उद्धव की सेना फिर टूटेगी?: कई सांसदों के फोन बंद, बगावत की अटकलें तेज; संजय राउत बोले- 15-15 करोड़ दिए एडवांस

अपना सपना मनी..मनी..! Apna Sapna Money Money! It’s shocking and revolting that Maharashtra MPs are reportedly being offered ₹15 crore each tonight to switch sides.@Dev_Fadnavis — Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 16, 2026 सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मंगलवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने अपने लोकसभा सदस्यों के टूटने की संभावना को खारिज कर दिया है।पार्टी के कई सांसदों के फोन अचानक बंद जा रहे हैं और कई सांसद संपर्क से बाहर हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, पार्टी के नौ में से छह सांसद या तो दिल्ली पहुंच गए हैं या बुधवार तक पहुंच जाएंगे। पार्टी में टूट की आशंका को देखते हुए खुद उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कमान संभाल ली है।उद्धव ठाकरे नाराज और संपर्क से बाहर चल रहे सांसदों से तालमेल बिठाने और उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं। संजय राउत उद्धव के करीबी लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई के बुधवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। पार्टी ने बुधवार को दिल्ली में अपने संसदीय दल की एक आपात बैठक बुलाई है।इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार देर रात दावा किया है कि महाराष्ट्र से सांसदों को खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये का एडवांस दिया जा रहा है। यह दावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कुछ लोकसभा सदस्यों के पाला बदलने की अटकलों को और हवा दे रहा है।देर रात एक्स पर एक पोस्ट में राउत ने कहा, “अपना सपना मनी… मनी। ऐसी सूचना है कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए आज रात ₹15 करोड़ का एडवांस दिया जाएगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

देशभर में बदलेगा मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में 21 जून तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है। मानसून अभी दिल्ली तक नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम और अधिक उग्र रहने की संभावना है। यहां धूलभरी आंधी के साथ हवाओं की गति कुछ जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दृश्यता में कमी आ सकती है।आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के भीतर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसकी उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। अगले चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के अधिक क्षेत्रों में मानसून जल्द पहुंच सकता है। मानसून की यह प्रगति खरीफ फसलों की बुवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 1 min · National Desk

उद्धव की सेना फिर टूटेगी?: शिंदे के साथ जाने की तैयारी में करीब सात सांसद, राउत का दावा- 15 करोड़ ₹ दिए एडवांस

अपना सपना मनी..मनी..! Apna Sapna Money Money! It’s shocking and revolting that Maharashtra MPs are reportedly being offered ₹15 crore each tonight to switch sides.@Dev_Fadnavis — Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 16, 2026 सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मंगलवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने अपने लोकसभा सदस्यों के टूटने की संभावना को खारिज कर दिया है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने दावा किया है कि सभी सांसद एकजुट हैं।शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार देर रात दावा किया है कि महाराष्ट्र से सांसदों को खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये का एडवांस दिया जा रहा है। यह दावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कुछ लोकसभा सदस्यों के पाला बदलने की अटकलों को और हवा दे रहा है।देर रात एक्स पर एक पोस्ट में राउत ने कहा, “अपना सपना मनी… मनी। ऐसी सूचना है कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए आज रात ₹15 करोड़ का एडवांस दिया जाएगा। यह चौंकाने वाला और घृणित है।“वहीं, सूत्रों ने बताया कि शिंदे के मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचने की उम्मीद थी। शिंदे खेमे के एक नेता ने कहा, “छह से सात सांसदों के पाला बदलने की संभावना है।” उन्होंने दावा किया कि यह कदम आदित्य ठाकरे की भूमिका को पार्टी में और ज्यादा बढ़ाने से जुड़ा है। नेता का दावा है कि पाला बदलने के इच्छुक सांसद शिवसेना (यूबीटी) के भीतर आदित्य के और अधिक वरिष्ठ होने की संभावना को अस्वीकार्य मानते हैं।देर रात शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत का लोकसभा अध्यक्ष को लिखा एक पत्र भी सामने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

France vs Senegal: एमबाप्पे विश्व कप में फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, सेनेगल को 3-1 से हराया

France vs Senegal: एमबाप्पे विश्व कप में फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, सेनेगल को 3-1 से हराया कायलियन एमबाप्पे के दम पर फ्रांस ने ग्रुप आई के मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी आगाज किया। फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने दो गोल दागे। एमबाप्पे इसके साथ ही फ्रांस की ओर से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। दोनों टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान कायलियन एमबाप्पे ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी। निर्धारित 90 मिनट के बाद फ्रांस 2-0 से आगे था। हालांकि, आठ मिनट के इंजरी समय के दौरान सेनेगल के लिए इब्राहिम मबाये ने गोल दागा। लेकिन इसके चंद सेकेंड बाद ही एमबाप्पे ने एक और गोल कर फ्रांस को 3-1 से आगे कर दिया। फ्रांस ने अंतिम सीटी बजने तक इस बढ़त को बरकरार रखा। शुरुआती मिनटों में गोल करने की कोशिश सेनेगल के लिए इस्मालिया ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सातवें मिनट में इस्मालिया फ्रांस के गोल पोस्ट के पास पहुंचे, लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए। हालांकि, सेनेगल की टीम फ्रांस पर दबाव बनाने में सफल रही है। इसके बाद फ्रांस ने भी आक्रामक रुख अपनाया और 19वें मिनट में फ्रांस के लिए ओस्मान डेम्बेले ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। सेनेगल के लिए फिर निकोलस जैक्सन ने 25वें मिनट में ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर में चंदा चोरी: 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है एसआईटी, जिम्मेदारों की भी पड़ताल शुरू

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी दानराशि गड़बड़ी प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी अब वर्ष 2021 से लेकर वर्तमान तक के पूरे रिकॉर्ड को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने मंदिर परिसर और उससे जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं में कार्यरत रहे लोगों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत ट्रस्ट से उन कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की सूची भी मांगी गई है, जो पिछले वर्षों में विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए थे। महंत धर्मदास ने कहा कि ट्रस्ट का अर्थ ही विश्वास होता है, लेकिन जब विश्वास समाप्त होने लगे तो स्थिति चिंताजनक हो जाती है। अयोध्या के संतों और स्थानीय लोगों की उपेक्षा हुई है। वहीं, जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने मामले को सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश बताते हुए राजनीतिक आरोप लगाए। मंदिर परिसर, दर्शन व्यवस्था, अतिथि प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा सहयोग और अन्य व्यवस्थाओं में करीब डेढ़ सौ लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी बताई जा रही है जो अयोध्या के बाहर से आए और समय के साथ महत्वपूर्ण दायित्व संभालने लगे। सूत्र बताते हैं कि एसआईटी यह भी पता लगा रही है कि इन लोगों की नियुक्ति या तैनाती किस प्रक्रिया के तहत हुई, उन्हें कौन-कौन सी जिम्मेदारियां दी गईं और उनकी कार्यप्रणाली की निगरानी किस स्तर पर की जाती थी।मामले के सामने आने के बाद यह प्रश्न भी चर्चा में है कि मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए सभी लोगों का पर्याप्त सत्यापन और पृष्ठभूमि परीक्षण किया गया था या नहीं। एसआईटी इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि संवेदनशील व्यवस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों के चयन और निगरानी की प्रक्रिया कितनी प्रभावी थी। यद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

France vs Senegal Live: फ्रांस और सेनेगल के बीच बराबरी का चल रहा मुकाबला, अब तक नहीं हो सका एक भी गोल

सेनेगल के लिए इस्मालिया ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सातवें मिनट में इस्मालिया फ्रांस के गोल पोस्ट के पास पहुंचे, लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए। हालांकि, सेनेगल की टीम फ्रांस पर दबाव बनाने में सफल रही है। इसके बाद फ्रांस ने भी आक्रामक रुख अपनाया और 19वें मिनट में फ्रांस के लिए ओस्मान डेम्बेले ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। सेनेगल के लिए फिर निकोलस जैक्सन ने 25वें मिनट में बढ़त दिलाने का असफल प्रयास किया। जैक्सन गोल करने के काफी करीब थे, लेकिन गेंद गोल पोस्ट के बगल से निकल गई। मुकाबला शुरू होने के 26 मिनट बाद तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इस दौरान फ्रांस की तुलना में सेनेगल ने गोल करने के ज्यादा मौके बनाए।कुछ मिनटों के ब्रेक के बाद एक बार फिर सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस को भेदा और 31वें मिनट में इस्मालिया ने गोल करने का प्रयास किया। उन्होंने किक लगाई, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से काफी दूर थी।कायलियन एमबाप्पे फीफा विश्व कप में बड़ी उपलब्धि दर्ज करने से एक कदम दूर हैं। अगर वह इस मैच में एक गोल कर लेते हैं तो वह फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले ओलिवियर गिरोड की बराबरी कर लेंगे।माइक मेगनन (जीके), जूल्स कौंडे, डेयोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रबियोट, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, माइकल ओलिसे, कायलियन एमबाप्पे (कप्तान)एडौर्ड मेंडी, कालिडौ कौलीबली, क्रेपिन डायटा, मौसा नियाखाते, एल हादजी मलिक डियॉफ, इद्रिसा गण गुये, लैमिन कैमारा, पेप गुये, सादियो माने, निकोलस जैक्सन, इस्माइला सर्र। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मोहर्रम को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने शांति भंग करने के प्रयासों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी की। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से संवाद स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ की घटना न होने पाए।पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कानफोड़ू डीजे, ढोल एवं ताशों के अनियंत्रित उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूसों में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा 10 से 12 फीट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी की आस्था का सम्मान किया जाए, लेकिन नई परंपरा का सृजन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।मुख्यमंत्री ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

G7 Summit: 'कई भारतीयों ने गंवाई जान', ट्रंप की मौजूदगी में PM मोदी ने उठाया नाविकों की मौत का मुद्दा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं। इस संघर्ष ने पश्चिम एशिया में हमारे मित्र देशों को जान-माल का नुकसान पहुंचाया है।” उन्होंने कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। कई भारतीय नागरिकों ने भी अपनी जान गंवाई है।” वैश्विक समुद्री व्यापार पर क्या बोले पीएम मोदी? समुद्री व्यापार में नाविकों की भूमिका का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “वैश्विक समुद्री व्यापार के माध्यम से सभी देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने जोर देकर कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित बने रहें और नाविक बिना किसी भय के अपना काम कर सकें।” जी7 शिखर सम्मेलन में “नए साझेदारी संबंधों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की पुनर्बहाली” विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक व्यवस्था में भरोसे को सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया पहले से कहीं अधिक आपस में जुड़ी और एक-दूसरे पर निर्भर है।उन्होंने कहा, “किसी भी देश की ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि अब केवल उसकी सीमाओं के भीतर तय नहीं होती। सफल साझेदारियां केवल विश्वास और विश्वसनीयता की नींव पर ही खड़ी की जा सकती हैं। आज सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति कोई खनिज, तकनीक या बाजार नहीं, बल्कि आपसी विश्वास है।“प्रधानमंत्री ने कहा कि देशों को यह भरोसा होना चाहिए कि तकनीक, आपूर्ति श्रृंखलाएं और वैश्विक संस्थाएं दबाव या बहिष्कार का साधन बनने के बजाय सामूहिक हितों की सेवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां: हीटवेव के बीच सरकार का नया आदेश, जानें अब छात्रों को कब जाना होगा विद्यालय

शिक्षकों को रहना होगा उपस्थित हालांकि, विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारियों के लिए 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान लेसन प्लान तैयार करने, मिड-डे मील की व्यवस्था, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, विद्यालय परिसर, रसोई और शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब को क्रियाशील रखने जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 16, 2026 · 1 min · National Desk

G7 शिखर सम्मेलन: 16 महीने बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक मंच पर दिखी गर्मजोशी

पिछले कुछ समय से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक शुल्कों और बयानों को लेकर कुछ तल्खी चल रही थी, जिसे सुधारने के लिए हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत का दौरा भी किया था। लेकिन पिछले ही हफ्ते ओमान के तट के पास एक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों में एक नया तनाव पैदा हो गया है। ऐसे गंभीर माहौल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों के बीच, बुधवार को होने वाली इस द्विपक्षीय वार्ता पर अब पूरी दुनिया की नजरें टिक गई हैं, जहां पीएम मोदी इस वैश्विक मंच पर अन्य कई विश्व नेताओं के साथ भी बैठकें करेंगे।बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की यह मुलाकात एक बेहद संवेदनशील और जटिल भू-राजनीतिक माहौल के बीच हुई है। इस समय पश्चिम एशिया में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की ओर से लागू की गई नाकेबंदी ने भारत के वाणिज्यिक हितों को सीधे तौर पर प्रभावित किया है। ऐसे में इस शिखर सम्मेलन ने भारत को एक सीधा और मजबूत मंच दिया है। इसके जरिए भारत समुद्री सुरक्षा से जुड़ी अपनी चिंताओं को सीधे अमेरिका के सामने रख सकता है।इस जी7 शिखर सम्मेलन का मुख्य फोकस वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता और स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों पर केंद्रित है। लेकिन इस महामंच पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की आपसी केमिस्ट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह बातचीत दर्शाती है कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी कितनी गहरी है। दोनों देश आर्थिक मोर्चे पर एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ वे तात्कालिक भू-राजनीतिक घर्षण बिंदुओं और सुरक्षा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 16, 2026 · 2 min · National Desk