1 of 5 निकोलस गैलिटजाइन और कैमिला मेंडेस - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied हाल ही में अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान निकोलस गैलिटजाइन और कैमिला मेंडेस ने भारत और बॉलीवुड को लेकर खुलकर बात की। बातचीत में एक ऐसा पल भी आया, जब निकोलस को पता चला कि बॉलीवुड में धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ कहा जाता था। यह सुनकर उनकी हैरानी देखने लायक थी। वहीं कैमिला ने इंडियन सिनेमा में काम करने की इच्छा भी जताई। बॉलीवुड में एक अलग चमक और खुशी है जब निकोलस से भारत और बॉलीवुड को लेकर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘मैं अभी तक भारत नहीं आ पाया इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं इस बारे में कुछ बोल पाऊंगा पर मैं इतना जरूर कहूंगा कि भारतीय संस्कृति और खासकर बॉलीवुड के बारे में मैंने जो कुछ देखा है, उसमें एक अलग चमक और खुशी है। हमारी फिल्म में भी कुछ हद तक वही टोन देखने को मिलती है।’ 2 of 5 ‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ - फोटो : सोशल मीडिया ऐसी सुपरहीरो फिल्म पहले कभी नहीं देखी वहीं फिल्म पर बात करते हुए कैमिला मेंडेस ने बताया कि यह फिल्म उन्हें बाकी सुपरहीरो फिल्मों से अलग क्यों लगती है? कैमिला ने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा इस बात ने प्रभावित किया कि यह फिल्म हास्य, भावनात्मक कहानी की गंभीरता और विजुअल वर्ल्ड-बिल्डिंग के बीच कितना शानदार बैलेंस बनाती है। ट्रैविस नाइट (फिल्म के डायरेक्टर) के पास इस फिल्म को लेकर बेहद स्पष्ट नजरिया था। मैंने कई सुपरहीरो फिल्में देखी हैं, लेकिन इस तरह की दुनिया पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें