सेनेगल के लिए इस्मालिया ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सातवें मिनट में इस्मालिया फ्रांस के गोल पोस्ट के पास पहुंचे, लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए। हालांकि, सेनेगल की टीम फ्रांस पर दबाव बनाने में सफल रही है। इसके बाद फ्रांस ने भी आक्रामक रुख अपनाया और 19वें मिनट में फ्रांस के लिए ओस्मान डेम्बेले ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। सेनेगल के लिए फिर निकोलस जैक्सन ने 25वें मिनट में बढ़त दिलाने का असफल प्रयास किया। जैक्सन गोल करने के काफी करीब थे, लेकिन गेंद गोल पोस्ट के बगल से निकल गई। मुकाबला शुरू होने के 26 मिनट बाद तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इस दौरान फ्रांस की तुलना में सेनेगल ने गोल करने के ज्यादा मौके बनाए।कुछ मिनटों के ब्रेक के बाद एक बार फिर सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस को भेदा और 31वें मिनट में इस्मालिया ने गोल करने का प्रयास किया। उन्होंने किक लगाई, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से काफी दूर थी।कायलियन एमबाप्पे फीफा विश्व कप में बड़ी उपलब्धि दर्ज करने से एक कदम दूर हैं। अगर वह इस मैच में एक गोल कर लेते हैं तो वह फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले ओलिवियर गिरोड की बराबरी कर लेंगे।माइक मेगनन (जीके), जूल्स कौंडे, डेयोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रबियोट, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, माइकल ओलिसे, कायलियन एमबाप्पे (कप्तान)एडौर्ड मेंडी, कालिडौ कौलीबली, क्रेपिन डायटा, मौसा नियाखाते, एल हादजी मलिक डियॉफ, इद्रिसा गण गुये, लैमिन कैमारा, पेप गुये, सादियो माने, निकोलस जैक्सन, इस्माइला सर्र। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें