RR vs SRH: एक गेंद और खेल लेते तो क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते थे वैभव, सबसे तेज शतक लगाने से चूके गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। आज सूर्यवंशी उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन आउट हो गए। वह 29 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्के की मदद से 97 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा। वैभव ने हासिल की बड़ी उपलब्धि वैभव द्वारा खेली गई 97 रनों की पारी आईपीएल नॉकआउट मैचों में राजस्थान रॉयल्स के किसी भी बल्लेबाज का दूसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में आरसीबी के खिलाफ जोस बटलर ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी निभाई। यह आईपीएल के नॉकआउट मैच में किसी भी टीम के बल्लेबाजों द्वारा की गई दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 2011 में फाइनल के दौरान चेन्नई की ओर से मुरली विजय और माइकल हसी ने आरसीबी के खिलाफ 159 रन जोड़े थे। यशस्वी को किस मामले में पीछे छोड़ा? आईपीएल के एक सीजन में किसी भी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव शीर्ष बल्ले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें