Politics: 'खाल ओढ़ लेने से भेड़िया बाघ नहीं बन जाता', सांसदों की बगावत पर शिंदे बोले- ये तो सिर्फ ट्रेलर

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना के भीतर बड़े राजनीतिक भूचाल के संकेत दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसदों की बगावत के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। शिंदे ने कहा कि जो कुछ अभी दिखाई दे रहा है, वह सिर्फ ट्रेलर है और पूरी फिल्म अभी बाकी है। उनके इस बयान को शिवसेना (यूबीटी) में संभावित दूसरी बड़ी टूट और कथित ऑपरेशन टाइगर से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या 2022 के बाद उद्धव ठाकरे को एक और बड़े झटके का सामना करना पड़ सकता है। क्या है शिंदे का ‘सिर्फ ट्रेलर’ वाला संदेश? शिवसेना (यूबीटी) की संसदीय दल की बैठक में नौ में से छह सांसदों का अनुपस्थित रहना इस पूरे विवाद की शुरुआत बना। पार्टी की ओर से व्हिप जारी किए जाने के बावजूद केवल अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे ही बैठक में पहुंचे। इसके बाद छह सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की। बागी सांसदों का आरोप है कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा से दूर चली गई है और कांग्रेस के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई है। एकनाथ शिंदे ने पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि लोगों के पार्टी छोड़ने के पीछे के कारणों पर आत्मचिंतन किया जाना चाहिए। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि बाघ की खाल ओढ़ लेने से कोई बाघ नहीं बन जाता। शिंदे ने यह भी कहा कि विपक्ष हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शिंदे का यह बयान शिवसेना (यूबीटी) के भीतर बढ़ती ना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

USA vs Australia Live: हाफ-टाइम तक अमेरिका 2-0 से आगे, ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर

01:24 AM, 20-Jun-2026 USA vs Australia Live: हाफ-टाइम तक अमेरिका 2-0 से आगे पहले हाफ के बाद अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना रखी है। मैच का पहला गोल 11वें मिनट में आया, जब ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बर्गेस से आत्मघाती गोल हो गया और अमेरिका को बढ़त मिल गई। इसके बाद 43वें मिनट में एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर के जरिए गेंद को नेट में पहुंचाया। गोल की वीडियो समीक्षा हुई, लेकिन फैसला अमेरिका के पक्ष में गया। दो गोल की बढ़त के साथ अमेरिका ने पहले हाफ में खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी का मौका तलाशती नजर आई। 01:19 AM, 20-Jun-2026 USA vs Australia Live: अमेरिका 2-0 से आगे 43वें मिनट में अमेरिका को दूसरा गोल मिल गया। एलेक्स फ्रीमैन ने बॉक्स के अंदर करीब से हेडर लगाकर गेंद गोल में पहुंचाई। पहले इस गोल की जांच की गई, लेकिन वीडियो रिव्यू के बाद रेफरी ने गोल को सही माना। इसके साथ ही अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है और अब मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए है। 43वें मिनट में अमेरिका को दूसरा गोल मिल गया। एलेक्स फ्रीमैन ने बॉक्स के अंदर करीब से हेडर लगाकर गेंद गोल में पहुंचाई। पहले इस गोल की जांच की गई, लेकिन वीडियो रिव्यू के बाद रेफरी ने गोल को सही माना। इसके साथ ही अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है और अब मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए है। 12:47 AM, 20-Jun-2026 USA vs Australia Live: अमेरिका ने हासिल की बढ़त ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बर्गस की वजह से अमेरिका को शुरुआती बढ़त मिल गई है। 11वें मिनट में बर्गस ने आत्मघाती गोल कर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बर्गस की वजह से अमेरिका को शुरुआती बढ़त मिल गई ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

उद्धव की दो टूक : 'भरोसा नहीं तो पद छोड़ दूंगा, 30 साल BJP संग रहकर विलय नहीं किया; कांग्रेस से कैसे करेंगे'

अपनी पार्टी के छह लोकसभा सांसदों की बगावत के बीच शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को भावुक होते हुए कहा कि चुनौतियों और हमलों के बावजूद मेरा संकल्प कमजोर नहीं पड़ा है, लेकिन अगर पार्टी को मुझ पर भरोसा नहीं है, तो मैं अपना पद छोड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी योग्य व्यक्ति को शिवसेना का अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार हूं। मैं संघर्ष से पीछे हटने वाला नहीं हूं, लेकिन जिस दिन आपको लगे कि मैं इस जिम्मेदारी के सही आदमी नहीं हूं, उसी दिन यह पद छोड़ दूंगा।‘उद्धव ठाकरे ने भाजपा और कांग्रेस की राजनीति की तुलना करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारे हमेशा से तीखे राजनीतिक मतभेद रहे हैं। विचारों की यह लड़ाई जगजाहिर है। लेकिन कांग्रेस ने कभी भी शिवसेना को जड़ से खत्म करने की कोशिश नहीं की। इसके विपरीत, भाजपा आज शिवसेना का नामोनिशान मिटाने पर तुली हुई है। वह हमारी पार्टी को पूरी तरह बर्बाद करना चाहती है।पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में भी बगावत की खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि उद्धव गुट के छह सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं। हालांकि, इस बीच उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने साफ कहा कि इन सांसदों के दगा देने से शिवसैनिक बिल्कुल भी निराश या हताश नहीं हैं। इसके उलट, इस धोखे ने शिवसैनिकों के भीतर एक नई आग पैदा कर दी है। वे अब पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक और एकजुट हो गए हैं।भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे भावुक भी हुए। उन्होंने महाराष्ट्र के उन सभी मतदाताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगी, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के टिकट पर जीते सांसदों को अपना कीमती वोट दिया था …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 19, 2026 · 2 min · National Desk

Kolkata Airport: अभिषेक बनर्जी के स्वागत से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल, TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

#WATCH | West Bengal | Chaos erupts at Kolkata Airport as Abhishek Banerjee is reportedly expected to arrive here from Delhi pic.twitter.com/8e1aOxGeT0 — ANI (@ANI) June 19, 2026 सुकांत मजूमदार ने की ये अपील दिल्ली से लौटे थे अभिषेक बनर्जी? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। घटना के चलते एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।इस बीच केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से शांति बनाए रखने और कानून पर भरोसा रखने की अपील करता हूं। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। घटना के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली से कोलकाता लौट रहे थे। दिल्ली दौरे के दौरान अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपनी पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं सौंपीं। इन सांसदों ने टीएमसी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय का दावा किया है।अभिषेक ने दलबदल कानून का हवाला देते हुए कहा कि जो सांसद पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीतकर दूसरी पार्टी में शामिल हो गए हैं, उन्हें लोकसभा सदस्य बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पीकर से बागी सांसदों को किसी भी तरह की अलग मान्यता या सुविधा नहीं देने की मांग भी की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 19, 2026 · 2 min · National Desk

बागी TMC सांसदों की सदस्यता पर लटकी तलवार: ओम बिरला से क्यों मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी? समझिए राजनीतिक मायने

संसद के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर आ रही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ याचिकाएं सौंपी हैं। इन सभी याचिकाओं में बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है। अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ये 20 बागी सांसद एक कम प्रसिद्ध दल में शामिल हो गए हैं। इस दल का नाम ‘नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) है। बनर्जी ने साफ कहा कि इन सांसदों ने अपनी मूल पार्टी छोड़ दी है। इसलिए सदन की सदस्यता से इनका पत्ता कटना तय होना चाहिए।अभिषेक बनर्जी ने बागी गुट पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि 20 लोगों ने पहले स्पीकर से मुलाकात की थी। उन्होंने खुद को एक अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की थी। बाद में पता चला कि वे एनसीपीआई नाम के दल में शामिल हो गए हैं। बनर्जी ने दावा किया कि इस समूह का नाम आज तक किसी ने नहीं सुना है। यहां तक कि इन बागी सांसदों को भी पहले इस पार्टी के बारे में कुछ नहीं पता था।टीएमसी नेता ने संविधान की 10वीं अनुसूची का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि दलबदल कानून बिल्कुल स्पष्ट है। अगर कोई सदस्य स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ता है, तो वह सांसद रहने के योग्य नहीं रहता। अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि ये लोग टीएमसी के सिंबल पर चुनाव जीतकर आए थे। अब चुनाव के दो साल बाद वे दावा कर रहे हैं कि वे किसी नई पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में उनकी लोकसभा सदस्यता तुरंत खत्म होनी चाहिए।अभिषेक बनर्जी ने कान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 19, 2026 · 2 min · National Desk

Meloni Vs Trump: 'इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते', ट्रंप के दावे पर भड़कीं मेलोनी; आरोपों को बताया मनगढ़ंत

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यह तनातनी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इटली के टेलीविजन नेटवर्क ‘La7’ को दिए गए एक इंटरव्यू के बाद शुरू हुई, जिसमें ट्रंप ने मेलोनी को लेकर एक विवादित दावा किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दावा किया था? इतालवी ब्रॉडकास्टर ‘La7’ को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘भीख’ मांगी थी। ट्रंप ने आगे कहा “मेलोनी? उन्होंने मुझसे फोटो के लिए भीख मांगी थी, मुझे उनके लिए दुख महसूस हुआ (तरस आ गया), इसलिए मैं मान गया।” प्रधानमंत्री मेलोनी का तीखा पलटवार डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर खुद का एक वीडियो संदेश साझा कर ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। मेलोनी ने कहा कि मैं ट्रंप के इन पूरी तरह से मनगढ़ंत शब्दों से स्तब्ध हूं। कुछ चीजों का तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से काल्पनिक हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे नहीं पता कि संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करता है। आखिरकार, यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है।" प्रधानमंत्री मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की राजनयिक प्राथमिकताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा “मैं केवल इतना कह सकती हूं कि यह शर्म की बात है कि उनके पास पश्चिम के दुश्मनों, अमेरिका के दुश्मनों और उन नेतृत्वों के खिलाफ वैसी प्रतिबद्धता नहीं ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 19, 2026 · 2 min · National Desk

इस्राइल-हिजबुल्ला में दोबारा युद्धविराम: कतर, अमेरिका और ईरान ने कराई सुलह; वेंस की चेतावनी के बाद बनी बात!

इस नए युद्धविराम को अमली जामा पहनाने में तीन देशों ने बड़ी भूमिका निभाई है। क्षेत्रीय अधिकारियों के मुताबिक कतर, अमेरिका और ईरान ने मिलकर मध्यस्थता की है। इन तीनों देशों के साझा प्रयासों से दोनों पक्ष फिर से रुकने को तैयार हुए। युद्धविराम की खबर दो क्षेत्रीय अधिकारियों और एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से सामने आई है। तीन अधिकारियों ने इस बात की पूरी पुष्टि की है।इस समझौते से ठीक पहले भारी गोलाबारी हुई थी। भीषण लड़ाई के कारण एक अहम कूटनीतिक बैठक टल गई थी। स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत होने वाली थी। यह बातचीत बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। लेकिन अचानक भड़की हिंसा के कारण इस वार्ता को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद युद्धविराम के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए गए।इससे ठीक पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते की आलोचना करने पर इस्राइल को कड़ी चेतावनी दी है। हफ्तों के तनाव के बाद हुए इस समझौते का बचाव करते हुए वेंस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप इस्राइल के इकलौते सहयोगी हैं। उनकी यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है जिनमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके साथी इस समझौते से निजी तौर पर नाखुश हैं। यह समझौता ईरान के साथ संघर्ष को खत्म करने के लिए किया गया है। वेंस ने कहा था कि इस्राइल बुरी तरह अलग-थलग पड़ गया है और उसके नेता अमेरिकी कूटनीतिक और सैन्य समर्थन के महत्व को समझने में नाकाम रहे हैं।बता दें कि इस्राइल और लेबनान के बीच 16 अप्रैल को 10 दिनों के लिए युद्धविराम हुआ था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि सीजफायर को तीन और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। इस युद्धविराम के कुछ ही दिनों बा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 19, 2026 · 2 min · National Desk

एआई-171 हादसे पर नई थ्योरी: पायलट संगठन का दावा- विमान क्रैश की वजह बिजली की खराबी थी, पेश किए नए सबूत

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने 12 जून, 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद एयर इंडिया बोइंग फ्लाइट एआई-171 के दुखद क्रैश से जुड़ी आधिकारिक बात को चुनौती दी है। उनका दावा है कि नए सिम्युलेटर डेटा से पता चलता है कि क्रैश की वजह पायलट की अनदेखी नहीं बल्कि सिस्टम में बिजली की बड़ी खराबी थी। एफआईपी के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने दावा किया कि जांचकर्ताओं ने जरूरी तकनीकी सबूतों को नजरअंदाज किया और पहले से तय नतीजे को सही साबित करने के लिए भारत के प्रमुख विमानन विषेशज्ञों को जानबूझकर अलग रखा। इस हादसे की आधिकारिक अंतरिम रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फ्लाइट-क्रू ने एक सोची-समझी आत्महत्या की योजना के तहत जानबूझकर इंजन की फ्यूल सप्लाई बंद कर दी थी।सरकारी जांचकर्ताओं के मुताबिक, मैन्युअल रूप से बंद करने की वजह से विमान का ‘रैम एयर टर्बाइन’ ठीक चार सेकेंड बाद नीचे गिर गया। ‘रैम एयर टर्बाइन’ एक बैकअप पावर सिस्टम है, जो पूरी तरह से बिजली जाने पर अपने आप चालू हो जाता है। हालांकि, रंधावा ने कहा कि एफआईपी ने हाल ही में उस फ्लाइट के वजन, बैलेंस और मौसम की स्थितियों को हूबहू दोहराते हुए विस्तृत सिम्युलेटर टेस्ट किए। उन्होंने कहा कि नतीजों ने आधिकारिक टाइमलाइन को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है।उन्होंने कहा, हमारे सिम्युलेटर टेस्ट साबित करते हैं कि मैन्युअल रूप से फ्यूल बंद करने पर बैकअप टर्बाइन को नीचे गिरने में पूरे 18 सेकेंड लगते हैं। मैन्युअल शटडाउन की स्थिति में चार सेकेंड की आधिकारिक टाइमलाइन भौतिक और तकनीकी रूप से असंभव है।“एफआईपी का तर्क है कि बैकअप टर्बाइन इतनी तेजी से इसलिए चालू हुआ क्योंकि इंजन बंद होने से पहले ही बिजल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 19, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता; लेबनान पर इस्राइल ने बरसाए बम, तेहरान ने बातचीत रोकी

03:53 PM, 19-Jun-2026 खुला होर्मुज जलमार्ग, टोल टैक्स पर फंसा पेंच; शिपिंग इंडस्ट्री की थमी सांसें अमेरिका और इरान के बीच हुए समझौते के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है, लेकिन भविष्य में इरान की ओर से टोल टैक्स लगाए जाने की आशंका पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल, शिपिंग और ऊर्जा सेक्टर में अनिश्चितता का माहौल है। हालांकि, दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत शुरुआती 60 दिनों के लिए जहाजों को ‘बिना किसी शुल्क के सुरक्षित मार्ग’ की गारंटी दी गई है, लेकिन इस अवधि के बाद जलमार्ग के स्थायी प्रशासन और समुद्री सेवाओं को तय करने के लिए इरान, ओमान और अन्य खाड़ी देशों के बीच होने वाली आगामी त्रिपक्षीय वार्ता पर दुनिया भर के जहाज मालिकों और ऊर्जा कंपनियों की नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिका और इरान के बीच हुए समझौते के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है, लेकिन भविष्य में इरान की ओर से टोल टैक्स लगाए जाने की आशंका पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल, शिपिंग और ऊर्जा सेक्टर में अनिश्चितता का माहौल है। हालांकि, दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत शुरुआती 60 दिनों के लिए जहाजों को ‘बिना किसी शुल्क के सुरक्षित मार्ग’ की गारंटी दी गई है, लेकिन इस अवधि के बाद जलमार्ग के स्थायी प्रशासन और समुद्री सेवाओं को तय करने के लिए इरान, ओमान और अन्य खाड़ी देशों के बीच होने वाली आगामी त्रिपक्षीय वार्ता पर दुनिया भर के जहाज मालिकों और ऊर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 19, 2026 · 2 min · National Desk

मेड का मर्डर: पड़ोसी-मरीजों ने बताया वारदात से पहले डॉक्टर में दिखे थे ये बदलाव, इस मामले में रहते थे सबसे आगे

1 of 7 आरोपी डॉ. मनीषा गुप्ता और मेड मीना - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के माउंट कैलाश में 15 साल से घर में काम कर रही घरेलू सहायिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता को लेकर सामने आ रही जानकारियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। पड़ोसियों, दोस्तों और मरीजों का कहना है कि वारदात से कुछ दिन पहले डॉक्टर के व्यवहार में ऐसे बदलाव दिखे थे, जो अब इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद चर्चा का विषय बन गए हैं। 2 of 7 डॉ. मनीष गुप्ता - फोटो : अमर उजाला रहने लगे थे अधिक खामोश डॉ. गुप्ता को जानने वाले लोगों के मुताबिक घटना से करीब तीन-चार दिन पहले वह सामान्य से अधिक खामोश और अलग-थलग रहने लगे थे। कुछ पड़ोसियों ने बताया कि वह पहले की तुलना में कम बातचीत कर रहे थे, जबकि कुछ मरीजों ने भी उनके व्यवहार में बदलाव महसूस किया था। हालांकि उस समय किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 3 of 7 डॉक्टर का घर - फोटो : अमर उजाला लेते थे अवसाद की दवाई करीबी लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें जानकारी थी कि डॉ. गुप्ता अवसाद से जुड़ी दवाएं ले रहे हो सकते थे, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम बात करते थे। ऐसे में किसी को उनके मानसिक हालात के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। 4 of 7 मेड मीना और डॉक्टर का घर - फोटो : अमर उजाला मददगार और समाजसेवी छवि भी थी हैरानी की बात यह है कि जिस डॉक्टर पर आज हत्या का आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 19, 2026 · 2 min · National Desk