भोपाल के बहुचर्चित और हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा दहेज मृत्यु मामले में मंगलवार का दिन जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में आरोपी बनाई गईं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और त्विषा शर्मा के पति एवं अधिवक्ता समर्थ सिंह की पांच दिन की सीबीआई रिमांड आज दोपहर दो बजे समाप्त हो रही है। सीबीआई दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश कर तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है। वहीं आरोपी पक्ष के वकील इस बार रिमांड बढ़ाने का पुरजोर विरोध करने की रणनीति बना चुके हैं। पांच दिन तक चली पूछताछ, अब फिर कोर्ट की शरण में सीबीआई सीबीआई पिछले पांच दिनों से गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर अभी और पूछताछ की आवश्यकता है। इसी कारण सीबीआई दोनों आरोपियों को भोपाल की विशेष अदालत में पेश कर तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांग सकती है। हालांकि बचाव पक्ष भी इस बार पूरी तैयारी के साथ अदालत में उतरेगा और रिमांड बढ़ाने का विरोध करेगा। घटना का री-क्रिएशन कराया, दिल्ली से पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच के दौरान सीबीआई ने घटना का पूरा री-क्रिएशन भी कराया है। इसके लिए सीबीआई की दिल्ली यूनिट से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विशेष रूप से भोपाल पहुंची थी। टीम ने घटनास्थल और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की है। इसके बावजूद जांच एजेंसी को अब तक त्विषा शर्मा के शरीर पर मिले चोटों के निशानों को लेकर कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। चोटों के सवाल पर आरोपियों की चुप्पी बनी जांच का केंद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें