1 of 6 जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट यूजी 2026 पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस बीच पुलिस के साथ नोकझोंक, प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने के बाद भी धरना जारी रहने, बिजली पानी की आपूर्ति पर विवाद और कैंडल मार्च की घोषणा जैसे घटनाक्रम इस आंदोलन को लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं। 2 of 6 जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : PTI क्या हुआ पहले दिन 20 जून को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पहुंचे। प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और थाली चम्मच लेकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग उठाई। शाम होते ही पुलिस की ओर से निर्धारित प्रदर्शन अवधि समाप्त होने की जानकारी दी गई, लेकिन दीपके और उनके समर्थकों ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। दीपके ने मंच से घोषणा की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। 20 जून को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें