डलास में चला मेसी का जादू: ऐतिहासिक डबल से अर्जेंटीना नॉकआउट में, विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

डलास में चला मेसी का जादू: ऐतिहासिक डबल से अर्जेंटीना नॉकआउट में, विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जे मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने दोनों गोल दागकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि विश्व कप इतिहास में नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया। मेसी मैजिक से फिर जीता अर्जेंटीना 38 वर्षीय मेसी ने मैच के 38वें मिनट में शानदार गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। थियागो अल्माडा के बेहतरीन डमी मूव और फाकुंडो मेडिना के सटीक पास पर मेसी ने गेंद को शानदार तरीके से नेट में पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने इंजरी टाइम (90+5वें मिनट) में दूसरा गोल कर अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी। विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेसी ऑस्ट्रिया के खिलाफ किए गए दो गोलों के साथ मेसी के विश्व कप करियर में कुल गोलों की संख्या 18 हो गई। इससे पहले जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस 16 गोल के साथ विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोलकर्ता थे। अल्जीरिया के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लगाने के बाद शानदार फॉर्म में चल रहे मेसी ने क्लोस को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। फीफा विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Exam Row: कांग्रेस MLA जारकीहोली ने BJP के आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा- पार्टी को पहले से थी जानकारी

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) विवाद पर कांग्रेस विधायक जारकीहोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, उन्हें पहले से पता था कि उनके कार्यक्रम स्थल के पास नीट के तीन केंद्र हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। उनका कार्यक्रम 11 बजे शुरू हुआ। इसलिए दोनों के बीच समय या प्रवेश का टकराव नहीं था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 1 min · National Desk

विदेशी धन पाने वाले गैर-सरकारी संगठनों पर सख्ती: सरकार ने बदले FCRA के नियम, जानिए क्या हैं नए प्रावधान?

गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि ऐसे किसी भी संगठन को आमतौर पर विदेशी धन प्राप्त करने के लिए पंजीकरण या पूर्व अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसमें विदेशी नागरिक (भारतीय मूल के अलावा) मुख्य पदों पर हों।हालांकि, नियमों में यह भी अपवाद है कि केंद्र सरकार विशेष आदेश के माध्यम से कुछ मामलों में विदेशी नागरिकों को संगठन में प्रमुख पदों पर रहने की अनुमति दे सकती है।सरकार ने एफसीआरए नियम, 2011 में कई संशोधन किए हैं, जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि भारत में एनजीओ और अन्य संगठन विदेशी धन कैसे प्राप्त करें और उसका उपयोग कैसे करें। इस पर निगरानी और जवाबदेही और सख्त होगी।संशोधनों के मुताबिक ‘मुख्य कार्यकर्ता’ की परिभाषा को और व्यापक कर दिया गया है। अब इसमें कंपनी के निदेशक, साझेदार, ट्रस्टी, हिंदू अविभाजित परिवार का कर्ता और वे सभी व्यक्ति शामिल होंगे जो संगठन के प्रबंधन पर नियंत्रण रखते हैं।अब एनजीओ को पंजीकरण के लिए आवेदन करते समय अपने कार्यों का स्पष्ट उद्देश्य और संचालन का राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बताना अनिवार्य होगा। आवेदन में यह जानकारी देनी होगी कि संगठन किन उद्देश्यों के लिए पंजीकरण चाहता है और ये उद्देश्य केवल नियमों की सूची में दिए गए विकल्पों में से ही चुने जाएंगे। यह विवरण पंजीकरण प्रमाणपत्र में भी दर्ज किया जाएगा।धार्मिक उद्देश्यों के तहत निर्माण, मरम्मत, धार्मिक स्थलों का रखरखाव, धार्मिक शिक्षा और भक्ति संगीत के प्रचार जैसी गतिविधियां शामिल की गई हैं। लेकिन धार्मिक शिक्षा, धार्मिक परंपराओं के दस्तावेजीकरण और संरक्षण जैसे कार्यों में स्पष्ट रूप से धर्मांतरण को बाहर रखा गया है।इसी तरह जनजातीय और स्थानीय धार्मिक परंपराओं के संरक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

बगावत का बदला: बागियों के गढ़ को ढहाने निकलेंगे उद्धव ठाकरे, 'गद्दारों' को टिकट देने पर जनता से मांगेंगे माफी

राज्यसभा सांसद और ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह तीन दिवसीय दौरा राज्य के कई सबसे महत्वपूर्ण जिलों को कवर करेगा। पार्टी की तरफ से इस महादौरे को बेहद आक्रामक बनाने के लिए शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारा गया है और हर लोकसभा क्षेत्र के लिए विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह सियासी सरगर्मी पिछले सप्ताह शिवसेना-यूबीटी के छह बड़े सांसदों के विद्रोह के बाद शुरू हुई है। इन बागी सांसदों में ओमराजे निंबालकर (धाराशिव), संजय पाटिल (मुलुंड उत्तर पूर्व), संजय जाधव (परभणी), संजय देशमुख (यवतमाल), नागेश पाटिल अष्टिकर (हिंगोली) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) शामिल हैं, जिन्होंने शिंदे गुट में शामिल होने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।पार्टी को लगे इस करारे झटके के बाद उद्धव ठाकरे ने बेहद भावुक और रणनीतिक दांव खेला है। ठाकरे ने पहले ही एलान कर दिया है कि वह सीधे इन निर्वाचन क्षेत्रों की जनता के बीच जाएंगे। वे 2024 के आम चुनावों के दौरान इन दलबदलू सांसदों को वोट देने वाले मतदाताओं से सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे कि उन्होंने गलत उम्मीदवारों को टिकट दिया।तय कार्यक्रम के मुताबिक, उद्धव ठाकरे 27 जून को यवतमाल से अपने इस शक्ति प्रदर्शन वाले दौरे की शुरुआत करेंगे। यवतमाल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सांसद अरविंद सावंत, विधायक संजय डेरकर और जिला प्रमुख प्रवीण शिंदे समेत कई वरिष्ठ नेताओं को तैनात किया गया है। इसके तुरंत बाद वे वाशिम के लिए रवाना होंगे, जहां की कमान दिलीप जाधव और बालाजी वानखेड़े संभाल रहे हैं।27 जून की दोपहर को ही ठाकरे हिंगोली पहुंचेंगे, जहां विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंबादास दानवे और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

LDF: केरल विधानसभा में PM SHRI योजना पर हंगामा, विजयन ने पुलिस पर गंदा पानी इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

केरल में प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। सोमवार को विधानसभा में विपक्षी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने आरोप लगाया कि योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन से गंदा और दूषित पानी छोड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

June 23, 2026 · 1 min · National Desk

Argentina vs Austria Highlights: अर्जेंटीना 2-0 से जीता, मेसी ने दागे दो ऐतिहासिक गोल; नॉकआउट में पहुंची टीम

12:37 AM, 23-Jun-2026 Argentina vs Austria Highlights: अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को हराया अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर राउंड-ऑफ-32 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को डलास स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का बोलबाला रहा। उन्होंने 38वें और 90+5वें मिनट में दो गोल दागकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि इतिहास रच दिया। वह फीफा विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब गोल दर्ज हैं। अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर राउंड-ऑफ-32 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को डलास स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का बोलबाला रहा। उन्होंने 38वें और 90+5वें मिनट में दो गोल दागकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि इतिहास रच दिया। वह फीफा विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब गोल दर्ज हैं। 11:44 PM, 22-Jun-2026 Argentina vs Austria Live: दूसरे हाफ का खेल जारी दूसरा हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अर्जेंटीना फिलहाल 1-0 से आगे है। ऑस्ट्रिया की नजरें वापसी पर हैं। दूसरा हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अर्जेंटीना फिलहाल 1-0 से आगे है। ऑस्ट्रिया की नजरें वापसी पर हैं। 11:35 PM, 22-Jun-2026 Argentina vs Austria Live: हाफ-टाइम तक अर्जेंटीना आगे फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जे मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ पहले हाफ की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान लियोनल मेसी के 38वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत गत चैंपियन टीम ने मुकाबले में बढ़त हासिल की। मैच की शुरुआत से ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में उसे प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 23, 2026 · 2 min · National Desk

Core Sector: आठ प्रमुख क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि मई में सात महीने के निचले स्तर पर, जानिए आंकड़े क्या कह रहे

देश के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि मई में काफी धीमी हो गई है। यह वृद्धि दर सात महीने के निचले स्तर 0.5 फीसदी पर पहुंच गई है। मुख्य रूप से कोयला, कच्चा तेल और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट इसका कारण रही। किन क्षेत्रों में गिरावट सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। अप्रैल 2026 में इन क्षेत्रों की वृद्धि 1.8 फीसदी दर्ज की गई थी। पिछले साल मई 2025 में यह वृद्धि 1.2 फीसदी थी। यह गिरावट अर्थव्यवस्था के लिए एक चिंता का विषय है। आठ प्रमुख क्षेत्र देश के औद्योगिक उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनकी धीमी गति का असर समग्र आर्थिक विकास पर पड़ सकता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन शामिल है। रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरक के उत्पादन में भी कमी आई है। यह दर्शाता है कि इन प्रमुख उद्योगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में सुधार के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पिछली अवधि का प्रदर्शन अप्रैल-मई 2026-27 की अवधि के दौरान, इन प्रमुख क्षेत्रों का विस्तार 1.1 फीसदी पर स्थिर रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग समान स्तर पर है। अक्तूबर 2025 में आठ क्षेत्रों के उत्पादन में 0.1 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी। यह आंकड़े मौजूदा मंदी की प्रवृत्ति को और पुष्ट करते हैं। लगातार धीमी वृद्धि आर्थिक स्थिरता के लिए चुनौती पेश कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

बगावत का बदला: बागियों के गढ़ को ढहाने निकलेंगे उद्धव ठाकरे, 'गद्दारों' को टिकट देने पर जनता से मांगेंगे माफी

राज्यसभा सांसद और ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह तीन दिवसीय दौरा राज्य के कई सबसे महत्वपूर्ण जिलों को कवर करेगा। पार्टी की तरफ से इस महादौरे को बेहद आक्रामक बनाने के लिए शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारा गया है और हर लोकसभा क्षेत्र के लिए विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह सियासी सरगर्मी पिछले सप्ताह शिवसेना-यूबीटी के छह बड़े सांसदों के विद्रोह के बाद शुरू हुई है। इन बागी सांसदों में ओमराजे निंबालकर (धाराशिव), संजय पाटिल (मुलुंड उत्तर पूर्व), संजय जाधव (परभणी), संजय देशमुख (यवतमाल), नागेश पाटिल अष्टिकर (हिंगोली) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) शामिल हैं, जिन्होंने शिंदे गुट में शामिल होने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।पार्टी को लगे इस करारे झटके के बाद उद्धव ठाकरे ने बेहद भावुक और रणनीतिक दांव खेला है। ठाकरे ने पहले ही एलान कर दिया है कि वह सीधे इन निर्वाचन क्षेत्रों की जनता के बीच जाएंगे। वे 2024 के आम चुनावों के दौरान इन दलबदलू सांसदों को वोट देने वाले मतदाताओं से सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे कि उन्होंने गलत उम्मीदवारों को टिकट दिया।तय कार्यक्रम के मुताबिक, उद्धव ठाकरे 27 जून को यवतमाल से अपने इस शक्ति प्रदर्शन वाले दौरे की शुरुआत करेंगे। यवतमाल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सांसद अरविंद सावंत, विधायक संजय डेरकर और जिला प्रमुख प्रवीण शिंदे समेत कई वरिष्ठ नेताओं को तैनात किया गया है। इसके तुरंत बाद वे वाशिम के लिए रवाना होंगे, जहां की कमान दिलीप जाधव और बालाजी वानखेड़े संभाल रहे हैं।27 जून की दोपहर को ही ठाकरे हिंगोली पहुंचेंगे, जहां विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंबादास दानवे और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला संवाद 2026: मंच पर गूंजेंगे विकास, आस्था, शिक्षा और तकनीक के मुद्दे, जुटेंगी देश की नामी हस्तियां

स्वास्थ्य, सेवा और संगठन का संतुलित नेतृत्व राजनीति में कुछ लोग पद से बड़े हो जाते हैं और कुछ अपने कार्यों से। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी पहचान प्रशासनिक दक्षता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से बनती है। देश के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने से लेकर आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के विस्तार तक उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, दवाओं की उपलब्धता और सतत् विकास के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाए, इस विषय पर उनके विचार नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। विकास के रोडमैप व भविष्य की योजनाओं पर रहेगा जोर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की यात्रा तय करने वाले धामी आज राज्य के युवा नेतृत्व का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। रोजगार, निवेश, आधारभूत संरचना और सुशासन से जुड़े उनके कई निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहे हैं। संवाद के मंच से वह उत्तराखंड के विकास रोडमैप, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। ये भी पढ़ें…Rudraprayag: नगरासू गुरुद्वारा विवाद; एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, कुछ निहंग अभी भी अंदर मौजूद इन सहयोगियों का मिला साथ अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का साथ मिला है। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी प्रस्तुति साझेदार की भूमिका निभा रही है, जबकि गोल्डी ग्रुप पॉवर्ड बाय पार्टनर है। किआ कार्यक्रम की ड्रिवेन बाय पार्टनर तो रेडियो साझेदार के रूप में रेड ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

CJP Protest: तीसरे दिन भी डटे प्रदर्शनकारी, किस मांग को लेकर अड़े हैं 'कॉकरोच'; 20 जून से अब तक क्या कुछ हुआ?

1 of 6 जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट यूजी 2026 पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस बीच पुलिस के साथ नोकझोंक, प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने के बाद भी धरना जारी रहने, बिजली पानी की आपूर्ति पर विवाद और कैंडल मार्च की घोषणा जैसे घटनाक्रम इस आंदोलन को लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं। 2 of 6 जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : PTI क्या हुआ पहले दिन 20 जून को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पहुंचे। प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और थाली चम्मच लेकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग उठाई। शाम होते ही पुलिस की ओर से निर्धारित प्रदर्शन अवधि समाप्त होने की जानकारी दी गई, लेकिन दीपके और उनके समर्थकों ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। दीपके ने मंच से घोषणा की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। 20 जून को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk