स्वास्थ्य, सेवा और संगठन का संतुलित नेतृत्व राजनीति में कुछ लोग पद से बड़े हो जाते हैं और कुछ अपने कार्यों से। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी पहचान प्रशासनिक दक्षता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से बनती है। देश के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने से लेकर आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के विस्तार तक उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, दवाओं की उपलब्धता और सतत् विकास के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाए, इस विषय पर उनके विचार नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। विकास के रोडमैप व भविष्य की योजनाओं पर रहेगा जोर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की यात्रा तय करने वाले धामी आज राज्य के युवा नेतृत्व का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। रोजगार, निवेश, आधारभूत संरचना और सुशासन से जुड़े उनके कई निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहे हैं। संवाद के मंच से वह उत्तराखंड के विकास रोडमैप, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। ये भी पढ़ें…Rudraprayag: नगरासू गुरुद्वारा विवाद; एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, कुछ निहंग अभी भी अंदर मौजूद इन सहयोगियों का मिला साथ अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का साथ मिला है। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी प्रस्तुति साझेदार की भूमिका निभा रही है, जबकि गोल्डी ग्रुप पॉवर्ड बाय पार्टनर है। किआ कार्यक्रम की ड्रिवेन बाय पार्टनर तो रेडियो साझेदार के रूप में रेड ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें