राजस्थान की पारी राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 48 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। वैभव ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और पांच चौकों के साथ 97 रन की पारी खेली, जबकि जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन जुटाए। आरआर ने 137 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 55 रन की साझेदार की। ध्रुव ने 21 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 50 रन बनाए। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने 12-12 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने 54 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। इसके अलावा, ईशान किशन, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। हैदराबाद की पारी इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवरों में 196 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया था, जिसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 15 गेंदों में 51 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी, लेकिन ईशान (33) के पवेलियन लौटते ही टीम बिखर गई। आलम ये रहा कि एसआरएच ने 6.5 ओवरों में अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। अभी तक टीम के खाते में सिर्फ 81 रन ही जुड़े थे। इसके बाद सलिल अरोड़ा ने नितीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नीतीश 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलिल ने 35 रन की पारी खेली। शिवांग कुमार ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें