UP: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी नहीं मिली है लिखित शिकायत; ट्रस्ट ने दिया जवाब

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि पूरी दुनिया में भगवान राम के उपासकों के लिए एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है। वे आगे लिखते हैं कि यह मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। उन्होंने यह भी लिखा है कि न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है, क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। उन्होंने इस मामले में सरकार की चुप्पी को संदिग्ध करार दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 1 min · National Desk

नीट के बाद एक और परीक्षा रद्द: अब एमपी में वनरक्षक भर्ती परीक्षा कैंसिल, सर्वर हो गया था फेल; भड़के अभ्यर्थी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को राजधानी स्थित मित्तल कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। दूसरी पाली की परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण शुरू नहीं हो सकी, जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में MPESB ने परीक्षा स्थगित कर 20 जून को दोबारा आयोजित करने की घोषणा की। दूसरी पाली की परीक्षा तकनीकी कारणों से प्रभावित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा 4 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है। रविवार को दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा निर्धारित थी, लेकिन सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि रिपोर्टिंग के बाद उन्हें घंटों इंतजार कराया गया। बार-बार यह आश्वासन दिया गया कि तकनीकी समस्या जल्द दूर हो जाएगी, लेकिन शाम तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। बाद में अधिकारियों ने सर्वर क्रैश होने की जानकारी दी। विरोध प्रदर्शन के बाद बुलानी पड़ी पुलिस परीक्षा निरस्त होने से नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभ्यर्थी देवांशु तिवारी ने आरोप लगाया कि छात्र लगातार परीक्षा शुरू कराने और स्पष्ट जानकारी देने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने बताया कि जब छात्र परिसर में धरने पर बैठ गए, तो कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। विरोध बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया और अभ्यर्थियों को परिसर से बाहर किया गया। T …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: 'समझौते से पहले नहीं देंगे कोई राहत', ईरान की जब्त संपत्तियों पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनका प्रशासन ईरान के साथ किसी समझौते पर पहुंचने से पहले उसकी जब्त हुई संपत्तियों को नहीं लौटाएंगे। एनबीसी न्यूज के ‘मीट द प्रेस’ को दिए एक साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों से किसी भी प्रकार की राहत केवल ईरान द्वारा भविष्य के समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद ही दी जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा शुरू होने से पहले तेहरान को अपनी नीयत और प्रतिबद्धता का सबूत देना होगा। उन्होंने कहा, “समझौते के बाद। हां। अगर वे ठीक व्यवहार करते हैं, अगर वे अच्छा काम करते हैं, तो हम बातचीत शुरू करेंगे। हां।“अमेरिकी राष्ट्रपति ने ने यह भी स्पष्ट किया कि वह लेबनान को तेहरान के साथ किसी अल्पकालिक समझौते में शामिल करने पर जोर नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वे ऐसा देखना चाहेंगे, लेकिन मैं इसकी मांग नहीं कर रहा हूं।” पश्चिम एशिया में कई महीनों से जारी संघर्ष और बढ़े तनाव के बाद स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। ट्रंप प्रशासन भी संभावित शांति समझौते के लिए कोशिश में जुटा हुआ है। फिर दी ईरान पर हमले की धमकी ट्रंप ने मांग की कि भविष्य में होने वाले किसी भी समझौते में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ताकार परमाणु हथियार विकास से संबंधित प्रतिबंधों पर काफी हद तक सहमत हो गए थे, लेकिन उन्होंने खास शब्दों के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता हो जाता है तो वॉशिंगटन ईरान के साथ मिलकर संवर्धित यूरेनियम को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

INDIA गठबंधन की कल बैठक: कौन से दल-नेता पहुंचेंगे, कौन दे सकता है एकता को झटका, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

INDIA गठबंधन की कल बैठक: कौन से दल-नेता पहुंचेंगे, कौन दे सकता है एकता को झटका, किन मुद्दों पर होगी चर्चा? आइये जानते हैं कि सोमवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक कहां आयोजित होगी? इनमें कौन से दलों की उपस्थिति की संभावना है? इनके कौन से नेता बैठक में पहुंच सकते हैं? इसके अलावा इस बार कौन से दलों ने इस विपक्षी गठबंधन से दूरी बनाने का पहले ही एलान किया है? इस बार बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है? इंडिया गठबंधन की पिछली बैठकें कब-कहां हुई थीं और इनमें किन मुद्दों पर चर्चा हुई थी? आइये जानते हैं… देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन- ‘इंडिया’ की बहुप्रतीक्षित बैठक सोमवार (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है। कहां आयोजित होने वाली है 8 जून की बैठक? 8 जून 2026 को होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

'मैंने हिटलर से प्रेरणा ली और...': तेलंगाना CM के हाइड्रा वाले बयान पर विवाद, तोड़फोड़ की तुलना ईरान से की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की हाइड्रा को लेकर की गई एक टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा और बीआरएस ने उनकी आलोचना करते हुए बयान को आपत्तिजनक बताया है। रेवंत रेड्डी ने शनिवार को बंगलूरू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हैदराबाद में झीलों और जल निकायों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण को देखने के बाद उन्होंने हाइड्रा बनाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, गरीब लोगों का झीलों और नालों पर कब्जा करना तो मैं समझ सकता हूं। आजकल, अमीर लोग अपने फार्महाउस के कारण जल निकायों पर कब्जा कर रहे हैं और अपने ड्रेनेज को जल निकायों से जोड़ रहे हैं। मैंने उन सभी मुद्दों पर ध्यान दिया है। फिर मैंने एक टास्क फोर्स HYDRAA (हाइड्रा) बनाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, हाइड्रा यह शब्द हिटलर का पसंदीदा शब्द था। उसकी मुख्य टीम को ‘हाइड्रा’ कहा जाता था, जो किसी की भी हत्या कर सकती थी। इसलिए, मैंने हिटलर से प्रेरणा ली है और इसका नाम हाइड्रा रखा है।उन्होंने बताया कि हाइड्रा की स्थापना के बाद इसके प्रमुख के रूप में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को नियुक्त किया गया।सीएम रेवंत रेड्डी यहीं नहीं रुके। उन्होंने हाइड्रा की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने बड़े पैमाने पर तोड़-फोड़ कराई है। अगर आप ईरान की तस्वीरें देखें, तो उनकी तुलना इस्राइल के साथ युद्ध के दौरान हुई तबाही से कर सकते हैं। उसी तरह हाइड्रा की ओर से की गई तोड़-फोड़ को भी देखा जा सकता है।“केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की “खतरनाक हिटलर और इमरजेंसी वाली मानसिकता” एक बार फिर सामने आ गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

'ये शर्मनाक है': राम मंदिर चंदे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, करोड़ों की गड़बड़ी का किया दावा; मांगी कोर्ट की दखल

ये बेहद शर्मनाक है, चुप्पी पर उठ रहे सवाल अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे दुनिया भर के राम भक्तों के लिए “बेहद संवेदनशील” बताया। यादव ने कहा कि यह स्थिति मंदिर ट्रस्ट के लिए “बेहद शर्मनाक” है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि राम मंदिर को दिए गए दान से करोड़ों रुपये गायब होना बहुत संवेदनशील खबर है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने मंदिर ट्रस्ट और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी “संदिग्ध” प्रतीत होती है। पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने इस कथित विसंगति को सार्वजनिक चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के लिए यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। कोई भी आगे आकर स्पष्टीकरण देने को तैयार नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 1 min · National Desk

पूर्व सीएम एमके स्टालिन का बड़ा दावा: कहा- तमिलनाडु में टीवीके सरकार पर संकट, तीन महीने भी चलना मुश्किल

तमिलनाडु में इसी साल मई के महीने में एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला था। अभिनेता से नेता बने सी. जोसफ विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पिछले 60 साल में यह पहली बार हुआ है जब तमिलनाडु में द्रमुक (डीएमके) या अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) से इतर किसी तीसरे दल की सरकार बनी है। इस बड़े बदलाव के बाद राजनीतिक विश्लेषक इसे एक नए युग की शुरुआत मान रहे थे। लेकिन विपक्षी दलों का सोचना इससे बिल्कुल अलग है।चेन्नई में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। दरअसल, यह कार्यक्रम विदुथलाई चिरुथाईगल काची के पूर्व विधायक पनैयूर बाबू और उनके समर्थकों को द्रमुक में शामिल कराने के लिए आयोजित किया गया था।नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए स्टालिन ने कहा कि जब यह सरकार सत्ता में आई थी, तब मैंने कहा था कि मैं छह महीने तक इसकी आलोचना नहीं करूंगा। लेकिन अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। अब ऐसा डर सताने लगा है कि मुझे अपने तय समय से पहले ही बोलना पड़ेगा। स्टालिन ने सरकार की स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच इस सरकार को लेकर भारी असंतोष है। आलोचनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब सवाल छह, पांच या चार महीनों का नहीं रह गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सरकार तीन महीने भी टिक पाएगी।अपने इस तीखे राजनीतिक हमले के बीच एमके स्टालिन ने अपनी पार्टी के नए कार्यकर्ताओं को अनुशासन की सीख भी दी। उन्होंने दल-बदल कर आए नेताओं से साफ कहा कि वे अपनी पुरानी पार्टी की बुराई न करें। उन्होंने द्रमुक के संस्थापक सीएन अन्नादुरई के एक प्रसिद्ध कथन का जिक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

Politics: इंडिया गठबंधन में बैठक से पहले बढ़ा तनाव, CPIM ने कांग्रेस से मांगा जवाब; डीएमके ने किया बहिष्कार

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की 8 जून को होने वाली बैठक से पहले सहयोगी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। एक ओर सीपीआईएम ने केरल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई है, वहीं डीएमके ने बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस बीच भाजपा नेताओं ने विपक्षी गठबंधन की एकता पर सवाल उठाए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 1 min · National Desk

Gujarat: सूरत में ज्वेलरी फैक्टरी में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत

सूरत में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गुजरात के सूरत शहर के अश्विनी कुमार इलाके में स्थित एक ज्वेलरी निर्माण इकाई में हुई, जहां मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जिस टैंक की सफाई की जा रही थी, उसमें आभूषणों की सफाई प्रक्रिया से निकलने वाला कचरा और रासायनिक अवशेष जमा होते हैं। इस टैंक की सफाई और रखरखाव हर दो महीने में किया जाता है। रविवार सुबह एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर टैंक के अंदर उतरे थे। टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 1 min · National Desk

CBSE: सीबीएसई OSM विवाद पर राहुल गांधी ने PM पर निशाना साधा, कहा- पीएम चाहते हैं युवा रील बनाएं और पकौड़े तलें

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सीबीएसई और सीओईएमपीटी के बीच कथित मिलीभगत का खुलासा करने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत और उनके साथी निसर्गा अधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि युवा “रील बनाते रहें और पकौड़े तलते रहें”, लेकिन इन दोनों युवाओं ने सवाल पूछे और उनके जवाब भी खोजे। सीबीएसई ओएसएम विवाद में राहुल गांधी का बयान राहुल गांधी ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर पिछले सप्ताह सार्थक सिद्धांत के साथ हुई मुलाकात का एक वीडियो भी साझा किया। सार्थक सिद्धांत सीबीएसई की ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) से प्रभावित 18 वर्षीय छात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में OSM के लिए विक्रेता चयन की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया है। राहुल गांधी ने सरकार और सिस्टम पर उठाए सवाल वीडियो के साथ हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में गांधी ने कहा, “सार्थक 18 साल के हैं, फिर भी, सोच, साहस और सिद्धांतों के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने और उनके सहयोगी निसर्गा ने वह कर दिखाया जो देश के प्रमुख मीडिया घराने और खोजी पत्रकार नहीं कर सके: उन्होंने सीबीएसई और सीओईएमपीटी के बीच मिलीभगत को राष्ट्र के सामने उजागर किया।” राहुल गांधी ने कहा कि 18 साल के एक छात्र ने अपनी समझ और मेहनत से ऐसा काम किया है, जो जांच एजेंसियों से भी बेहतर माना जा सकता है। उनके अनुसार, यह युवाओं की जीत है और सरकार की नाकामी को दिखाती है। उन्होंने कहा, “मोदी जी चाहते हैं कि हमारे युवा बिना सवाल पूछे या आंखें खोले रील बनाते और पकौड़े तलते रहें। लेकिन इन युवकों ने सवाल पूछे और उन्हें जव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk