ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका: अमेरिकी संसद से सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव पारित, रिपब्लिकन ने भी दिया साथ

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को रोकने संबंधी युद्ध शक्तियों (वॉर पावर्स) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। बुधवार को हुए मतदान में प्रस्ताव 215 के मुकाबले 208 वोटों से पारित हुआ। परिणाम घोषित होते ही सदन में मौजूद सांसदों ने खुशी जताई। डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने कहा कि यह महंगा और जोखिम भरा युद्ध अब समाप्त होना चाहिए। उनका दावा है कि इस संघर्ष पर अमेरिकी करदाताओं के 100 अरब डॉलर से अधिक खर्च हो चुके हैं और इससे अमेरिका की स्थिति कमजोर हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk

US: ट्रंप ने माना नेतन्याहू को कहे थे अपशब्द, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- लेबनान में लगातार संघर्ष से था परेशान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि लेबनान में इस्राइली सैन्य अभियानों को लेकर उनकी बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बेहद तीखी फोन वार्ता हुई थी। ट्रंप ने माना कि बातचीत के दौरान उन्होंने नेतन्याहू के प्रति कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह गुस्से में नहीं थे, बल्कि लगातार जारी सैन्य कार्रवाई से चिंतित और परेशान थे। न्यूयॉर्क पोस्ट के पॉडकास्ट इंटरव्यू में ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेबनान में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इस पर उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसा हुआ था। ट्रंप ने कहा कि वह लेबनान में लगातार जारी लड़ाई और क्षेत्रीय अस्थिरता को लेकर चिंतित थे।हालांकि ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके और नेतन्याहू के बीच संबंध अच्छे हैं और वे एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। ट्रंप ने कहा “हमने साथ में काफी अच्छा काम किया है, ‘बीबी’ मेरा चहेता है।” वहीं दूसरी ओर, इस्राइली मीडिया ने इस तरह की किसी भी बहस या तीखी बातचीत की रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है।एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। दावा किया गया है कि इस कॉल में ट्रंप ने कड़े और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने कथित रूप से 2019 के भ्रष्टाचार मामले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू से कहा था कि उन्होंने उन्हें जेल जाने से बचाया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

मालवीय नगर हादसा: सरकार ने की आपात बैठक, फायर सेफ्टी के लिए बड़ा अभियान आज से; अवैध निर्माण पर गिरेगी गाज

होटलों और अवैध निर्माणों पर गिरेगी गाज प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी होटल, लॉज या गेस्ट हाउस में स्वीकृत संख्या से अधिक कमरे पाए जाते हैं, तो उन्हें तुरंत बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस, एमसीडी और पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से होटल एसोसिएशनों के साथ बैठकें करेंगे और उन्हें लाइसेंस की शर्तों और फायर सेफ्टी नियमों का कड़ाई से पालन करने की अंतिम चेतावनी देंगे। जो संस्थान मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें न केवल सील किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk

India-UK Ties: भारत दौरे पर पहुंचीं ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर; विजन 2035 की समीक्षा और FTA पर होगी चर्चा

ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गई हैं। उनका यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनका स्वागत करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह यात्रा भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। दोनों देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk

13 दिन में TMC में कैसे मची भगदड़: बागी गुट ने किस तरह पलटा खेल? शुभेंदु से अचानक मुलाकात से लेकर बगावत तक

13 दिन में TMC में कैसे मची भगदड़: बागी गुट ने किस तरह पलटा खेल? शुभेंदु से अचानक मुलाकात से लेकर बगावत तक 13 दिन में TMC में कैसे मची भगदड़: बागी गुट ने किस तरह पलटा खेल? शुभेंदु से अचानक मुलाकात से लेकर बगावत तक पीटीआई, कोलकाता। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jun 2026 11:04 PM IST सार दिल्ली की एक मुलाकात से शुरू हुआ राजनीतिक घटनाक्रम सिर्फ 13 दिनों में बगावत और शक्ति संघर्ष में बदल गया, जहां आरोप-प्रत्यारोप और अंदरूनी असंतोष के बीच बड़ी संख्या में टीएमसी के विधायक अलग गुट में चले गए। आखिरकार बहुमत ने नेतृत्व बदलकर पार्टी की सत्ता-संरचना को ही पलट दिया, जिससे संगठन में ऐतिहासिक टूट सामने आ गई। पढ़िए रिपोर्ट- Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk

T20I Captaincy: खराब फॉर्म की वजह से छिन सकती है सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, इन दो खिलाड़ियों का नाम चर्चा में

T20I Captaincy: खराब फॉर्म की वजह से छिन सकती है सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, इन दो खिलाड़ियों का नाम चर्चा में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि, हालिया समय में खराब प्रदर्शन और निरंतरता की कमी के कारण चयनकर्ता टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। यह खबर भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन से ठीक पहले सामने आई है। बीसीसीआई अब 2028 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है और इसी रणनीति के तहत नए कप्तान की तलाश शुरू हो गई है। श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा प्रमुख दावेदार टी20 कप्तानी की दौड़ में श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम प्रबंधन का भरोसा भी हासिल किया है। श्रेयस अय्यर को उनके नेतृत्व अनुभव और दबाव में खेलने की क्षमता के कारण मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने सीमित अवसरों में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया है। हालिया फॉर्म बनी चिंता का कारण सूर्यकुमार यादव को टी20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, 21 की मौत, 19 घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

शवों की पहचान में भी मुश्किलें अस्पतालों के बाहर अपनों की तलाश में परिजनों की भीड़ जुटी रही। कई शव इतने बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। नमित गोयल ने बताया कि उनके छह रिश्तेदार आग की चपेट में आए। चार शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि दो की पहचान अभी बाकी है। एक अन्य व्यक्ति अपनी बेटी और दो नातियों की तलाश में अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा। उसे अपने दामाद की मौत की सूचना मिल चुकी थी, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों का अब तक पता नहीं चल पाया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 1 min · National Desk

त्विषा केस: जेल में गिरिबाला-समर्थ ने कढ़ी खाकर गुजारी पहली रात, दोपहर को खाई करेले की सब्जी; उपन्यास भी पढ़ी

राजधानी भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में दहेज हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में बंद त्विषा की सास, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा पूर्व जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र अधिवक्ता समर्थ सिंह की पहली रात जेल में आम विचाराधीन बंदियों की तरह बीती। दोनों को जेल नियमों के तहत सामान्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और किसी प्रकार की विशेष व्यवस्था नहीं की गई। मंगलवार शाम सीबीआई ने कड़ी सुरक्षा के बीच मां-बेटे को केंद्रीय जेल पहुंचाया था। जेल प्रशासन ने गिरिबाला सिंह को विचाराधीन बंदी क्रमांक 71 आवंटित कर महिला वार्ड के ए-खंड में रखा है। सुरक्षा कारणों से उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं समर्थ सिंह को विचाराधीन बंदी क्रमांक 1782 देकर पुरुष मेडिकल वार्ड में रखा गया है। रात में कढ़ी-रोटी, सुबह दलिया और दोपहर में करेला-दाल जेल सूत्रों के अनुसार, प्रवेश के बाद दोनों को रात के भोजन में पकौड़े वाली कढ़ी, रोटी और सब्जी दी गई। जेल प्रशासन ने नियमानुसार उन्हें थाली, कटोरी और गिलास उपलब्ध कराया। बुधवार सुबह चाय के साथ नाश्ते में नमकीन दलिया परोसा गया। दोपहर के भोजन में करेला की सब्जी, चने की दाल, रोटी और चावल दिए गए। जेल अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल दोनों को किसी विशेष वार्ड में नहीं भेजा गया है और वे अन्य विचाराधीन बंदियों की तरह सामान्य प्रक्रिया के तहत रह रहे हैं। डिजिटल सिस्टम से होगी निगरानी जेल प्रशासन प्रतिदिन बंदियों की गिनती और उपस्थिति दर्ज करता है। प्रदेश की जेलों में लागू ई-प्रेजेंट सिस्टम के माध्यम से बंदियों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाता है। इसमें मेडिकल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु: टीवीके ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आवंटित की राज्यसभा सीट, 18 जून को मतदान

तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट के लिए 18 जून को मतदान होगा। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यह सीट अपने सहयोगी दल कांग्रेस को दे दी है। इसके अनुसार, तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के जरिये भरी जाने वाली यह सीट राज्य में टीवीके नेतृत्व वाले गठबंधन की घटक पार्टी कांग्रेस को आवंटित की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

June 3, 2026 · 1 min · National Desk

MEA: विदेश मंत्रालय ने की कुवैत एयरपोर्ट पर हमले की निंदा, भारतीय नागरिक की मौत पर जताई संवेदना

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? मंत्रालय ने कहा, हम कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की निंदा करते हैं, जिसमें एख भारतीय की मौत हो गई और हमारे कई अन्य नागरिक घायल हुए हैं। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से हम मजबूती से यह अपील करते रहे हैं कि नागरिक आबादी और नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। हम एक बार फिर सभी पक्षों ऐसे हमलों को रोकने की अपील करते हैं। विदेश मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही बताया कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास घायलों को हरसंभव मदद दे रहा है और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। इसने यह भी कहा कि पूरे क्षेत्र में भारतीय मिशन अलर्ट पर हैं और भारतीय समुदाय की सहायता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: कुवैत ने ईरानी सेना पर लगाया आरोप यह हमला कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पैसेंजर बिल्डिंग (T1) को निशाना बनाकर किया गया था। कुवैत की सेना ने आरोप लगाया है कि ईरान ने ड्रोन के जरिए यह हमला किया। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे ईरान की आपराधिक आक्रामकता बताया है। इस हमले की वजह से हवाई अड्डे की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा कारणों से कुवैत ने हवाई यातायात को रोक दिया है और उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की तरफ मोड़ दिया गया है। ईरान ने क्या कहा? वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने एक अलग दावा किया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उन्होंने यह हमला जवाबी कार्रवाई के तौर पर किया है। ई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk