Op. Tiger: महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा; खरगे का आरोप- क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहती है भाजपा

भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है। उद्धव ठाकरे के छह सांसद आज शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। इन सांसदों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।’ दरेकर ने इसे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बढ़ते समर्थन का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति में इसके और भी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज दोपहर तीन बजे हमारी पार्टी में सांसद शामिल होने वाले हैं। सांसदों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष को निवेदन दे दिया गया है। प्रताप सरनाईक ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सांसदों का स्वागत है। हम संजय राउत को दिल से धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उनकी वजह से विधायक पहले ही हमारी पार्टी में आ गए थे, अब आज छह सांसद हमारी पार्टी में आ रहे हैं। भविष्य में बचे तीन सांसद भी इसी तरह से हमारी पार्टी में आ जाएंगे। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने संजय राउत के अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह पूरा देश और महाराष्ट्र देख रहा है कि सांसदों और विधायकों लेकर किस प्रकार से गाली-गलौज की जाती है। हो सकता है कि इसी वजह से उनकी ओर से ये देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कथित ऑपरेशन टाइगर को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य का मुखिया लोकतंत्र की हत्या का समर्थन कर रहा है। अगर इस धरती पर लोकतंत्र की हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री उसका समर्थन कर रहे हैं, तो यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है।’ नाना पटोले ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स: एनएसए बैठक आज से, चीनी विदेश मंत्री भी होंगे शामिल; चीन की कथनी-करनी का होगा कूटनीतिक परीक्षण

भारत की मेजबानी में सोमवार से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। सितंबर में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित यह बैठक सदस्य देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक सहमति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक का औपचारिक एजेंडा गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों, आतंकरोधी सहयोग और नई प्रौद्योगिकियों से जुड़े खतरों पर केंद्रित है। वहीं, भारत और चीन के बीच जारी सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि इसे अतिरिक्त महत्व प्रदान कर रही है।विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक का मुख्य विषय दुनिया के सामने तेजी से उभर रही गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां होंगी। सदस्य देशों के प्रतिनिधि बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य, नई तकनीकों के दुरुपयोग से पैदा हो रहे खतरों और उनसे निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा आतंकरोधी सहयोग तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित उपयोग पर गठित ब्रिक्स संयुक्त कार्य समूहों के निष्कर्षों की भी समीक्षा की जाएगी।बैठक में चीन का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधि वांग यी करेंगे। डोभाल के निमंत्रण पर उनकी भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर कई दौर की बातचीत के बाद कुछ विवादित बिंदुओं से सैनिकों की आंशिक वापसी जरूर हुई है, लेकिन पूर्ण सैन्य वापसी और गश्त के अधिकारों को लेकर गतिरोध अब भी कायम है।यही कारण है कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: सेंसेक्स ने लगाई 400 अंकों की छलांग; निफ्टी 24100 के पार पहुंचा, जानें बाजार का हाल

पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, सोमवार की सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए ‘हरे निशान’ में शानदार शुरुआत की है। लेकिन, इस तेजी के बीच एक चिंता है जो निवेशकों और नीति-निर्माताओं के माथे पर लकीरें खींच रही है- और वह है मॉनसून की धीमी चाल। आज बाजार खुलते ही निवेशकों को कितना हुआ फायदा? सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर अपना पुराना मोमेंटम हासिल करते हुए मजबूती के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 423.30 अंक (0.55%) की जोरदार छलांग लगाते हुए 77,226.20 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी ने भी 119.11 अंक (0.50%) की बढ़त के साथ 24,132.20 पर कारोबार शुरू किया। शुक्रवार को लगातार पांच दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया था, लेकिन सोमवार की इस शानदार रिकवरी ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है। आज के शुरुआती कारोबार में एचसीएल टेक और मारुति के शेयर मुनाफे वाले शेयरों (टॉप गेनर्स) की लिस्ट में सबसे आगे रहे। बाजार की इस तेजी पर मॉनसून का साया क्यों मंडरा रहा है? बाजार में भले ही रौनक लौट आई है, लेकिन आने वाले दिनों में बाजार की चाल काफी हद तक मॉनसून की प्रगति पर निर्भर करेगी। मौजूदा अल नीनो परिस्थितियों के कारण इस साल जून में अब तक सामान्य से लगभग 38% कम बारिश दर्ज की गई है। अगर मॉनसून में और देरी होती है, तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुवाई पर पड़ेगा। पैदावार कम होने की आशंका से खाद्य महंगाई (फूड इन्फ्लेशन) बढ़ सकती है और ग्रामीण इलाकों में मांग घट सकती है। ये ऐसे कारक हैं जो सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट अर्निंग्स को प्रभावित कर सकते हैं। ग्लोबल मार्केट से आज कैसे स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

UP: प्रदेश में आज से डराने वाली गर्मी की चेतावनी, दिन के साथ रात भी होंगी गर्म; इन 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी

राजधानी में रविवार को लगातार दूसरे दिन लू जैसी परिस्थितियां रहीं। दोपहर में तीखी धूप के साथ तापमान तेजी से बढ़ा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा था। माैसम विभाग ने सोमवार को लखनऊ में लू चलने की आशंका जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा में नमी की वजह से इन दिनों गर्मी के साथ उमस हावी है। नमी में कमी होने पर सोमवार को लखनऊ में लू की परिस्थितियां बन सकती हैं। इससे अधिकतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3.9 डिग्री अधिक रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 1 min · National Desk

Belgium vs Iran: रेड कार्ड के बावजूद बेल्जियम ने बचाया एक अंक, ईरान से खेला ड्रॉ; ग्रुप-जी में रोमांचक हुई जंग

Belgium vs Iran: रेड कार्ड के बावजूद बेल्जियम ने बचाया एक अंक, ईरान से खेला ड्रॉ; ग्रुप-जी में रोमांचक हुई जंग FIFA World Cup 2026 Belgium vs Iran Football Match Highlights Updates: बेल्जियम और ईरान के बीच फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जी का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। नाथन नगोय के रेड कार्ड के बाद बेल्जियम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, लेकिन ईरान इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाया गया और टीम को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान भी बढ़त हासिल नहीं कर सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। बेल्जियम का दबदबा, लेकिन गोल नहीं मैच में बेल्जियम ने अधिक समय तक गेंद अपने कब्जे में रखी और लगातार ईरानी गोल पर हमला बोला। लंबे समय बाद शुरुआती एकादश में लौटे रोमेलू लुकाकू से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बेल्जियम की तमाम कोशिशें ईरान के गोलकीपर अलीरेजा बेइरानवंद के सामने बेअसर साबित हुईं। ईरान ने भी बनाए मौके रक्षात्मक रणनीति के साथ उतरी ईरानी टीम ने जवाबी हमलों में बेल्जियम को परे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: गणनाकर्मी हटे, ट्रस्ट से जुड़े लोगों को अयोध्या न छोड़ने का निर्देश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है। अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है। निगरानी भी बढ़ा दी गई है। एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है। वहीं, छह दिन की जांच के बाद लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी। इससे पहले कयास लगाए जाते रहे कि रविवार को ही रिपोर्ट सीएम को सौंप दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। एसआईटी के मुख्य सदस्यों के लौटने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुछ अधिकारियों के अयोध्या में ही तफ्तीश में जुटे रहने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी जल्द फिर अयोध्या जा सकती है। विस्तृत जांच के लिए उसे दो से तीन सप्ताह का और वक्त दिया जा सकता है।एसआईटी की जांच में पता चला था कि चढ़ावे की गणना में करीब 40 लोगों की टीम शामिल रहती है। इसमें ट्रस्ट और बैंक, दोनों के कर्मचारी होते हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी भी पूरी प्रक्रिया में मौजूद रहते हैं। गणनाकर्मियों की भूमिका सामने आने के बाद इस काम में लगे सभी कर्मियों को हटा दिया गया है। नए सिरे से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब ट्रस्ट के पदाधिकारी अपनी मौजूदगी में दान राशि की गणना करवा रहे हैं। बैंक अधिकारियों की भी मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।एसआईटी सूत्रों के अनुसार जिन लोगों को अयोध्या न छोड़ने के लिए कहा गया है उनमें मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव, राव के भतीजे और व्हीलचेयर सेवा के प्रभारी सोमेश आनंद, चंपत रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

मानसून आगे बढ़ा: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; इन राज्यों में चलेगी आंधी

विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले कुछ दिनों में (23 जून के आसपास) मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से देश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।मौसम विभाग ने पूर्वी भारत, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई राज्यों में बिजली गिरने की भी आशंका है। जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है।हालांकि बारिश के बीच देश के कुछ हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: खालिस्तान-गैंगस्टर गठजोड़ के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रगंदारी, अपराध शाखा ने पंजाब से तीन को दबोचा

सुरक्षा बलों और सेना के लिए रक्षा उपकरण (हथियार) बनाने वाली कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अपराध शाखा ने पंजाब से तीन लोगों को दबोचा है। आरोपी खालिस्तानी और गैंगस्टर गठजोड़ के नाम से पीड़ित को धमकाकर रंगदारी मांग रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन, पंजाब निवासी गुरपिंदर सिंह उर्फ प्रिंस (32), शमशेर सिंह उर्फ सैम (35) और पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई जसवंत सिंह (59) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जसवंत सिंह को पंजाब पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद वह साहिल लूथरा की कंपनी में नौकरी करने लगा और कंपनी की पंजाब डिवीजन का काम देखता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ पहले भी पंजाब में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को रिमांंड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।अपराध शाखा के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि 17 अक्तूबर 2025 को चाणक्यपुरी थाने में 10 करोड़ रंगदारी मांगे जाने की एक शिकायत आई थी। साहिल ने बताया कि अगस्त और सितंबर में उनके पास खालिस्तानी आतंकियों और गैगस्टर गठजोड़ की बात कर जान से मारने की धमकी भरे मैसेज व कॉल्स आए। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से रंगदारी मांगी जाती थी। 4 जून 2026 को उनको एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉयस नोट मिला। इसके बाद 10 जून को केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया।अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव व उनकी टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की पड़ताल। कॉल डिटेल व द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

Belgium vs Iran Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं, अब बेल्जियम और ईरान की नजरें दूसरे हाफ पर

02:42 AM, 22-Jun-2026 गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ मैच फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जी में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाया गया और टीम को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान भी बढ़त हासिल नहीं कर सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस परिणाम के बाद ग्रुप जी में नॉकआउट की दौड़ और भी रोमांचक हो गई है। 01:35 AM, 22-Jun-2026 Belgium vs Iran Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका। अब बेल्जियम और ईरान की नजरें दूसरे हाफ में बढ़त लेने पर होंगी। हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका। अब बेल्जियम और ईरान की नजरें दूसरे हाफ में बढ़त लेने पर होंगी। 12:27 AM, 22-Jun-2026 Belgium vs Iran Live: बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला जारी बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। (फोटो क्रेडिट: Fifa.com) बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। 11:33 PM, 21-Jun-2026 Spain vs Saudi Arabia Highlights: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया फीफा विश्व कप 2026 के 38वें मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में ही मुकाबले को लगभग अपने नाम कर लिया। युवा स्टार लैमिन यमल और अनुभवी फॉरवर्ड माइकल ओयार्जबल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यमल ने दिलाई शुरुआती बढ़त स्पेन ने मैच की शुरुआत आक्राम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

'मैं सबसे माफी मांगता हूं कि मैंने गद्दारों के लिए वोट मांगे': बागियों पर बरसे उद्धव; संजय राउत का किया बचाव

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे दल के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब केवल एक ही शिवसेना है और उसका नेतृत्व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है। मुंबई के भांडुप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मेरे नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है’। यह इलाका शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसद संजय पाटिल के लोकसभा क्षेत्र मुंबई उत्तर-पूर्व में आता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 1 min · National Desk