सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि पूरी दुनिया में भगवान राम के उपासकों के लिए एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है। वे आगे लिखते हैं कि यह मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। उन्होंने यह भी लिखा है कि न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है, क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। उन्होंने इस मामले में सरकार की चुप्पी को संदिग्ध करार दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें