ढंढोल-काशापाट सड़क पर हुआ हादसा मृतकों के परिजनों को उम्र भर का गम दे गया। दुर्गम क्षेत्र काशापाट को जोड़ने वाली इस सड़क पर अगर क्रैश बैरियर होते तो 6 लोगों की जिंदगी बच जाती। हादसे के बाद काशापाट पंचायत में मातम पसर गया है और ग्रामीणों को इस हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। काशापाट पंचायत से संबंध रखने वाला चालक अशोक जैन रोजाना की तरह शुक्रवार को भी दत्तनगर के मिल्क प्लांट में अपना दूध बेचकर वापस काशापाट की ओर लौट रहा था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह दूध बेचकर वापस निकला और साथ में पांच लोग भी इस वाहन में सवार थे। जैसे ही पिकअप ढंढोल के समीप पहुंची तो अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में बैठे किसी भी व्यक्ति को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। वहीं हादसे के बाद मृतक महिला आशा कुमारी के पति सत्य प्रकाश और पंचायत प्रधान दुनी चंद घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। पंचायत प्रधान बिश्लाधार दुनी चंद ने बताया कि महिला आशा कुमारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ़ में बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे रही थी। शुक्रवार को अवकाश के चलते वह बेटे युगल के साथ अपने मायके जा रही थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
हिमाचल में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, मां-बेटे सहित छह लोगों की माैत, देखें वायरल वीडियो
ढंढोल-काशापाट सड़क पर हुआ हादसा मृतकों के परिजनों को उम्र भर का गम दे गया। दुर्गम क्षेत्र काशापाट को जोड़ने वाली इस सड़क पर अगर क्रैश बैरियर होते तो 6 लोगों की जिंदगी बच जाती। हादसे के बाद काशापाट पंचायत में मातम पसर गया है और ग्रामीणों को इस हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। काशापाट पंचायत से संबंध रखने वाला चालक अशोक जैन रोजाना की तरह शुक्रवार को भी दत्तनगर के मिल्क प्लांट में अपना दूध बेचकर वापस काशापाट की ओर लौट रहा था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह दूध बेचकर वापस निकला और साथ में पांच लोग भी