त्विषा शर्मा केस: चोटों के सवाल पर नहीं मिले जवाब, गिरिबाला-समर्थ को फिर रिमांड पर लेने की तैयारी

भोपाल के बहुचर्चित और हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा दहेज मृत्यु मामले में मंगलवार का दिन जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में आरोपी बनाई गईं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और त्विषा शर्मा के पति एवं अधिवक्ता समर्थ सिंह की पांच दिन की सीबीआई रिमांड आज दोपहर दो बजे समाप्त हो रही है। सीबीआई दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश कर तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है। वहीं आरोपी पक्ष के वकील इस बार रिमांड बढ़ाने का पुरजोर विरोध करने की रणनीति बना चुके हैं। पांच दिन तक चली पूछताछ, अब फिर कोर्ट की शरण में सीबीआई सीबीआई पिछले पांच दिनों से गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर अभी और पूछताछ की आवश्यकता है। इसी कारण सीबीआई दोनों आरोपियों को भोपाल की विशेष अदालत में पेश कर तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांग सकती है। हालांकि बचाव पक्ष भी इस बार पूरी तैयारी के साथ अदालत में उतरेगा और रिमांड बढ़ाने का विरोध करेगा। घटना का री-क्रिएशन कराया, दिल्ली से पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच के दौरान सीबीआई ने घटना का पूरा री-क्रिएशन भी कराया है। इसके लिए सीबीआई की दिल्ली यूनिट से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विशेष रूप से भोपाल पहुंची थी। टीम ने घटनास्थल और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की है। इसके बावजूद जांच एजेंसी को अब तक त्विषा शर्मा के शरीर पर मिले चोटों के निशानों को लेकर कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। चोटों के सवाल पर आरोपियों की चुप्पी बनी जांच का केंद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Elections: यूपी समेत कई राज्यों में वक्त से पहले विधानसभा चुनाव की आहट, जनगणना ने बढ़ाई टेंशन!

माना जा रहा है कि यदि दोनों प्रक्रियाएं एक ही समयावधि में संचालित होती हैं तो अधिकारियों और कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिलाधिकारी स्तर से लेकर निचले स्तर तक बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी चुनाव और जनगणना दोनों प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनगणना के दौरान जिला प्रशासन को व्यापक स्तर पर संसाधन और मानवबल जुटाना पड़ता है, जबकि चुनाव के समय भी यही मशीनरी निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन करती है। सूत्रों के मुताबिक, इसी वजह से दोनों कार्यक्रमों के संभावित टकराव को देखते हुए प्रशासनिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस विषय पर अभी तक चुनाव आयोग या गृह मंत्रालय की ओर से कोई औपचारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।जानकारों का मानना है कि जनगणना के बाद भविष्य में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। हालांकि परिसीमन एक अलग और लंबी प्रक्रिया है, फिर भी इससे जुड़ी संभावित तैयारियों को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि आने वाले समय में चुनावी और जनगणना संबंधी का क्रमों के समन्वय को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच व्यापक विचार-विमर्श हो सकता है।समय से पहले चुनाव की चर्चाओं ने राजनीतिक दलों की गतिविधियों को भी तेज कर दिया है। भाजपा जहां पहले से संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय दिखाई दे रही है, वहीं विपक्षी दल भी संभावित चुनावी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही अभी कोई आधिकारिक घोषणा न हुई हो, लेकिन चुनाव पूर्व तैयारियों के लिहाज से सभी दल सत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने आज पांच नए जजों को शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई। अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह गई है। इन पांच जज ने ली पद की शपथ नए जजों में वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई को इन नामों की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने महज चार दिनों में हरी झंडी दे दी। सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से 38 की गई पिछले महीने सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी थी। इसमें मुख्य न्यायाधीश का पद भी शामिल है। संख्या बढ़ने और पहले से खाली पदों को मिलाकर कुल छह पद खाली थे। पांच नई नियुक्तियों के बाद अब केवल एक पद रिक्त है। हालांकि, जून के महीने में दो जज रिटायर होने वाले हैं। जस्टिस पंकज मिथल 16 जून को और जस्टिस जे के माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होंगे। वकील से सीधे जज बनने वाली दूसरी महिला है वीएस मोहना वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण है। वे जस्टिस इंदु मल्होत्रा (2018) के बाद देश की दूसरी ऐसी महिला वकील हैं, जिन्हें सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। 59 वर्षीय मोहना ने 1988 में कोयंबटूर लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी। साल 2015 में उन्हें वरिष्ठ वकील का द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

रूस का बड़ा फैसला: विमानन ईंधन के निर्यात पर लगाई रोक, 30 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध

पिछले कुछ समय से रूस में डीजल और जेट ईंधन के निर्यात पर रोक लगाने की चर्चा चल रही थी। अब सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। दरअसल, रूस के ऊर्जा केंद्रों पर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले हुए हैं। इन हमलों की वजह से तेल रिफाइनरियों में कामकाज बहुत कम हो गया है। उत्पादन का यह स्तर पिछले कई साल में सबसे निचला स्तर है।बीते कुछ महीनों में रूस के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। तेल साफ करने वाली रिफाइनरियों और पाइपलाइन नेटवर्क को लगातार निशाना बनाया गया है। इन हवाई हमलों के कारण रूस की तेल साफ करने की क्षमता घट गई है। आने वाले दिनों में देश के भीतर ईंधन की मौसमी मांग बढ़ने वाली है। इसे देखते हुए सरकार की पहली प्राथमिकता घरेलू बाजार को सुरक्षित करना है।रूस दुनिया में रिफाइंड पेट्रोलियम का एक बहुत बड़ा निर्यातक देश है। वह हर साल भारी मात्रा में डीजल और जेट ईंधन दूसरे देशों को बेचता है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि इस नए प्रतिबंध का असर पुराने समझौतों पर नहीं पड़ेगा। दो देशों की सरकारों के बीच जो संधियां पहले से तय हैं, उनके तहत ईंधन की सप्लाई जारी रहेगी। इससे पहले रूस अपने ऑटोमोबाइल ईंधन के निर्यात पर भी ऐसी ही पाबंदियां लगा चुका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

नौतपा हुआ बेअसर: लू से मिली राहत, अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून; यूपी-राजस्थान में धूल भरी आंधी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में नौतपा दो-तीन दिन से बेअसर हो गया है। फिलहाल लू की संभावना भी नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल हैं। ये हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे दक्षिण भारत के राज्यों केरलम, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू होने की उम्मीद है। आमतौर पर 15 जुलाई तक मानसून पूरे भारत में फैल जाता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिन में मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है।उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बुधवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 6 जून को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से उत्तराखंड तक गरज व चमक के साथ बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 5 जून तक छिटपुट बारिश, ओलावृष्टि व 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे तापमान बना है। अधिकतम पारा सोमवार को 36.3 डिग्री रहा। अहमदाबाद में अचानक बदला मौसम इस बीच, गुजरात के अहमदाबाद में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ हल्की बारिश हुई। इस अचानक आए बदलाव और आंधी-पानी से शहर का तापमान गिर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: 'ईरान से तेजी से बातचीत जारी'; ट्रंप का दावा- इस्राइल और हिजबुल्ला एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बातचीत तेज गति से जारी है’। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेहरान की ओर से नए हमले किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच लागू नाजुक युद्धविराम पर दबाव बढ़ गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 1 min · National Desk

मोदी सरकार के 12 साल: 5 से 21 जून तक BJP चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान; केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे नेता

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। भाजपा 5 जून से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी के नेता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसरों के साथ भी जुड़ा रहेगा। अभियान के तहत पार्टी नेताओं को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रभावशाली मतदाताओं से संपर्क कर उनकी राय और सुझाव लेने की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह कार्यक्रम 23 जून से पहले समाप्त होगा, जिसे भाजपा पूरे देश में ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाएगी।बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे नागरिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाए। इसके लिए व्यापक और दूरगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विस्तार की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि वर्तमान में एनडीए देश के 22 राज्यों में सरकार चला रहा है। इसे संगठन के बढ़ते प्रभाव और व्यापक राजनीतिक पहुंच का प्रमाण बताया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यप्रणालियों पर विचार किया। इनमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मिले सुझावों को भी शामिल किया गया।भाजपा ने भविष्य की रणनीति के तहत युवाओं को बड़ी संख्या में संगठन से जोड़ने और उन्हें शुरुआती दौर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में गोलीबारी: उस्मानपुर इलाके में हुई फायरिंग, राह चलते बच्चे को लगी बुलेट; दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार शाम हुई फायरिंग की घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश एक कैटरर के घर के बाहर गोलियां चला रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे बच्चे के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने पिकेट लगाकर वारदात के बाद भाग रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के चौथे पुश्ते इलाके में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवकों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 1 min · National Desk

वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल: 94 विमानों का उत्पादन भारत में होगा, फ्रांस को भेजा खरीद का प्रस्ताव

रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण विभाग ने यह अनुरोध पत्र फ्रांसीसी सरकार को भेजा। इस समझौते के तहत 114 में से 94 राफेल विमान भारत में बनाए जाएंगे। फ्रांसीसी कंपनी डसॉ एविएशन एक भारतीय साझेदार कंपनी के साथ मिलकर इन विमानों का निर्माण करेगी। सूत्रों के अनुसार, फ्रांस अगले दो से तीन महीनों में भारत के अनुरोध पत्र का जवाब दे सकता है। दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी होने और समझौते को अंतिम रूप देने में करीब एक साल का समय लग सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के मध्य में फ्रांस की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ होने वाली बैठकों में राफेल सौदे पर भी चर्चा होने की संभावना है। वायु सेना इस समय लड़ाकू विमानों की स्क्वाड्रनों की कमी का सामना कर रही है। इस कमी को दूर करने के लिए उन्नत 4.5 पीढ़ी के राफेल विमानों को बड़ी संख्या में शामिल करने की योजना पर काम किया जा रहा है। 200 से अधिक हो जाएगी राफेल विमानों की संख्या भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना पहले ही कुल 62 राफेल विमानों का ऑर्डर दे चुकी हैं। 114 नए विमानों के ऑर्डर के बाद देश में राफेल विमानों की संख्या 176 हो जाएगी। इसके अलावा, भारतीय नौसेना समुद्री खतरों से निपटने के लिए 31 और राफेल विमानों को शामिल करने की इच्छा जता चुकी है। अगर ऐसा होता है, तो भारत में राफेल विमानों की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी। ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय ने कराया था विस्तृत अध्ययन 2024 में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यभार संभालने के बाद रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए एक विस्तृत अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

क्या है फर्जी हस्ताक्षर विवाद?: जिसने बढ़ाई TMC की टेंशन; पार्टी ने निकाले दो MLA, अभिषेक तक पहुंची जांच

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय फर्जी हस्ताक्षर विवाद ने बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर उठे इस विवाद ने तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने अपने दो विधायकों संदीपन साहा और रितब्रत बनर्जी को निष्कासित कर दिया है। इन दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और नेतृत्व की बैठकों में शामिल नहीं होने का आरोप लगाया गया है। मामला तब और गर्म हो गया जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों विधायकों ने विधानसभा में कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। यह पूरा विवाद उस पत्र को लेकर शुरू हुआ, जिसे टीएमसी ने विधानसभा सचिवालय को सौंपा था। इस पत्र में शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने के समर्थन में करीब 70 विधायकों के हस्ताक्षर बताए गए थे। लेकिन जांच के दौरान कुछ हस्ताक्षरों को संदिग्ध पाया गया। इसके बाद मामला पुलिस जांच तक पहुंच गया। विधानसभा सचिवालय ने भी कोलकाता के हरे स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस सूत्रों के अनुसार टीएमसी ने सबसे पहले 6 मई को नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर एक पत्र विधानसभा को भेजा था। लेकिन इसे यह कहकर खारिज कर दिया गया कि यह टीएमसी विधायक दल की ओर से नहीं भेजा गया था। इसके बाद 19 मई को दूसरा पत्र भेजा गया, जिसमें कई विधायकों के हस्ताक्षर थे। जांच में पाया गया कि कुछ हस्ताक्षर विधानसभा रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे। इसी के बाद फर्जी हस्ताक्षर विवाद शुरू हो गया।विधानसभा सचिवालय की शिकायत में कहा गया कि टीएमसी नेता नैना बनर्जी के हस्ताक्षर सबसे ज्यादा संदिग्ध पाए गए। शपथ लेने के समय किए गए उनके हस्ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk