GT vs RR Live Streaming: कौन सी टीम होगी दूसरी फाइनलिस्ट, गुजरात और राजस्थान में भिड़ंत; कब और कैसे देखें मैच?

GT vs RR Live Streaming: कौन सी टीम होगी दूसरी फाइनलिस्ट, गुजरात और राजस्थान में भिड़ंत; कब और कैसे देखें मैच? किसका पलड़ा भारी? राजस्थान के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड शानदार रहा है। गुजरात को पहले क्वालिफायर में आरसीबी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। राजस्थान और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से सात मुकाबलों में जीत गुजरात के हाथ लगी है, जबकि राजस्थान सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी है। गुजरात टाइटंस अपने इस दमदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वालिफायर में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गुजरात के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया था। वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ने गुजरात की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर आउट जरूर किया था, लेकिन उससे पहले वैभव ने उनकी गेंद पर शानदार छक्का भी जड़ा था। कगिसो रबाडा जैसे अनुभवी गेंदबाज भी उनकी बल्लेबाजी के सामने बेअसर नजर आए थे। अब गुजरात के गेंदबाज एक बार फिर शॉर्ट गेंद की रण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

मथुरा में बवाल: परिक्रमा मार्ग पर आधे घंटे तक बरसीं गोलियां, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; फायरिंग में दो घायल

मथुरा में बवाल: परिक्रमा मार्ग पर आधे घंटे तक बरसीं गोलियां, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; फायरिंग में दो घायल मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिक्रमार्थियों समेत ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई को गोली लगी है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुड्डी प्रधान और चंद्रपाल के बीच करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधे घंटे तक चले बवाल से गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अधिक मास परिक्रमा के दौरान चंद्रपाल पक्ष ने परिक्रमार्थियों के लिए प्याऊ और सेवा शिविर लगाया हुआ था। इसी दौरान गुड्डी प्रधान पार्षद के लोग भी वहां केला और अन्य सामग्री वितरण करने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों पर बोले अल्बनीज, कहा- PM मोदी की मेजबानी करना सम्मान की बात

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैनबरा में संसद को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने कहा कि भारत, जो पहले ही दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है, इस दशक में वैश्विक अर्थव्यवस्था की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया का बेहद महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की जमकर तारीफ की। When your Prime Minister @AlboMP speaks with so much conviction & passion about India - the country where you serve as the High Commissioner - it makes your job infinitely more meaningful. We look forward to welcoming you to Australia, Prime Minister @narendramodi ji. 🇦🇺🤝🇮🇳 pic.twitter.com/FVhoemiosE — Philip Green OAM (@AusHCIndia) May 28, 2026 वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अल्बनीज के संबोधन का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत के बारे में इतनी मजबूती और उत्साह के साथ बात करते हैं, तो भारत में उच्चायुक्त के रूप में काम करना और भी गर्व की बात बन जाता है।प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि सिर्फ एक देश की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया केवल प्रशांत महासागर का देश नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और गहरे होते हैं। उन्होंने 2022 में हुए आर्थिक सहयो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें, CBI कर सकती है हिरासत में लेकर पूछताछ; CDR से खुलेंगे राज

त्विषा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही उन्हें हिरासत में ले सकती है। यह जानकारी केंद्रीय जांच ब्यूरो के सूत्रों से मिली है। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। हालांकि, उनके बेटे समार्थ सिंह को पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो की हिरासत में सौंप दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दूरसंचार कंपनियों को पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड मांगे गए हैं। 12 से 20 मई तक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा गया है। इनकी रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 26 मई, 2026 की रात गिरिबाला और समार्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्राथमिकी में दहेज में पैसों की मांग किए जाने की बात भी शामिल है। यह मामला त्विषा शर्मा की मौत से जुड़ा है। जांच एजेंसी मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।सीबीआई ने सोमवार को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत की जांच अपने हाथ में ली थी। त्विषा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश पुलिस की एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War Live: संघर्षविराम टूटने का खतरा बढ़ा, अमेरिका के ईरानी ठिकानों पर हमले; लेबनान में इस्राइली हमले तेज

01:15 PM, 28-May-2026 टायर में ड्रोन हमला, 2 लोगों की मौत लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (NNA) के मुताबिक, दक्षिणी शहर टायर में हुए एक लक्षित ड्रोन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग उस समय मोटरसाइकिल पर सवार थे, जब उन पर हमला किया गया। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (NNA) के मुताबिक, दक्षिणी शहर टायर में हुए एक लक्षित ड्रोन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग उस समय मोटरसाइकिल पर सवार थे, जब उन पर हमला किया गया। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 01:14 PM, 28-May-2026 दक्षिणी लेबनान में इस्राइल के हवाई हमले तेज दक्षिणी लेबनान के कई शहरों में इस्राइली सेना द्वारा लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं, जिससे हालात गंभीर बने हुए हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, इस्राइली हमलों का निशाना नबातिएह और टायर जैसे प्रमुख शहर रहे। नबातिएह में हारौफ और जेबचिट नगरपालिकाओं को हवाई हमले में निशाना बनाया गया, जबकि टायर क्षेत्र में अल-मंसूरी इलाके पर भी बमबारी की गई। दक्षिणी लेबनान के कई शहरों में इस्राइली सेना द्वारा लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं, जिससे हालात गंभीर बने हुए हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, इस्राइली हमलों का निशाना नबातिएह और टायर जैसे प्रमुख शहर रहे। नबातिएह में हारौफ और जेबचिट नगरपालिकाओं को हवाई हमले में निशाना बनाया गया, जबकि टायर क्षेत्र में अल-मंसूरी इलाके पर भी बमबारी की गई। 11:46 AM, 28-May-2026 लेबनान के तटीय शहर टायर में इस्राइल के हमले त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs SRH: किस तरह आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी? मैच के बाद खुद किया खुलासा

RR vs SRH: किस तरह आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी? मैच के बाद खुद किया खुलासा राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। सूर्यवंशी के पास इस दौरान आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह 29 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हो गए। जब वैभव आउट हुए तो दर्शकों के साथ ही वह खुद सन्न रह गए। वैभव को शतक से चूकने का कितना मलाल था, इसका अंदाजा इस बात ये लगाया जा सकता है कि वह जब ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे तब भी उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। गेल के नाम है सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों पर ऐसा किया था। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर वैभव ही हैं जिन्होंने आईपीएल में 35 और 36 गेंदों पर शतक लगाए हैं। वैभव ने मैच के बाद बताया कि किस तरह वह आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए और उनसे कहां गलती हुई। वैभव ने कहा, मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं और इस मैच का दबाव न लूं। मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला और इसीलिए मैंने मिसटाइम किया। अगर मैं थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

Bakrid: राष्ट्रपति व PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, अकीदत के साथ मनाया जा रहा पर्व, सुरक्षा कड़ी

ईद-उल-अधा का पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-अधा की जगह-जगह नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। बकरीद के अवसर पर दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए गए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 1 min · National Desk

Karnataka CM News LIVE: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर सस्पेंस बढ़ा, राज्यपाल के कल रात ही मुंबई जाने की खबर

09:07 AM, 28-May-2026 राज्यपाल महाराष्ट्र और एमपी दौरे पर निकले इधर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 27-28 मई 2026 के दौरान मुंबई और इंदौर/उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में हवाई और सड़क मार्ग से यात्रा के साथ मुंबई में रात्रि विश्राम भी शामिल है। राज्यपाल की Z+ सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा, परिवहन और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 27-28 मई 2026 के दौरान मुंबई और इंदौर/उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में हवाई और सड़क मार्ग से यात्रा के साथ मुंबई में रात्रि विश्राम भी शामिल है। राज्यपाल की Z+ सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा, परिवहन और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 09:07 AM, 28-May-2026 कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सीएम सिद्धारमैया ने बुलाई ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने आवास पर पार्टी नेताओं और कैबिनेट सहयोगियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है। बैठक से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान के साथ सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की लंबी बैठक के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सत्ता हस्तांतरण को लेकर पार्टी के भीतर गंभीर मंथन चल रहा है और जल्द बदलाव संभव माना जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने आवास पर पार्टी नेताओं और कैबिनेट सहयोगियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है। बैठक से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

Power Shortage: चढ़ती गर्मी बढ़ा रही है बिजली की खपत, शहर बन रहे ‘हीट ट्रैप’; शहरीकरण से विकराल हो रही समस्या

देश में तेजी से बढ़ती बिजली की मांग के पीछे शहरों में बढ़ रही गर्मी, यानी ‘अर्बन हीट आइलैंड’ (यूएचआई) प्रभाव को बड़ी वजह माना जा रहा है। एक नए विश्लेषण के अनुसार, शहर आसपास के इलाकों की तुलना में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक गर्म हो रहे हैं। इससे लोग एसी, कूलर और पंखों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली की जलवायु अनुसंधान संस्था ‘क्लाइमेट ट्रेंड्स’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि तेजी से हो रहे शहरीकरण ने शहरों को हीट ट्रैप (कंक्रीट और ग्रीनहाउस गैसें गर्मी को फंसा लेती हैं, जिससे तापमान असहनीय हो जाता है) में बदल दिया है। कंक्रीट, सड़कें, ईंट और धातु जैसी सतहें दिन में गर्मी सोख लेती हैं और रात में उसे बाहर छोड़ती हैं। इससे रात के समय भी तापमान कम नहीं होता और गर्मी बनी रहती है।रिपोर्ट के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र की बिजली मांग लगभग स्थिर है, लेकिन घरों में बिजली का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। खासकर शाम और रात के समय खपत में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। हाल ही में 21 मई को देश में बिजली की मांग 270.8 गीगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।विश्लेषण में यह भी कहा गया है कि एयर कंडीशनर समस्या को और बढ़ा रहे हैं। एसी बाहर गर्म हवा छोड़ते हैं, जिससे शहरों का तापमान और बढ़ जाता है। विशेषज्ञों ने हल्के रंग की और गर्मी परावर्तित करने वाली छतों के इस्तेमाल की सलाह दी है। इससे छतों का तापमान 25 डिग्री तक कम हो सकता है। साथ ही पार्क, जलाशय, हरित क्षेत्र और ग्रीन रूफ जैसे उपाय अपनाने पर भी जोर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

‘आखिरकार त्विषा मामले में न्याय हुआ’ त्विषा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार त्विषा मामले में न्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि गिरिबाला सिंह 36 वर्षों तक न्यायिक सेवा में रही हैं, इसलिए कानून के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें सीबीआई के सामने आत्मसमर्पण कर जांच में सहयोग करना चाहिए। सीबीआई हिरासत में भेजे गए समर्थ सिंह इससे पहले भोपाल की एक अदालत ने त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इसके बाद सीबीआई की टीम समर्थ सिंह को लेकर कटारा हिल्स स्थित गिरिबाला सिंह के घर पहुंची और मामले की आगे जांच की। 12 मई को अपने सुसराल में फांसी पर लटकी मिली थी त्विषा सीबीआई ने सोमवार को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत की जांच अपने हाथ में ली थी। त्विषा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश पुलिस की एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है। त्विषा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार त्विषा मामले में न्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि गिरिबाला सिंह 36 वर्षों तक न्यायिक सेवा में रही हैं, इसलिए कानून के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें सीबीआई के सामने आत्मसमर्पण कर जांच में सहयोग करना चाहिए।इससे पहले भोपाल की एक अदालत ने त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इसके बाद सीबीआई की टीम समर्थ सिंह को लेकर कटारा हिल्स स्थित गिरिबाला सिंह के घर प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 28, 2026 · 2 min · National Desk