बुधवार को कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने मूनक अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों को भी इसे गंभीरता से लेने की हिदायत की। मूनक निवासी जयपाल सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, जगसीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे स्थानीय पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने रात के समय खाना खाया था। इसके बाद खाना खाने वाले लोगों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उन्हें उल्टियां, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। इसके कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें