RR vs SRH: सनराइजर्स का सफर समाप्त, IPL के दूसरे क्वालिफायर में पहुंची राजस्थान; गुजरात टाइटंस से होगी टक्कर

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-दो में जगह बना ली। अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस से 29 मई यानी शुक्रवार को होगा। बुधवार को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में सिर्फ 196 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 48 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। वैभव ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और पांच चौकों के साथ 97 रन की पारी खेली, जबकि जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन जुटाए। आरआर ने 137 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।यहां से कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 55 रन की साझेदार की। ध्रुव ने 21 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 50 रन बनाए। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने 12-12 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने 54 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। इसके अलावा, ईशान किशन, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। हैदराबाद की पारी इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवरों में 196 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया था, जिसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 15 गेंदों में 51 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी, लेकिन ईशान (33) के पवे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran: होर्मुज पर संकट के बीच अमेरिका-ईरान डील की चर्चा तेज; ट्रंप बोले- समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर की नजरें वॉशिंगटन और तेहरान पर टिकी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अभी मौजूदा प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं है। व्हाइट हाउस में हुई अहम कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने संकेत दिया कि बातचीत जारी है, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई का रास्ता भी अपना सकता है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य, तेल आपूर्ति और युद्धविराम को लेकर वैश्विक चिंता और बढ़ गई है। मुद्दा अमेरिका का रुख ईरान का दावा नौसैनिक नाकेबंदी हटाने से इनकार हटाने की बात सैन्य वापसी कोई पुष्टि नहीं खाड़ी से हटने का दावा होर्मुज मार्ग निगरानी जारी व्यापार सामान्य करने की बात समझौता मसौदा फर्जी बताया प्रारंभिक सहमति का दावा कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान अब भारी दबाव में है और उसके पास समझौता करने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा ईरान बहुत ज्यादा डील करना चाहता है। अभी तक बात पूरी नहीं बनी है, लेकिन हम संतुष्ट होंगे। अगर नहीं हुए तो हम कार्रवाई करेंगे। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान सोच रहा था कि अमेरिका मध्यावधि चुनावों के दबाव में पीछे हट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति चुनावों से प्रभावित नहीं होगी।ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच एक प्रारंभिक समझौते का मसौदा तैयार हो चुका है। इसमें अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और खाड़ी क्षेत्र से सैन्य मौजूदगी कम करने की बात कही गई थी। बदले में ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापारिक ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

शादी का खाना बना 'जहर': दावत के बाद 72 लोगों की हालत बिगड़ी, मरीजों का आना जारी, कैबिनेट मंत्री पहुंचे अस्पताल

बुधवार को कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने मूनक अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों को भी इसे गंभीरता से लेने की हिदायत की। मूनक निवासी जयपाल सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, जगसीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे स्थानीय पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने रात के समय खाना खाया था। इसके बाद खाना खाने वाले लोगों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उन्हें उल्टियां, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। इसके कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 1 min · National Desk

Iran US Peace Deal: 'शांति समझौते का मसौदा पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत', ईरान के दावों पर भड़का व्हाइट हाउस

ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर सामने आई रिपोर्ट पर व्हाइट हाउस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा जारी कथित मसौदे को अमेरिका ने पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है। व्हाइट हाउस के आधिकारिक संचार मंच रैपिड रिस्पॉन्स 47 की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईरानी मीडिया द्वारा प्रसारित यह रिपोर्ट सच नहीं है और कथित समझौता ज्ञापन पूरी तरह से झूठा है। बयान में कहा गया “ईरान नियंत्रित मीडिया की यह रिपोर्ट सही नहीं है। उन्होंने जो समझौता (MoU) जारी किया है, वह पूरी तरह मनगढ़ंत है। किसी को भी ईरानी सरकारी मीडिया के दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। तथ्य मायने रखते हैं।“ईरानी सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित समझौते के मसौदे में होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को एक महीने के भीतर बहाल करने का प्रस्ताव था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अमेरिका ईरान के आसपास के क्षेत्रों से अपनी सैन्य मौजूदगी कम करेगा और नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा।इसके अलावा कहा गया कि इस व्यवस्था में सैन्य जहाज शामिल नहीं होंगे और ओमान के साथ समन्वय में ईरान जलडमरूमध्य में जहाजों की निगरानी करेगा। ईरानी मीडिया ने यह भी दावा किया कि बिना ठोस सत्यापन के तेहरान कोई कदम नहीं उठाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यदि 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौता हो जाता है, तो इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बाध्यकारी प्रस्ताव के रूप में लागू किया जा सकता है। हालांकि, कथित मसौदे में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं था।कैबिनेट बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, ले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs SRH: सनराइजर्स का सफर समाप्त, आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में पहुंची राजस्थान; गुजरात से होगी टक्कर

राजस्थान की पारी राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 48 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। वैभव ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और पांच चौकों के साथ 97 रन की पारी खेली, जबकि जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन जुटाए। आरआर ने 137 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 55 रन की साझेदार की। ध्रुव ने 21 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 50 रन बनाए। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने 12-12 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने 54 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। इसके अलावा, ईशान किशन, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। हैदराबाद की पारी इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवरों में 196 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया था, जिसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 15 गेंदों में 51 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी, लेकिन ईशान (33) के पवेलियन लौटते ही टीम बिखर गई। आलम ये रहा कि एसआरएच ने 6.5 ओवरों में अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। अभी तक टीम के खाते में सिर्फ 81 रन ही जुड़े थे। इसके बाद सलिल अरोड़ा ने नितीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नीतीश 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलिल ने 35 रन की पारी खेली। शिवांग कुमार ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

CBSE: ओएसएम ठेके से जुड़े दावों को सीबीएसई ने बताया भ्रामक और तथ्यहीन, राहुल बोले- 'मना करना कोई जवाब नहीं'

राहुल गांधी ने उठाए सवाल गौरतलब है कि सीबीएसई का यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के बाद सामने आया है। राहुल गांधी ने बुधवार को सीबीएसई की ओएसएम प्रणाली और COEMPT Edutech को दिए गए ठेके को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने इस पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच और विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि COEMPT Edutech पहले ‘Globarena’ नाम से काम करती थी और तेलंगाना में 2019 तथा 2023 में बोर्ड परीक्षा से जुड़े विवादों में इसका नाम सामने आया था। उन्होंने दावा किया कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण तेलंगाना में 23 छात्रों ने आत्महत्या की थी। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि कंपनी का पुराना रिकॉर्ड सार्वजनिक होने के बावजूद सीबीएसई ने उसे ठेका क्यों दिया। उन्होंने पूछा कि इस अनुबंध को देने में कौन-कौन सी प्रक्रियाएं नजरअंदाज की गईं और कंपनी प्रबंधन तथा केंद्र सरकार के बीच क्या संबंध हैं। पूरा मामला जानने के लिए ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 27, 2026 · 1 min · National Desk

RR vs SRH: एक गेंद और खेल लेते तो क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते थे वैभव, सबसे तेज शतक लगाने से चूके

RR vs SRH: एक गेंद और खेल लेते तो क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते थे वैभव, सबसे तेज शतक लगाने से चूके गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। आज सूर्यवंशी उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन आउट हो गए। वह 29 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्के की मदद से 97 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा। वैभव ने हासिल की बड़ी उपलब्धि वैभव द्वारा खेली गई 97 रनों की पारी आईपीएल नॉकआउट मैचों में राजस्थान रॉयल्स के किसी भी बल्लेबाज का दूसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में आरसीबी के खिलाफ जोस बटलर ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी निभाई। यह आईपीएल के नॉकआउट मैच में किसी भी टीम के बल्लेबाजों द्वारा की गई दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 2011 में फाइनल के दौरान चेन्नई की ओर से मुरली विजय और माइकल हसी ने आरसीबी के खिलाफ 159 रन जोड़े थे। यशस्वी को किस मामले में पीछे छोड़ा? आईपीएल के एक सीजन में किसी भी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव शीर्ष बल्ले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 27, 2026 · 2 min · National Desk

'मोदी-प्रधान की जोड़ी जवाबदेह': NEET छात्र प्रदीप के परिवार से मिले राहुल गांधी, पेपर लीक पर केंद्र को घेरा

नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदीप मेघवाल की मौत केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि एक टूटी हुई और भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस पूरे मामले के लिए जवाबदेह ठहराया। “अब इस व्यवस्था पर हमें कोई भरोसा नहीं रहा।” यह आज कुछ NEET अभ्यर्थियों ने मुझसे कहा। उनका ग़ुस्सा साफ़ दिख रहा था, और उनके सब्र का बाँध टूट चुका है। देश का युवा अब मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और बेरुख़ी को और बर्दाश्त नहीं करेगा। और याद रखिए - यही युवा इस व्यवस्था को बदलेगा। pic.twitter.com/8gk39dLxjN — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2026 दिल्ली स्थित एनएसयूआई कार्यालय में परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि देश के लाखों छात्र पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो केवल परीक्षा ही नहीं टूटती, बल्कि छात्रों के सपने और पूरे परिवार की उम्मीदें बिखर जाती हैं।राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा “आज कुछ नीट अभ्यर्थियों ने मुझसे कहा कि अब इस व्यवस्था पर हमें कोई भरोसा नहीं रहा। उनका गुस्सा साफ दिख रहा था और उनके सब्र का बांध टूट चुका है। देश का युवा अब भ्रष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 27, 2026 · 2 min · National Desk

कनाडा में तिरंगे का अपमान: खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायुक्त का काफिला रोका, तमाशबीन बनी रही पुलिस

कार्यक्रम में जा रहे थे उच्चायुक्त घटना उस समय हुई जब भारतीय उच्चायुक्त एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। खालिस्तानी समर्थक पहले से वहां जमा थे और जैसे ही काफिला पहुंचा, माहौल को उग्र बना दिया गया। पुलिसकर्मी बाद में दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक तिरंगे का अपमान पूरी दुनिया देख चुकी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गोसल ने अपने इस कृत्य को सही ठहराने की कोशिश करते हुए भारतीय उच्चायुक्त पर ही जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगा दिया। बिना किसी प्रमाण के लगाए गए इन आरोपों को लेकर खालिस्तानी समर्थक लगातार जहर उगलते रहे। पन्नू का करीबी है गोसल यह वही इंदरजीत सिंह गोसल है जिसे खालिस्तानी चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू का बेहद करीबी माना जाता है। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उसका नाम लगातार सामने आता रहा है। हिंदू मंदिरों के बाहर हिंसा, धमकी और उग्र प्रदर्शनों में भी उसका नाम जुड़ चुका है। भारत लंबे समय से कनाडा को चेतावनी देता रहा है कि वहां चरमपंथी तत्वों को खुली छूट मिल रही है। मगर हर बार अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भारत विरोधी ताकतों को संरक्षण मिलता दिखाई देता है। भारतीय समुदाय में रोष भारतीय समुदाय में इस घटना को लेकर भारी रोष है। कनाडा निवासी जोगिंदर सिंह का कहना है कि तिरंगे का अपमान केवल एक झंडे का अपमान नहीं, बल्कि पूरे भारत और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं पर हमला है। भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने बाद में कनाडाई संस्थाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारत और कनाडा के बीच सुरक्षा सहयोग मजबूत है और उनके नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक दावों का कोई आधार नहीं है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 27, 2026 · 2 min · National Desk

Byju's: अर्श से फर्श पर कैसे आई 'रविंद्रन की बायजू'? मूल्यांकन 22 अरब डॉलर से गिरकर शून्य हुआ, समझें सबकुछ

सवाल: इस बीच वित्तीय और कानूनी विवादों ने क्या भूमिका निभाई? जवाब: जब कंपनी का खर्च उसकी कमाई से कहीं ज्यादा हो गया, तो आंतरिक हालात बिगड़ने लगे। वित्तीय नतीजे समय पर जमा नहीं किए गए और इसी बीच कंपनी के ऑडिटर डेलॉयट और कई बोर्ड सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। सबसे बड़ा संकट तब खड़ा हुआ जब कंपनी ने 1.2 अरब डॉलर का विदेशी लोन लिया। विदेशी कर्जदाताओं ने आरोप लगाया कि बायजू ने करीब 53.3 करोड़ डॉलर की रकम को जटिल तरीकों से विदेशी खातों में ट्रांसफर कर दिया है। इसके बाद अमेरिका से लेकर भारत तक मुकदमों की झड़ी लग गई। सवाल: बायजू ने दूसरी कंपनियों को खरीदने की जो होड़ लगाई थी, क्या उससे कंपनी को कोई फायदा हुआ? जवाब: शुरुआत में यह रणनीति बहुत शानदार और आक्रामक लगी, लेकिन असल में इसने कंपनी के कामकाज को बुरी तरह उलझा दिया। महामारी के दौरान मिले अपार पैसे के दम पर बायजू ने ‘आकाश एजुकेशनल सर्विसेज’, ‘व्हाइटहैट जूनियर’ और ‘ग्रेट लर्निंग’ जैसी कई कंपनियों को ताबड़तोड़ तरीके से खरीदा। कंपनी का सपना हर उम्र के लिए एक ग्लोबल एजुकेशन सिस्टम बनाने का था, लेकिन अलग-अलग देशों और श्रेणियों के इन व्यवसायों को एक साथ जोड़ना और चलाना बेहद मुश्किल साबित हुआ। कंपनी के पास इतने बड़े कारोबार को एक साथ संभालने के लिए जरूरी अनुशासन की कमी थी। नतीजा यह हुआ कि लागत बेतहाशा बढ़ती गई, अंदरूनी जटिलताएं बढ़ गईं और फैसले लेने की प्रक्रिया बेहद धीमी और अव्यवस्थित हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 27, 2026 · 2 min · National Desk