इस दुस्साहसिक हमले में कोचिंग संस्थान की सुरक्षा में तैनात एक निजी सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली लगने के तुरंत बाद उसे खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने फायरिंग करने के साथ-साथ कोचिंग के बाहर लगे खान सर के बड़े-बड़े पोस्टर्स और बैनर भी फाड़ दिए और मौके से फरार हो गए।वारदात की भयावहता को देखते हुए पटना के एसएसपी और एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे मुसल्लाहपुर हाट इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फॉरेंसिक और खोजी दस्ता टीमों ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, एएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि यह शारीरिक हमले से जुड़ा मामला है। जानकारी मिली है कि गार्ड को चोटें आई हैं; इसलिए, उनका बयान और साथ ही स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल व्यक्ति का फिलहाल इलाज चल रहा है।पटना पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती इनपुट्स और जांच के आधार पर यह मामला दो कोचिंग संचालकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का लग रहा है। चूंकि घटना अभी बहुत ताजा है, इसलिए हमलावरों के नाम और चेहरे साफ नहीं हो पाए हैं। पुलिस प्रशासन कोचिंग के आसपास और सड़कों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सुराग मिल रहे हैं और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।इस घटना के बाद खान सर ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं और हमारी कोचिंग से इतने सारे छात्र परीक्षाओं में पास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सात साल में दो बड़े हमले: सस्ता कोचिंग मॉडल बना माफिया के गले की फांस, खान सर को क्यों बनाया जा रहा निशाना?
इस दुस्साहसिक हमले में कोचिंग संस्थान की सुरक्षा में तैनात एक निजी सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली लगने के तुरंत बाद उसे खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने फायरिंग करने के साथ-साथ कोचिंग के बाहर लगे खान सर के बड़े-बड़े पोस्टर्स और बैनर भी फाड़ दिए और मौके से फरार हो गए।वारदात की भयावहता को देखते हुए पटना के एसएसपी और एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे मुसल्लाहपुर हाट इलाके को पुल