#WATCH | West Bengal | Chaos erupts at Kolkata Airport as Abhishek Banerjee is reportedly expected to arrive here from Delhi pic.twitter.com/8e1aOxGeT0 — ANI (@ANI) June 19, 2026 सुकांत मजूमदार ने की ये अपील दिल्ली से लौटे थे अभिषेक बनर्जी? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। घटना के चलते एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।इस बीच केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से शांति बनाए रखने और कानून पर भरोसा रखने की अपील करता हूं। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। घटना के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली से कोलकाता लौट रहे थे। दिल्ली दौरे के दौरान अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपनी पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं सौंपीं। इन सांसदों ने टीएमसी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय का दावा किया है।अभिषेक ने दलबदल कानून का हवाला देते हुए कहा कि जो सांसद पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीतकर दूसरी पार्टी में शामिल हो गए हैं, उन्हें लोकसभा सदस्य बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पीकर से बागी सांसदों को किसी भी तरह की अलग मान्यता या सुविधा नहीं देने की मांग भी की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें