US: 24 जुलाई को फिर होगा व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का रात्रिभोज, राष्ट्रपति ट्रंप ने शामिल होने की पुष्टि की

वॉशिंगटन में होने वाला प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का वार्षिक रात्रिभोज अब 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले 25 अप्रैल को आयोजित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की घटना के बाद इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। व्हाइट हाउस संवाददाता संघ की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने नई तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि हिंसा की घटनाओं को अमेरिकी जीवनशैली या लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रभावित नहीं करने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर हाल में दोबारा किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि हिंसा की किसी घटना को अंतिम शब्द नहीं बनने दिया जाएगा, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 1 min · National Desk

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लोखंडे प्रशांत सीताराम नए चेयरमैन, वरुण भारद्वाज को सचिव नियुक्त किया गया

CBSE Chairman Secretary Transferred: केंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम सीबीएसई के नए प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, सीनियर ब्यूरोक्रैट वरुण भारद्वाज सीबीएसई के नए सचिव होंगे। 19 अप्रैल 2027 तक होगा नए सचिव का कार्यकाल गृह मंत्रालय के गृह विभाग के तहत अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवा दे रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम अब सीबीएसई की कमान संभालेंगे। वहीं, राहुल सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस निर्णय को मंजूरी दी है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक वरुण भारद्वाज को सीबीएसई के सचिव (निदेशक स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। ओएसएम ठेका प्रक्रिया की जांच के लिए समिति गठित यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत प्रतिनियुक्ति (deputation) के आधार पर, हिमांशु गुप्ता के स्थान पर ‘लैटरल शिफ्ट’ के रूप में की गई है, जिसकी अवधि 19.09.2027 तक (यानी, केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत कुल 05 वर्ष का कार्यकाल) होगी। इसके साथ ही सीबीएसई द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। एस. राधा चौहान होंगी कमेटी की अध्यक्ष सूत्रों के अनुसार यह जांच समिति ओए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

'यह जवाबदेही नहीं, कवर-अप है': CBSE चेयरमैन-सचिव के तबादले पर राहुल का हमला, बोले- असली जिम्मेदार बचाए गए

शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनकी मांग पहले की तरह अब भी कायम है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए और पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ‘एक महीने पुरानी अधूरी फाइल’ को चुपचाप बंद करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘18.5 लाख सीबीएसई छात्रों की परवाह होती’ तो शिक्षा मंत्री को पहले ही हटा दिया गया होता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar News : खान सर की कोचिंग के पास फायरिंग से हड़कंप, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग के पास बीती देर रात अचानक फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया। आपसी रंजिश और मामूली विवाद के बाद हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, खान सर के कोचिंग कैंपस के अंदर उनका एक ब्लड सेंटर है, जबकि बाहर नाश्ते की एक दुकान स्थित है। इस नाश्ते की दुकान पर अक्सर लड़कों की भारी भीड़ जुटी रहती है। भीड़भाड़ और सुरक्षा कारणों को लेकर पहले भी कई बार खान सर के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लड़कों के बीच कहासुनी हो चुकी है।घटना मंगलवार की देर रात करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, नाश्ते की दुकान पर खड़े कुछ लड़कों के साथ खान सर के गार्ड की किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच, गुस्से में आकर गार्ड ने अपनी राइफल निकाल ली और फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्ड ने लड़कों को डराने और वहां से भगाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की थी।गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में सन्नाटा पसर गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Row: 'पूरी एक पीढ़ी के साथ विश्वासघात', नीट पेपर लीक को लेकर शशि थरूर ने सरकार पर साधा निशाना

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें थरूर ने कहा, आप ऐसी व्यवस्था चला रहे हैं, जिसमें परीक्षाओं की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जहां छात्र तैयारी में बहुत मेहनत की है, अचानक यह देखते हैं कि पेपर लीक हो गया, भ्रष्टाचार है, बेईमानी है और पूरी प्रक्रिया दूषित हो गई है। कभी-कभी परीक्षाएं रद्द करनी पड़ती हैं और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ती है। उन्होंने भारत की परीक्षा प्रणाली की विश्व स्तर की प्रणालियों से भी तुलना की और उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता कहा, दुनिया में कई प्रतियोगी परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से कराई जाती हैं, चाहे वह एसएटी हो, कैम्ब्रिज परीक्षाएं हों या आईएससी आदि। उन्होंने पूछा, ऐसा क्यों है कि केवल हमारी सरकारी व्यवस्था में ही बार-बार गड़बड़ी हो रही हैं? सरकार ऐसी स्थिति में क्यों है कि वह राष्ट्रीय परीक्षा जैसी सरल प्रक्रिया की निष्पक्षता और ईमानदारी की गारंटी नहीं दे पा रही है? थरूर ने इन लगातार संकटों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, यह वास्तव में सरकार की कमी है और सरकार को जिम्मेदारी लेते हुए इस समस्या को ठीक करने के लिए कदम उठाने चाहिए। नहीं तो यह पूरी एक पीढ़ी के साथ विश्वासघात है। इसके लिए हम केवल सरकार को ही दोष दे सकते हैं। ये भी पढ़ें: ‘सरकार और एनटीएस जिम्मेदार’ उन्होंने आगे कहा, सरकार, मंत्रालय, एनटीए और वे सभी लोग जिम्मेदार हैं, जिनकी वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। थरूर ने कहा, मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पूरी जिम्मेदारी बनती है। यह दोबारा कभी नहीं होना चाहिए। यह पहली बार नहीं है। लेकिन यह आखिरी बार होना चाहिए। 21 जून को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP: फाजिल नगर का बदलेगा नाम, भगवान महावीर से संबंधित होगा नया नाम; सीएम योगी बोले- पहले जंगल पार्टी का आतंक था

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला दौरा है। यह स्थान भगवान राम के पुत्र कुश से जुड़ा हुआ है। यह भूमि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर से भी संबंधित है। कुशीनगर ऐसी समृद्ध और गौरवशाली विरासत का साक्षी है।मुख्यमंत्री ने नौ-दस साल पहले की स्थितियों को याद किया। उन्होंने बताया कि तब पहचान का संकट और बीमारी का संकट था। हर तरह के माफियाओं, जैसे रेत माफिया और खनन माफिया, का आतंक था। ‘जंगल पार्टी’ का भी खौफ फैला हुआ था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल में महाराष्ट्र जैसा खेला?: '50 विधायक हमारे साथ, हम असली तृणमूल कांग्रेस', रिजु दत्ता के दावे से हड़कंप

बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दो विधायकों को निष्कासन के अब ऐसे दावे किए जा रहे है कि तृणमूल कांग्रेस के अंदर फूट पड़ सकती है। पार्टी से निकाले गए नेता रिजु दत्ता ने दावा किया कि 80 में से 50 से ज्यादा विधायक खुद को असली तृणमूल बताने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि ये विधायक पार्टी पर अपना दावा ठोक सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए रिजु दत्ता ने दावा किया कि टीएमसी के दो विधायकों ऋतुब्रत बंदोपाध्याय और संदीपान साहा ने स्पीकर को एक चिट्ठी लिखकर दावा किया कि उनके दस्तखत नकली थे। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने इन दोनों विधायकों को पार्टी से निकाल दिया। चूंकि मैंने भी कई वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस में काम किया है, इसलिए मुझे इस बारे में खबर मिली और कुणाल घोष ने भी प्रेस में बताया कि ऋतब्रत बंदोपाध्याय की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस के लगभग 50 विधायक एक होटल में मिले थे।दत्ता ने आगे बताया, उन्होंने (विधायकों) फोन पर भी बात की और शाम को एमएलए हॉस्टल में कई विधायकों के साथ एक मीटिंग भी की। आज शायद दोपहर 1:00 या 2:00 बजे के आसपास, वे सब एक साथ मिलकर विधानसभा स्पीकर के पास जाएंगे और तीन मुख्य मुद्दे उठाएंगे। पहला, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। लगभग 50 विधायक हमारे साथ हैं। हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा, चूंकि हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं, इसलिए विपक्ष के नेता ऋतब्रत बंदोपाध्याय होंगे, न कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय। तीसरा, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए यह चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए।पूर्व टीएमसी नेता ने कहा कि इस समय बंगाल में शिवसेना महाराष्ट् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

त्विषा केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए समर्थ और गिरिबाला, जांच में उठे नए सवाल

रिमांड के दौरान कई दौर की पूछताछ सीबीआई सूत्रों के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से कई चरणों में विस्तृत पूछताछ की गई। जांच एजेंसी ने उनसे घटना के विभिन्न पहलुओं को लेकर सवाल किए और उनके बयानों को रिकॉर्ड किया। हालांकि दोनों आरोपियों ने अपने ऊपर लगाए गए मारपीट, प्रताड़ना और साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है। उनका दावा है कि त्विषा शर्मा के साथ उनके संबंध सामान्य थे और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। सीबीआई अब आरोपियों के बयानों का उपलब्ध तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के साथ मिलान कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। घटनाक्रम का कराया गया रीक्रिएशन जांच के दौरान सोमवार को पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी कराया गया। जांच एजेंसी का उद्देश्य घटना के समय मौजूद परिस्थितियों को समझना और आरोपियों द्वारा किए जा रहे दावों की सत्यता का परीक्षण करना था। इसके साथ ही घटनास्थल से जब्त किए गए साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी जारी है। जांच एजेंसियां रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं, जिससे मामले की कई अहम कड़ियां जुड़ सकती हैं। साक्ष्य संरक्षण में कथित लापरवाही ने खड़े किए सवाल मामले की जांच के दौरान एक गंभीर प्रक्रियागत चूक भी सामने आई है। जांच में पता चला है कि जिस लिगेचर बेल्ट के सहारे त्विषा शर्मा फंदे पर लटकी मिली थीं, उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तत्काल सुरक्षित नहीं किया गया था। आरोप है कि घटनास्थल से बरामद यह महत्वपूर्ण साक्ष्य जांच अधिकारी द्वारा तत्काल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजने के बजाय करीब दो दिन तक अपनी निजी कार में रखा गया। इतना ही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

सूर्या हत्याकांड के बाद एक्शन में प्रशासन: खोड़ा में तीन अवैध मदरसे चिह्नित, सील करने पहुंची पुलिस-प्रशासन टीम

इससे पहले गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन ने खोड़ा समेत पूरे देहात क्षेत्र में तीन दिवसीय सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस दौरान देहात क्षेत्र के 17,174 अपराधियों की कुंडली खंगाली जाएगी। इसमें खोड़ा के 600 अपराधी व 14 हिस्ट्रीशीटर विशेष तौर पर पुलिस के रडार पर हैं। सोमवार को अभियान में पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम, डॉग स्क्वायड भी शामिल रही। इस दौरान घरों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। साथ ही नक्शे के आधार पर ड्रोन की मदद से क्षेत्र में स्थित मकानों का भौतिक सर्वे भी किया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल में 2006 जैसी आहट: इजाजत न मिलने पर भी धरने पर बैठीं ममता, शुभेंदु सरकार के खिलाफ टीएमसी का हल्लाबोल

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 15 साल के बाद सत्ता से बेदखल हुई है। 15 साल बाद तृणमूल को उखाड़ फेंकने वाली भाजपा आत्मविश्वास से लबरेज है। तृणमूल कांग्रेस इस करारी हार के बाद चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही है। दोनों दलों के आक्रामक तेवरों के बीच आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध-प्रदर्शन का एलान किया। टीएमसी की तरफ से हुए इस हल्लाबोल के बीच भाजपा ने सोनारपुर में हुई मारपीट और हिंसा के मामले में तृणमूल को घेरा है। भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा है कि उनके दल पर तृणमूल के ऐसे राजनीतिक हथकंडों का कोई असर नहीं पड़ेगा। VIDEO | Kolkata: Former West Bengal CM and TMC chief Mamata Banerjee, along with party leaders Dola Sen, Kalyan Banerjee and others, pays floral tributes to BR Ambedkar before joining a sit-in protest against the attack on Abhishek Banerjee and others. (Full video available on… pic.twitter.com/zl1COMZhtL — Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2026 #WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC Chairperson Mamata Banerjee, along with party leaders, pays tribute to Bharat Ratna Dr BR Ambedkar She will hold a protest today at Kolkata’s Rani Rashmoni Avenue over attacks on party leaders, including her nephew Abhishek Banerjee, and other… pic.twitter.com/EuyuItQ47Z — ANI (@ANI) June 2, 2026 मंगलवार को टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी अपने आवास से निकलने के बाद कोलकाता के रानी रासमणि एवेन्यू पहुंचीं। विरोध-प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भले ही कोलकाता पुलिस ने उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk