उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार शाम हुई फायरिंग की घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश एक कैटरर के घर के बाहर गोलियां चला रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे बच्चे के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने पिकेट लगाकर वारदात के बाद भाग रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के चौथे पुश्ते इलाके में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवकों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें