Ranveer Singh: रणवीर सिंह को राहत, FWICE ने वापस लिया असहयोग निर्देश; एक्टर के खिलाफ जारी रहेगी कानूनी लड़ाई

Ranveer Singh: रणवीर सिंह को राहत, FWICE ने वापस लिया असहयोग निर्देश; एक्टर के खिलाफ जारी रहेगी कानूनी लड़ाई ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) और रणवीर सिंह आमने-सामने आ गए हैं। मामले में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया था। इसके बाद हालांकि, IMPAA समेत कई अन्या संस्थाओं ने रणवीर का समर्थन किया था। वहीं रणवीर ने भी FWICE के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है, क्योंकि FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जो असहयोग निर्देश जारी किया था, उसे वपास ले लिया है। वहीं रणवीर ने भी FWICE के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है, क्योंकि FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जो असहयोग निर्देश जारी किया था, उसे वपास ले लिया है। अन्य असोसिएशन की अपील के बाद लिया फैसला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज आज इस पूरे मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान FWICE का कहना है कि उनके असहयोग निर्देश जारी करने के बाद कई और असोसिएशन का उन्हें रिक्वेस्ट आया कि इस तरह का नॉन कॉपरेशन को वापस ले लीजिए। फेडरेशन की ओर से कहा गया कि IMPAA, प्रोड्यूसर गिल्ड और CINTAA जैसे अन्य एसोसियेशन ने इस नॉन कॉपरेशन को वापस लेने की अपील की थी। अब उनकी इस अपील और रिक्वेस्ट के ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

Thailand: थाईलैंड के पूर्व PM थाकसिन शिनावात्रा को मिली शाही माफी, पैरोल खत्म होने से पहले ही मिल गई रिहाई

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा ने बुधवार को अपनी जेल की सजा से जुड़ी सभी कानूनी जिम्मेदारियों को औपचारिक रूप से पूरा कर लिया। शाही माफी मिलने के बाद उनकी चार महीने की पैरोल समय से पहले खत्म कर दी गई। दो दशकों से अधिक समय तक थाई राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्ति रहे 76 वर्षीय अरबपति और लोकप्रिय नेता को पिछले महीने बैंकॉक की जेल से रिहा किया गया था। तब से इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा फिएउ थाई पार्टी पर अपना मजबूत प्रभाव जारी रख सकते हैं। हालांकि, उनके परिवार ने कहा है कि वह राजनीति से पीछे हटना चाहते हैं।थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन द्वारा जारी किया गया माफी आदेश मंगलवार देर रात रॉयल गजट में प्रकाशित हुआ। यह बुधवार को प्रभावी हो गया। थाईलैंड एक सांविधानिक राजशाही है, जिसमें राजा को दोषी अपराधियों की माफी पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार है।राजा का यह निर्णय रानी सुतिदा के जन्मदिन के अवसर पर लिया गया था। यह विशिष्ट शर्तों को पूरा करने वाले योग्य दोषियों पर व्यापक रूप से लागू हुआ। थाकसिन पूर्ण रिहाई के लिए योग्य थे, क्योंकि उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया था और उनकी सजा में एक वर्ष से कम का समय बचा था।थाकसिन एक दूरसंचार दिग्गज थे, जिन्होंने 1998 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने 2001 से 2006 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, जब एक सैन्य तख्तापलट ने उन्हें विदेश में रहते हुए सत्ता से बेदखल कर दिया था।शिनावात्रा के सत्ता से बेदखल होने के लगभग दो दशकों तक राजनीतिक ध्रुवीकरण जारी रहा। हालांकि उनके स्वनिर्वासित काल में भी उनसे जुड़े दल बार-बार सत्ता में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शुरू की अन्नपूर्णा योजना, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 3,000 ₹

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के पहले चरण में 28.25 लाख लाभार्थियों को 3,000 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी। इसे बंगाल की भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक कल्याण योजना माना जा रहा है। योजना के पहले चरण में लाभार्थियों के बैंक खातों में आज से सीधे 3,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस योजना से लगभग दो करोड़ महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।बंगाल की पहली भाजपा सरकार की इस अन्नपूर्णा योजना के उद्घाटन समारोह में सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रहीं। योजना का उद्घाटन कार्यक्रम राज्य के सभी ब्लॉकों, नगरपालिकाओं और कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में भी वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया।उद्घाटन के तुरंत बाद प्रत्येक ब्लॉक और नगरपालिका में चयनित 100 अन्नपूर्णा योजना लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इसी तरह कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में भी 100 लाभार्थियों को ये पत्र दिए गए। सूत्रों के अनुसार, संबंधित उपमंडल अधिकारियों (एसडीओ), बीडीओ और नगरपालिका प्रशासन की सिफारिशों के आधार पर लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से वित्तीय मदद मुहैया कराना है। इस वित्तीय मदद से वे अपने घरेलू खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में ‘अन्नपूर्णा योजना’ का एलान किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: धर्मेंद्र को हॉलीवुड स्टार निकोलस और कैमिला ने बताया शानदार, बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कही ये बात

1 of 5 निकोलस गैलिटजाइन और कैमिला मेंडेस - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied हाल ही में अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान निकोलस गैलिटजाइन और कैमिला मेंडेस ने भारत और बॉलीवुड को लेकर खुलकर बात की। बातचीत में एक ऐसा पल भी आया, जब निकोलस को पता चला कि बॉलीवुड में धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ कहा जाता था। यह सुनकर उनकी हैरानी देखने लायक थी। वहीं कैमिला ने इंडियन सिनेमा में काम करने की इच्छा भी जताई। बॉलीवुड में एक अलग चमक और खुशी है जब निकोलस से भारत और बॉलीवुड को लेकर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘मैं अभी तक भारत नहीं आ पाया इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं इस बारे में कुछ बोल पाऊंगा पर मैं इतना जरूर कहूंगा कि भारतीय संस्कृति और खासकर बॉलीवुड के बारे में मैंने जो कुछ देखा है, उसमें एक अलग चमक और खुशी है। हमारी फिल्म में भी कुछ हद तक वही टोन देखने को मिलती है।’ 2 of 5 ‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ - फोटो : सोशल मीडिया ऐसी सुपरहीरो फिल्म पहले कभी नहीं देखी वहीं फिल्म पर बात करते हुए कैमिला मेंडेस ने बताया कि यह फिल्म उन्हें बाकी सुपरहीरो फिल्मों से अलग क्यों लगती है? कैमिला ने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा इस बात ने प्रभावित किया कि यह फिल्म हास्य, भावनात्मक कहानी की गंभीरता और विजुअल वर्ल्ड-बिल्डिंग के बीच कितना शानदार बैलेंस बनाती है। ट्रैविस नाइट (फिल्म के डायरेक्टर) के पास इस फिल्म को लेकर बेहद स्पष्ट नजरिया था। मैंने कई सुपरहीरो फिल्में देखी हैं, लेकिन इस तरह की दुनिया पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

भयावह: जमीन में एक-एक कर समाई दर्जनों गाड़ियां, बारिश के बाद का खौफनाक मंजर; हर एक तस्वीर खड़े कर देगी रोंगटे

1 of 9 जमीन में एक-एक कर धंस गईं दर्जनों गाड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत नगर निगम ने काम शुरू कराया है। बसई रोड से इंद्रापुरम रोड तक के हिस्से में 10 फीट गहराई पर यूटिलिटी डक्ट, सीवर और पानी की लाइनें बिछाई गई हैं। लाइनें बिछाकर मिट्टी और गिट्टी बिछा दी गई। पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार रात की बारिश में सड़क पानी से लबालब हो गई। मुख्यमंत्री के नाम पर सड़कों के विकास के लिए शुरू की गई सीएम ग्रिड योजना के निर्माण कार्य एक ही बारिश में बह गए। बसई मंडी से इंद्रापुरम और इंद्रापुरम से अमर होटल तक सीएम ग्रिड की निर्माणाधीन सड़कें के बारिश में धंसने से 12 कारें और वैन पलट गईं। तीन से चार फीट तक धंसीं सड़कों के गड्ढों में वाहन फंस गए, जिन्हें शाम तक हाइड्रा मशीन मंगाकर निकलवाया गया। गड्ढों में वाहन गिरने से कई लोग घायल हो गए। बारिश के कारण नाले उफनाने से सड़कों पर दो फीट तक जलभराव हो गया। 2 of 9 सड़क में धंस गई कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सुबह कार चालक यहां से निकले तो वह पानी भरा देखकर गड्ढों को भांप नहीं सके और इनमें फंसते चले गए। करीब 12 कारें और वैन इन गड्ढों में फंसने के बाद पलट गईं। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गए। उन्हें क्षेत्रीय लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला। पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई। 3 of 9 सड़क में समाई कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

विश्व साइकिल दिवस आज: जब साइकिल पर लगता था टैक्स और लाइसेंस, जानिए इंदौर की रोचक साइकिल कहानी; कैसे बदली पहचान

इंदौर में 1930 के करीब महारानी रोड पर साइकिल की दुकानें खुलना आरंभ हुईं और धीरे-धीरे यह साइकिल बिक्री का प्रमुख केंद्र बन गया। 1950 से 60 के मध्य इंदौर में 10 रुपये में साइकिल मिल जाया करती थी, वह भी किस्तों में। साइकिल की बिक्री पर विशेष छूट दुकानदारों द्वारा दी जाती थी।दहेज या उपहार में साइकिल देने का प्रचलन 1950 के दशक में शुरू हुआ। क्लर्क कॉलोनी निवासी 96 वर्षीय अन्नाजी बताते हैं कि साइकिल के बारे में सुना तो बड़ा आश्चर्य हुआ। मैं मेरे पिताजी के साथ पहली बार साइकिल देखने गया था। बड़े ही कौतुहल के साथ साइकिल को हमने निहारा था। साइकिल चलाने का लाइसेंस लगता था और साइकिल पर वार्षिक कर भी वसूला जाता था। घरेलू और व्यावसायिक उपयोग की दरें अलग-अलग थीं।1958 के स्थानीय नगर निगम के चुनाव में साइकिल पर लगने वाले कर की समाप्ति का वादा विपक्षी पार्टी द्वारा किया गया और इसी मुद्दे पर वह चुनाव में विजयी हुई। 1957-58 में नगर में साइकिल कर से निगम को 51,284 रुपये प्राप्त हुए थे। इंदौर की कपड़ा मिलों के अधिकतर मजदूरों के पास साइकिल थी। साइकिल पर लगने वाले कर और समय-समय निगम की साइकिल कर की जांच से वे परेशान थे।साइकिल एक परिवहन का सस्ता और सुगम साधन था। साइकिल दुकानों से प्रति घंटे की दर से किराए पर भी दी जाती थी। वर्तमान में एआईसीटीएल द्वारा आधुनिक साइकिलें केंद्रों पर किराये में उपलब्ध हैं। पहले दूध की आपूर्ति करने करने वाले सर्वाधिक साइकिल का उपयोग करते थे, पर समय के साथ अब वे भी बाइक से दूध देने आते हैं। इसकी मुख्य वजह शहर का विस्तार और दूरियों का बढ़ना प्रमुख है। साइकिल मुख्यत: पर्यावरण हितैषी वाहन है। जब देश में ईंधन संकट होता है तो साइकिल पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक, कई शहरों में निकाले जाएंगे जुलूस

ईरानी मीडिया आईआरआईबी के मुताबिक, ये जुलूस राजधानी तेहरान, कौम और मशहद में निकलेंगे। इन तीनों जगहों पर बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे। अकेले तेहरान में मुख्य कार्यक्रम 24 घंटे से ज्यादा चलेगा। तेहरान प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अधिकारियों का अनुमान है कि तेहरान में दो करोड़ लोग आ सकते हैं। प्रशासन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने का इंतजाम कर रहा है।यह घोषणा खामेनेई की मौत के कई महीनों बाद हुई है। इस्लामिक परंपरा के मुताबिक दफनाने का काम तुरंत होता है। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे लंबे समय के लिए टाल दिया था। खामेनेई की मौत 28 फरवरी को उनके घर पर हुए हमले में हुई थी। मार्च की शुरुआत में प्रशासन ने कहा था कि भारी भीड़ के कारण तुरंत अंतिम संस्कार मुमकिन नहीं है। अब सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि यह कार्यक्रम जून के मध्य में होगा। हालांकि अभी पक्की तारीख आना बाकी है।अयातुल्ला अली खामेनेई 86 साल के थे। उनके घर के दफ्तर पर हमला हुआ था। इस हमले में उनकी जान चली गई। इसके साथ ही ईरान पर उनका 30 साल से ज्यादा पुराना शासन खत्म हो गया। वे देश के सबसे ताकतवर नेता थे। उनकी मौत पर ईरान में अलग-अलग नजारे दिखे। कुछ लोग सदमे और दुख में थे, तो कुछ हिस्सों में जश्न भी मना। अब उनके बेटे अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। हालांकि, पद संभालने के बाद से वे जनता के सामने नहीं आए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच RBI ने बेचा 12 अरब डॉलर का सोना? रिपोर्ट में बड़ा दावा

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाए रखने और रुपये पर दबाव कम करने के लिए अपने सोने के भंडार का कुछ हिस्सा बेचा है। ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 मई को समाप्त हुए दो सप्ताह के दौरान आरबीआई ने लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान केंद्रीय बैंक ने करीब 7.5 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा संपत्तियां भी जोड़ीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 1 min · National Desk

सात साल में दो बड़े हमले: सस्ता कोचिंग मॉडल बना माफिया के गले की फांस, खान सर को क्यों बनाया जा रहा निशाना?

इस दुस्साहसिक हमले में कोचिंग संस्थान की सुरक्षा में तैनात एक निजी सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली लगने के तुरंत बाद उसे खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने फायरिंग करने के साथ-साथ कोचिंग के बाहर लगे खान सर के बड़े-बड़े पोस्टर्स और बैनर भी फाड़ दिए और मौके से फरार हो गए।वारदात की भयावहता को देखते हुए पटना के एसएसपी और एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे मुसल्लाहपुर हाट इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फॉरेंसिक और खोजी दस्ता टीमों ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, एएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि यह शारीरिक हमले से जुड़ा मामला है। जानकारी मिली है कि गार्ड को चोटें आई हैं; इसलिए, उनका बयान और साथ ही स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल व्यक्ति का फिलहाल इलाज चल रहा है।पटना पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती इनपुट्स और जांच के आधार पर यह मामला दो कोचिंग संचालकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का लग रहा है। चूंकि घटना अभी बहुत ताजा है, इसलिए हमलावरों के नाम और चेहरे साफ नहीं हो पाए हैं। पुलिस प्रशासन कोचिंग के आसपास और सड़कों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सुराग मिल रहे हैं और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।इस घटना के बाद खान सर ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं और हमारी कोचिंग से इतने सारे छात्र परीक्षाओं में पास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, मंत्रिमंडल की सूची भी होगी साफ

कांग्रेस विधायक शरत कुमार बच्चेगौड़ा ने इस शपथ ग्रहण समारोह को कर्नाटक के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जल्द ही उन मंत्रियों के नामों की घोषणा करेगा जो शिवकुमार के साथ शपथ लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिद्धारमैया के पिछले तीन साल और उससे पहले के पांच साल के कार्यकाल में लागू किए गए अच्छे प्रशासन और सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा। कांग्रेस का मुख्य ध्यान अब 2028 के आगामी विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी इस बदलाव के जरिए चुनाव के लिए मजबूत माहौल तैयार करना चाहती है।दूसरी ओर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने इस बदलाव पर बेहद संतुलित प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उनके लिए पद से ज्यादा काम महत्वपूर्ण है।मीडिया में मंत्रियों को लेकर चल रही अटकलों पर कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मीडिया में जो समय बताया जा रहा है, वह सही नहीं है। कल सुबह 10 बजे या फिर दोपहर में, हाई कमान मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देकर भेज देगा। हम सभी एक साथ बैठे, चर्चा की और अपनी-अपनी राय साझा की। जैसे ही हाई कमान सूची भेजेगा, हम उसे राजभवन भेज देंगे। कल शाम को हमने कांग्रेस पार्टी के एक कार्यालय के शिलान्यास समारोह का कार्यक्रम तय किया है।इस राजनीतिक बदलाव को अमलीजामा पहनाने के लिए पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली में बैठकों का दौर जारी था। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk