मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को राजधानी स्थित मित्तल कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। दूसरी पाली की परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण शुरू नहीं हो सकी, जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में MPESB ने परीक्षा स्थगित कर 20 जून को दोबारा आयोजित करने की घोषणा की। दूसरी पाली की परीक्षा तकनीकी कारणों से प्रभावित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा 4 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है। रविवार को दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा निर्धारित थी, लेकिन सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि रिपोर्टिंग के बाद उन्हें घंटों इंतजार कराया गया। बार-बार यह आश्वासन दिया गया कि तकनीकी समस्या जल्द दूर हो जाएगी, लेकिन शाम तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। बाद में अधिकारियों ने सर्वर क्रैश होने की जानकारी दी। विरोध प्रदर्शन के बाद बुलानी पड़ी पुलिस परीक्षा निरस्त होने से नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभ्यर्थी देवांशु तिवारी ने आरोप लगाया कि छात्र लगातार परीक्षा शुरू कराने और स्पष्ट जानकारी देने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने बताया कि जब छात्र परिसर में धरने पर बैठ गए, तो कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। विरोध बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया और अभ्यर्थियों को परिसर से बाहर किया गया। T …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
नीट के बाद एक और परीक्षा रद्द: अब एमपी में वनरक्षक भर्ती परीक्षा कैंसिल, सर्वर हो गया था फेल; भड़के अभ्यर्थी
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को राजधानी स्थित मित्तल कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। दूसरी पाली की परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण शुरू नहीं हो सकी, जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में MPESB ने परीक्षा स्थगित कर 20 जून को दोबारा आयोजित करने की घोषणा की। दूसरी पाली की परीक्षा तकनीक