अपना सपना मनी..मनी..! Apna Sapna Money Money! It’s shocking and revolting that Maharashtra MPs are reportedly being offered ₹15 crore each tonight to switch sides.@Dev_Fadnavis — Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 16, 2026 सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मंगलवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने अपने लोकसभा सदस्यों के टूटने की संभावना को खारिज कर दिया है।पार्टी के कई सांसदों के फोन अचानक बंद जा रहे हैं और कई सांसद संपर्क से बाहर हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, पार्टी के नौ में से छह सांसद या तो दिल्ली पहुंच गए हैं या बुधवार तक पहुंच जाएंगे। पार्टी में टूट की आशंका को देखते हुए खुद उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कमान संभाल ली है।उद्धव ठाकरे नाराज और संपर्क से बाहर चल रहे सांसदों से तालमेल बिठाने और उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं। संजय राउत उद्धव के करीबी लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई के बुधवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। पार्टी ने बुधवार को दिल्ली में अपने संसदीय दल की एक आपात बैठक बुलाई है।इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार देर रात दावा किया है कि महाराष्ट्र से सांसदों को खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये का एडवांस दिया जा रहा है। यह दावा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कुछ लोकसभा सदस्यों के पाला बदलने की अटकलों को और हवा दे रहा है।देर रात एक्स पर एक पोस्ट में राउत ने कहा, “अपना सपना मनी… मनी। ऐसी सूचना है कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए आज रात ₹15 करोड़ का एडवांस दिया जाएगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
उद्धव की सेना फिर टूटेगी?: कई सांसदों के फोन बंद, बगावत की अटकलें तेज; संजय राउत बोले- 15-15 करोड़ दिए एडवांस
अपना सपना मनी..मनी..! Apna Sapna Money Money! It’s shocking and revolting that Maharashtra MPs are reportedly being offered ₹15 crore each tonight to switch sides.@Dev_Fadnavis — Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 16, 2026 सूत्रों के अनुसार, यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मंगलवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने अपने लोकसभा सदस्यों के टूटने की संभावना को खारिज कर दिया है।पार्टी के कई सांसदों के फोन अचानक बंद जा रहे हैं