France vs Senegal: एमबाप्पे विश्व कप में फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, सेनेगल को 3-1 से हराया कायलियन एमबाप्पे के दम पर फ्रांस ने ग्रुप आई के मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी आगाज किया। फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने दो गोल दागे। एमबाप्पे इसके साथ ही फ्रांस की ओर से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। दोनों टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान कायलियन एमबाप्पे ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी। निर्धारित 90 मिनट के बाद फ्रांस 2-0 से आगे था। हालांकि, आठ मिनट के इंजरी समय के दौरान सेनेगल के लिए इब्राहिम मबाये ने गोल दागा। लेकिन इसके चंद सेकेंड बाद ही एमबाप्पे ने एक और गोल कर फ्रांस को 3-1 से आगे कर दिया। फ्रांस ने अंतिम सीटी बजने तक इस बढ़त को बरकरार रखा। शुरुआती मिनटों में गोल करने की कोशिश सेनेगल के लिए इस्मालिया ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सातवें मिनट में इस्मालिया फ्रांस के गोल पोस्ट के पास पहुंचे, लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए। हालांकि, सेनेगल की टीम फ्रांस पर दबाव बनाने में सफल रही है। इसके बाद फ्रांस ने भी आक्रामक रुख अपनाया और 19वें मिनट में फ्रांस के लिए ओस्मान डेम्बेले ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। सेनेगल के लिए फिर निकोलस जैक्सन ने 25वें मिनट में ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें