पाकिस्तान से पंजाब और फिर दिल्ली तक: ISI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, बड़े हमले की साजिश नाकाम; सात गिरफ्तार
हथियार और कारतूस बरामद स्पेशल सेल की पूर्वी रेंज की टीम ने यह सफलता हासिल की। इंस्पेक्टर राहुल कुमार, विनीत कुमार तेवतिया और अजीत कुमार ने टीम का नेतृत्व किया। एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट की देखरेख में यह अभियान चला। सिंडिकेट पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते दिल्ली और एनसीआर में अवैध हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल मिलीं। साथ ही 41 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद हुआ। मोबाइल फोन में शाहजाद भट्टी और अजमल गुर्जर से जुड़ी आपत्तिजनक चैट और वॉयस नोट थे। स्पेशल सेल के समय पर हस्तक्षेप से आईएसआई प्रायोजित छद्म युद्ध को बड़ा झटका लगा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...