भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन टाइगर सफल रहा है। उद्धव ठाकरे के छह सांसद आज शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। इन सांसदों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।’ दरेकर ने इसे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बढ़ते समर्थन का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति में इसके और भी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज दोपहर तीन बजे हमारी पार्टी में सांसद शामिल होने वाले हैं। सांसदों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष को निवेदन दे दिया गया है। प्रताप सरनाईक ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सांसदों का स्वागत है। हम संजय राउत को दिल से धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उनकी वजह से विधायक पहले ही हमारी पार्टी में आ गए थे, अब आज छह सांसद हमारी पार्टी में आ रहे हैं। भविष्य में बचे तीन सांसद भी इसी तरह से हमारी पार्टी में आ जाएंगे। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने संजय राउत के अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह पूरा देश और महाराष्ट्र देख रहा है कि सांसदों और विधायकों लेकर किस प्रकार से गाली-गलौज की जाती है। हो सकता है कि इसी वजह से उनकी ओर से ये देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कथित ऑपरेशन टाइगर को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य का मुखिया लोकतंत्र की हत्या का समर्थन कर रहा है। अगर इस धरती पर लोकतंत्र की हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री उसका समर्थन कर रहे हैं, तो यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है।’ नाना पटोले ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें