगाल में अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 1 जून से हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को भी मंजूरी दे दी है। पॉल ने बताया कि राज्य कर्मचारियों, संबद्ध वैधानिक निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के गठन को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने जून महीने से धार्मिक आधार पर समूहों को दी जाने वाली सरकारी सहायता बंद करने का भी फैसला किया है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले लोगों और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ट्रिब्यूनल में आवेदन करने वाले लोगों को अन्नपूर्णा योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक में भी शुभेंदु सरकार ने लिए थे बड़े फैसले शुभेंदु सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में भी कई बड़े फैसले लिए थे, जिनमें स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए उम्र सीमा पांच साल बढ़ाने की मंजूरी देना भी शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान इसका वादा किया था और शुभेंदु सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दे दी थी। साथ ही राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू करने की मंजूरी भी दी गई है। इस योजना को पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लागू करने से मना कर दिया था। इस योजना के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान करती है। अब बंगाल के लोग भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। शुभेंदु सरक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Norway Visit: नॉर्वे के समकक्ष स्टोरे के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक, व्यापार और तकनीक पर चर्चा

और पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन की दो दिवसीय यात्रा के बाद ओस्लो पहुंचे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे और स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था। यह पीएम मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा भी है। नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन में कौन-कौन शामिल होंगे? मोदी और स्टोरे 19 मई को ओस्लो में होने वाले तीसरे नॉर्डिक-भारत शिखर सम्मेलन में भी संयुक्त रूप से भाग लेंगे। इस सम्मेलन में भारत और डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, स्वीडन और नॉर्वे जैसे नॉर्डिक देशों के नेता शामिल होंगे। यह सम्मेलन पहले 2018 में स्टॉकहोम और 2022 में कोपेनहेगन में हुए सम्मेलनों की आगे की कड़ी है। इससे भारत-नॉर्डिक संबंधों को और रणनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद है। नॉर्वे के राजा और रानी से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम और रानी सोन्जा से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ भारत-नॉर्वे व्यापार और शोध शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने पीएम की नॉर्वे यात्रा पर क्या कहा? विदेश मंत्रालय (एमईए) ने प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले जारी बयान में कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने और उन्हें और मजबूत करने के अवसर प्रदान करेगी, खासकर व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा और नीली अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में। बयान में कहा गया कि भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते का लाभ उठाते हुए सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। ईएफटीएमें आइसलैंड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Death: कौन थीं ट्विशा शर्मा? मिस पुणे रहीं, फिल्मों में किया काम, शादी के पांच महीने बाद मौत

भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हुई ट्विशा शर्मा सिर्फ एक आम गृहिणी नहीं थीं, बल्कि बेहद टैलेंटेड और महत्वाकांक्षी युवती थीं। MBA करने वाली ट्विशा ने मार्केटिंग और कम्युनिकेशन की दुनिया में काम किया, तेलुगु फिल्म में एक्टिंग की, पूर्व मिस पुणे भी रह चुकीं थीं और योग प्रशिक्षक के तौर पर भी पहचान बनाई। डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनकी जिंदगी दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। मौत से पहले मां और दोस्तों को भेजे गए उनके भावुक मैसेज अब कई सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या ट्विशा सच में परेशान थीं या इसके पीछे कोई बड़ा राज छिपा है? और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 1 min · National Desk

वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री: 60 साल में पहली बार पूरी कैबिनेट की शपथ, छह पार्टियों के 21 मंत्री शामिल

वीडी सतीशन कैबिनेट के चेहरे पार्टी नेता कांग्रेस वीडी सतीशन (मुख्यमंत्री) कांग्रेस रमेश चेन्नीथला कांग्रेस सनी जोसेफ कांग्रेस के मुरलीधरन कांग्रेस एपी अनिल कुमार कांग्रेस पीसी विष्णुनाथ कांग्रेस रोजी एम जॉन कांग्रेस बिंदु कृष्णा कांग्रेस एम लिजू कांग्रेस टी सिद्दीकी कांग्रेस केए थुलसी कांग्रेस ओजे जनीश आईयूएमएल पीके कुन्हालिकुट्टी आईयूएमएल एन शमसुद्दीन आईयूएमएल केएम शाजी आईयूएमएल पीके बशीर आईयूएमएल वाई अब्दुल गफूर केरल कांग्रेस मॉन्स जोसेफ केरल कांग्रेस (जैकब) अनूप जैकब आरएसपी शिबू बेबी जॉन सीएमपी सीपी जॉन #WATCH | Thiruvananthapuram: VD Satheesan and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi share a hug after Satheesan took oath as Chief Minister of Keralam (Source: PRD) pic.twitter.com/IJPSyjepjo— ANI (@ANI) May 18, 2026 सतीशन की कैबिनेट में 20 मंत्रियों को शामिल किया गया है और सोमवार को ही उन्हें राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई गई। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राज्य के पूर्व सीएम और वामपंथी नेता पिनाराई विजयन, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखरन भी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता राज्य के विभिन्न हिस्सों से राज्य की राजधानी पहुंचे हैं। केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को चुनाव हुए थे और 4 मई को परिणाम जारी हुए थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटें जीती हैं, जबकि एलडीएफ को 35 और भाजपा को तीन सीटें मिली हैं।अभी कैबिनेट मंत्रियों को विभागों के बंटवारे का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को गृह विभाग और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

NEET: पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने लातूर में कोचिंग संचालक को पकड़ा, मोबाइल पर मिला प्रश्नपत्र

NEET UG 2026: पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर शहर से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर के रूप में हुई है, जो “रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC)” नाम से कोचिंग संस्थान चलाता है। और पढ़ें रविवार को एजेंसी द्वारा की गई तलाशी के दौरान मोटेगांवकर के मोबाइल फोन पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा का एक लीक हुआ प्रश्न पत्र मिला था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 1 min · National Desk

केरल का नया मंत्रिमंडल: कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता सबसे अमीर मंत्री, इस कैबिनेट सदस्य पर 68 आपराधिक मामले

और पढ़ें इसके साथ ही अब केरल की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 21 मंत्री हो गए हैं। आइये जानते हैं कि इन सभी मंत्रियों की प्रोफाइल क्या है? इन सभी मंत्रियों में कौन सबसे अमीर है? सबसे ज्यादा आपराधिक मामले किस नए मंत्री पर दर्ज हैं? इन सभी नेताओं में सबसे शिक्षित कौन है? केरल की नई कैबिनेट की उम्र का औसत क्या है और सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग मंत्री की उम्र का फासला कितना है? आइये जानते हैं… केरल में सोमवार को नई कैबिनेट का शपथग्रहण पूरा हुआ। वीडी सतीशन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 20 और मंत्रियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ पूरी की। जिन अहम चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें केरल के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे रमेश चेन्नीथला, के. मुरलीधरन औ एपी अनिल कुमार जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा यूडीएफ गठबंधन में कांग्रेस की साथी पार्टी आईयूएमएल के पांच विधायकों और अन्य चार दलों के एक-एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, एक बोगी जली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना सोमवार की सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। ‘घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं’ इस हादसे पर अब रेलवे का भी बयान सामने आया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि आज प्रातः लगभग 05:30 बजे सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना प्राप्त हुई। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी तथा संबंधित कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही स्टेशन पर तैनात रेलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 06:00 बजे धुआं निकल रहे कोच को अलग कर दिया तथा फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से सुबह 06:05 बजे स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री या रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

Kerala CM Oath LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा केरल में सतीशन सरकार का शपथ समारोह, राहुल-खरगे तिरुवनंतपुरम पहुंचे

09:49 AM, 18-May-2026 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। दोनों नेता केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। #WATCH | Keralam: Congress National President Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi arrive in Thiruvananthapuram to attend the swearing-in ceremony of Keralam government led by Chief Minister-designate VD Satheesan pic.twitter.com/B1N8E8pamk — ANI (@ANI) May 18, 2026 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। दोनों नेता केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। 09:39 AM, 18-May-2026 केरल: शपथ से पहले नए मंत्रियों ने जताई उम्मीदें तिरुवनंतपुरम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वीई अब्दुल गफूर आज वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है और वे पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें जो भी विभाग मिलेगा, वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले केरल के मंत्री पद के नामित पी के कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि जनादेश को देखते हुए यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और उम्मीदों का समय है। उन्होंने विश्वास जताया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 18, 2026 · 2 min · National Desk

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, आठ लोगों की मौत, दो से अधिक घायल

नानपारा जा रहे थे मजदूर पुलिस के मुताबिक मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुट गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 18, 2026 · 1 min · National Desk