Belgium vs Iran Live: ईरान और बेल्जियम के बीच मुकाबला जारी, दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त पर

11:33 PM, 21-Jun-2026 Spain vs Saudi Arabia Highlights: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया फीफा विश्व कप 2026 के 38वें मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में ही मुकाबले को लगभग अपने नाम कर लिया। युवा स्टार लैमिन यमल और अनुभवी फॉरवर्ड माइकल ओयार्जबल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।स्पेन ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। 10वें मिनट में लैमिन यमल ने माइकल ओयार्जबल के शानदार पास पर गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह यमल का विश्व कप में पहला गोल रहा।शुरुआती बढ़त के बाद स्पेन ने दबाव बनाए रखा। 21वें मिनट में ओयार्जबल ने कॉर्नर से बने मौके का फायदा उठाते हुए करीबी दूरी से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके महज तीन मिनट बाद 24वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दागा। दानी ओल्मो के हेडर को ओयार्जबल ने वॉली के जरिए गोल में बदलकर स्पेन को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।दूसरे हाफ की शुरुआत में ही सऊदी अरब की मुश्किलें और बढ़ गईं। 49वें मिनट में हसन अल्तामबक्ती ने आत्मघाती गोल कर दिया। मार्क कुकुरेला के शॉट को गोलकीपर ने तो रोक लिया, लेकिन गेंद अल्तामबक्ती से टकराकर अपने ही गोल में चली गई। इस गोल के साथ स्पेन ने 4-0 की बढ़त बना ली।पूरे मैच में स्पेन का नियंत्रण साफ नजर आया। मिडफील्ड और आक्रमण दोनों विभागों में स्पेनिश खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाया, जबकि सऊदी अरब की टीम कोई बड़ा मौका बनाने में सफल नहीं हो सकी। अंततः स्पेन ने 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

US Iran Talks: ट्रंप ने दी फिर हमला करने की धमकी, भड़का ईरान; गालिबाफ बोले- बयानों को लेकर सावधान रहें

ईरान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते के बाद एक बार फिर से टकराव के आसार नजर आने लगे हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य को धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा। गालिबाफ ने कहा, ‘‘उन्हें अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी सशस्त्र सेनाएं उन्हें अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं। वे चाहे कुछ भी कहें, कार्रवाई हम करते हैं।’’ अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक गालिबाफ ने कहा, ‘‘क्या उन्हें नहीं लगता कि अगर उनकी धमकियों का कोई असर होता, तो वे आज इस तरह की निराशाजनक स्थिति में नहीं पहुंचते? हम अमेरिकी धमकियों को कोई महत्व नहीं देते।’’ यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बाद आया, जिसमें उन्होंने ईरान से लेबनान में अपने सहयोगी समूह हिज्बुल्ला को नियंत्रित करने और इस्राइल पर हमले रोकने को कहा था।दोनों देशों के बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष को खत्म करने के लिए स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में वार्ता शुरू हुई थी। वार्ता शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनियों में से एक दी।उन्होंने लिखा, ‘‘ईरान को तुरंत लेबनान में अपने सहयोगी समूहों को परेशानी पैदा करने से रोकना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम ईरान पर फिर से बहुत कड़ा हमला करेंगे, जैसा हमने पिछले सप्ताह किया था, बल्कि उससे भी ज्यादा सख्ती से।‘‘डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी जताते हुए अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रस्तावित संयुक्त फोटो सेशन में शामिल होने से इनकार कर दिया। ईरान की तस्नीम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

'ऑपरेशन टाइगर सफल रहा': उद्धव गुट में टूट पर सीएम फडणवीस ने कसा तंज, शिंदे बोले- मैं अधूरा काम नहीं छोड़ता

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। शिंदे ने उद्धव गुट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह कभी भी कोई ऑपरेशन अधूरा नहीं छोड़ते हैं। जब भी वह कोई काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। शिंदे ने कहा कि उद्धव गुट में एक ‘केमिकल लोचा’ चल रहा है। वे पहले अपने सांसदों को अपशब्द कहते हैं, फिर उनके वापस आने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बड़ी ब्रेकिंग न्यूज मिलेगी।17 जून को शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों की बैठक हुई थी। इस बैठक से छह सांसद गायब रहे। इनके नाम संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल आष्टीकर और निंबालकर हैं। तभी से इनके शिंदे गुट में जाने की चर्चा तेज थी।उद्धव ठाकरे की पार्टी के पास कुल नौ लोकसभा सांसद हैं। दलबदल विरोधी कानून से बचने के लिए बागी गुट को दो-तिहाई सांसदों की जरूरत होती है। नौ सांसदों के हिसाब से यह संख्या छह होती है। रविवार को इनमें से दो सांसदों ने शिंदे गुट में जाने की पुष्टि कर दी है। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे ही असली शिवसेना चला रहे हैं। उनके पास ही बालासाहेब का धनुष-बाण सिंबल है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने ‘लाडकी बहिन योजना’ पर भी बात की। इस योजना से कुछ लोगों के नाम हटाए गए हैं। फडणवीस ने बताया कि शुरुआत में यह योजना सेल्फ-सर्टिफिकेशन पर शुरू हुई थी। बाद में इनकम टैक्स और आरटीओ के डेटा से इसकी जांच की गई। जांच में कई लोग अपात्र पाए गए। कुछ लाभार्थी इनकम टैक्स देने वाले निकले। कुछ के पास चार पहिया गाड़ियां थीं। कुछ घरों में एक साथ 6-7 लोग लाभ ले रहे थे, जबकि नियम सिर्फ दो महिलाओं का है। इसलिए सिर्फ अपात्र लोगों को हटाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

'मैं सबसे माफी मांगता हूं कि मैंने गद्दारों के लिए वोट मांगे': बागियों पर बरसे उद्धव; संजय राउत का किया बचाव

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे दल के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब केवल एक ही शिवसेना है और उसका नेतृत्व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है। मुंबई के भांडुप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मेरे नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है’। यह इलाका शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसद संजय पाटिल के लोकसभा क्षेत्र मुंबई उत्तर-पूर्व में आता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

दो दल, दो 'खलनायक': क्या अभिषेक ने तोड़ी TMC, राउत की वजह से उद्धव से रूठे सांसद? जानिए इनसाइड स्टोरी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन जून 2026 में हुआ यह विद्रोह उनके इतिहास की सबसे बड़ी संगठनात्मक हार है। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 58 विधायक और 20 लोकसभा सांसद एक साथ बागी हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि इन बागियों का गुस्सा ममता बनर्जी पर नहीं, बल्कि उनके भतीजे और पार्टी के नंबर दो नेता अभिषेक बनर्जी पर फूटा है।बागी नेताओं का सीधा आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने पूरी पार्टी को ‘आई-पैक’ नाम की एक कॉर्पोरेट चुनावी एजेंसी के हवाले कर दिया था। जो नेता वर्षों से जमीन पर लाठियां खाकर पार्टी को सत्ता में लाए थे, उन्हें अचानक एक प्राइवेट कंपनी के अफसरों के इशारों पर चलना पड़ रहा था। टिकट बांटने से लेकर संगठन के हर छोटे-बड़े फैसले में पुराने नेताओं को दरकिनार किया गया, जिससे उनका स्वाभिमान आहत हुआ। बागी नेता खुलकर कह रहे हैं कि वे ममता दीदी का सम्मान करते हैं, लेकिन अभिषेक का कॉर्पोरेट नेतृत्व उन्हें स्वीकार नहीं है।इस गुस्से को हवा देने का काम किया 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव ने, जहां भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में टीएमसी को करारी शिकस्त दी। इस हार ने पार्टी के भीतर अभिषेक की रणनीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। रही-सही कसर कोयला और शिक्षक भर्ती जैसे घोटालों में ईडी और सीबीआई की बढ़ती जांच ने पूरी कर दी। कई दागी नेताओं को लगा कि अगर जेल जाने से बचना है, तो पाला बदलना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।महाराष्ट्र की कहानी भी बंगाल से अलग नहीं है। साल 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद जून 2026 में उद्धव ठाकरे को दूसरा सबसे बड़ा झटका लगा है। इस बार उनके बचे हुए नौ लोकसभा सांसदों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

UP: कोर्ट पहुंचा राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, सोमवार को सुनवाई, सीबीआई से जांच पर होगा निर्णय

गबन प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी शनिवार देर रात अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट लगभग 140 पन्नों की तैयार की गई है, जिसमें मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों और साक्ष्यों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। हालांकि एसआईटी के करीब 20 सहयोगी सदस्य अभी भी राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद हैं और जांच से जुड़ी सूचनाएं एकत्र कर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव से भी एक बार फिर पूछताछ की गई। बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक चली इस पूछताछ की वीडियोग्राफी भी कराई गई। जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि रिपोर्ट के आधार पर कई लोगों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। दानपात्र मामले में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर कुछ सेवादारों की सेवाएं समाप्त किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

Shivsena: उद्धव गुट को एक दिन में दोहरा झटका, सांसद आष्टीकर और निंबालकर ने दिया झटका, शिंदे का दामन थामा

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका देते हुए हिंगोली से सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ने रविवार को साफ कर दिया कि वह अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं। पिछले कई दिनों से उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं, जिन पर उन्होंने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया है। उनका कहना था कि वह ‘एक शिवसेना से दूसरी शिवसेना’ में गए हैं। उन्होंने दावा किया कि 18 जून तक उन्होंने और कुछ अन्य सांसदों ने कोई फैसला नहीं लिया था, लेकिन उसके बाद उनके खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

Chamoli: निहंगों के नगरासू गुरुदारे में हंगामे के बाद कर्णप्रयाग में अलर्ट; सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, इंटरनेट बंद

ये है मामला 16 जून को निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना लगातार तूल पकड़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर सिख समुदाय की ओर से 21 जून को कर्णप्रयाग पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया था। वहीं, बीते शनिवार को निहंगों की ओर से नगरासू गुरुदारे में हंगामा करने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से तहसील प्रशासन की ओर से पूरे परगना क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लगाई गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

हादसे से नहीं टूटा हौसला: टूटी पसलियों के साथ सृष्टि ने दी री-नीट परीक्षा; केंद्र पर किए गए खास इंतजाम

लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों के लिए नीट यूजी पुनर्परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच, निगरानी और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। परीक्षा अवधि बढ़कर 195 मिनट हुई इस वर्ष NEET UG परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के लिए अधिक समय दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। अतिरिक्त 15 मिनट का उद्देश्य उपस्थिति दर्ज करने और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाले समय को संतुलित करना है, ताकि उम्मीदवारों के वास्तविक परीक्षा समय पर कोई असर न पड़े। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: मेलोनी ही नहीं, UK-फ्रांस-भारत जैसे करीबियों पर भी बयानबाजी कर चुके ट्रंप; जानें कब-कैसा मिला जवाब

Explainer: मेलोनी ही नहीं, UK-फ्रांस-भारत जैसे करीबियों पर भी बयानबाजी कर चुके ट्रंप; जानें कब-कैसा मिला जवाब चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रंप और मेलोनी के बीच इस टकराव का यहीं अंत नहीं हुआ। ट्रंप ने एक बार फिर मेलोनी की तरफ से साथ तस्वीर खिंचाने की मांग की बात दोहराई तो वहीं मेलोनी ने एक्स पर अपने पोस्ट में ट्रंप पर फिर पलटवार किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं था, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस तरह की हरकतें की हों। इससे पहले भी ट्रंप अपने सहयोगी देशों और नेताओं को अपने बयानों के जरिए घेरने की कोशिश करते रहे हैं। फिर चाहे बात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी से जुड़ी हो या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर पर तंज कसने की। ट्रंप ने इन सभी को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ एक विवाद अचानक बढ़ गया है। दरअसल, हाल ही में ट्रंप ने हाल ही में इटली के एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर लेने के लिए काफी बेताब थीं। ट्रंप ने कहा कि वह तस्वीर नहीं लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें मेलोनी के लिए बुरा लग रहा था। ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी ने पलटवार किया और कहा कि ट्रंप के यह सभी बनावटी हैं। मुझे समझ नहीं आता कि ट्रंप अपने स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk