पुणे हत्याकांड: चेतन के साथ क्रिकेट खेलता था भाई, उसी पिच पर दिल हार बैठी थी सिया, केतन मर्डर केस में खुलासा

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी चेतन चौधरी और गोयल परिवार संपर्क में कैसे आए। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेट में साझा रुचि के कारण चेतन चौधरी और सिया का भाई साहिल के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद साहिल के जरिए सिया और चेतन की मुलाकात हुई। क्रिकेट के मैदान पर हुई दोस्ती वहीं, लोहागढ़ किले में हुई मौत के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिल से शुक्रवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि वह सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में कई महीनों से जानता था। उसने सिया से इसे खत्म करने का आग्रह किया था क्योंकि उसकी सगाई केतन से हो चुकी थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिया के भाई साहिल और चेतन की पहली मुलाकात 2024 में क्रिकेट के माध्यम से हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘वे साथ में क्रिकेट खेलते थे। बाद में चेतन ने साहिल के माध्यम से सिया से दोस्ती की।’ जांचकर्ताओं ने बताया कि खेल से जुड़े संबंध के रूप में शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गया, जिसके कारण चेतन गोयल परिवार के संपर्क में आने लगा। पूछताछ के दौरान, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि साहिल को इस रिश्ते के बारे में कब पता चला और क्या परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके बारे में जानकारी थी। शादी की योजनाओं के बावजूद जारी रहा रिश्ता जांच के अनुसार, सिया और चेतन कथित तौर पर तब भी एक-दूसरे के करीब रहे, जब केतन से उनकी शादी की तैयारियां तेज हो रही थीं। पुलिस ने बताया कि सिया शादी की तैयारियों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही। वह अक्सर केतन के परिवार से मिलने जाती थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Seychelles Visit: आज से सेशेल्स के दौरे पर PM मोदी, आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स दौरे के लिए रवाना हुए । यहां वे देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर सेशेल्स की यात्रा कर रहे हैं। कई मुद्दें पर होगी चर्चा विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति हरमिनी के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करने वाले हैं। पीएम मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। भारत के महासागर विजन में सेशेल्स का अहम स्थान विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘भारत और सेशेल्स के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-संबंधों पर आधारित दीर्घकालिक साझेदारी है। हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी होने के नाते, सेशेल्स भारत के विजन महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) और वैश्विक दक्षिण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में विशेष स्थान रखता है।’ इसमें आगे कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की सेशेल्स यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थायी मित्रता की पुष्टि करेगी और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी। इससे पहले अप्रैल में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस में आयोजित 9वें हिंद म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में संबंधित बैंक की भूमिका भी कम नहीं है। ट्रस्ट के माध्यम से तैनात कर्मियों को बैंक ने गणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगाया था और उन्हें वेतन देता था। बैंक के किसी अधिकारी या कर्मचारी के इतने महत्वपूर्ण कार्य में तैनात न होना भी घोर लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस की जांच में ऐसे ही चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और बैंक की करतूतों की पोल खुल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर की दान पेटिकाओं की दो चाबियां रहती हैं। एक चाबी मंदिर ट्रस्ट और दूसरी बैंक को दी गई है। दोनों चाबियां साथ होने पर ही दान पेटिका खुलती थी। वहां से पेटिकाओं को स्ट्रॉन्ग रूम लाकर ताला खोला जाता था और गिनती करके यहीं पर रिसीविंग की व्यवस्था थी। रिसीविंग की तीन प्रतियां बनती थीं। एक प्रति बैंक कर्मी, दूसरी बैंक और तीसरी प्रति ट्रस्ट को मिलती थी। इन पर यहीं हस्ताक्षर भी किए जाते थे। प्रतिदिन लगभग 20-25 लाख रुपये दान स्वरूप मिलते थे, जिनकी गिनती करके बैंक तक पहुंचाने में बैंक का अपना स्थायी कर्मी नहीं लगा था। बीच-बीच में बैंक के अधिकारी जायजा लेने आते थे। जबकि, खाता संचालन से लेकर धनराशि की गणना करके बैंक तक ले जाने के लिए ट्रस्ट का संबंधित बैंक से अनुबंध है। इसके बावजूद बैंक की ओर से लापरवाही की जाती रही, जिसका फायदा कर्मियों ने उठाया और मोटी रकम पार कर दी। सूत्रों के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की सिफारिश और उनके बताए अनुसार सभी कर्मियों को इस कार्य में बैंक ने लगाया था। वर्ष 2016 में बैंक से सेवानिवृत्त हो चुके सुभाष श्रीवास्तव को गणना के समय पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। वह पिछले करीब पांच साल से बिना वेतन के मंदिर में सेवा कर रहे थे, लेकिन इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela Earthquake Live: वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

09:05 AM, 27-Jun-2026 वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। 07:57 AM, 27-Jun-2026 वेनेजुएला में राहत अभियान के लिए अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग अमेरिका ने वेनेजुएला में राहत और बचाव कार्यों के लिए अपनी सहायता तेज कर दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका खोज एवं बचाव अभियान के साथ-साथ मानवीय और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय है। अमेरिकी दक्षिणी कमान (SOUTHCOM) के मेजर जनरल केविन जे. जैरार्ड और काराकास में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जॉन एम. बैरेट ने राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राहत कार्यों के समन्वय पर चर्चा की। इस बीच, अमेरिकी दूतावास ने बताया कि विशेष खोज एवं बचाव टीमों के लिए उपकरणों की पहली खेप वेनेजुएला पहुंच गई है। प्रत्येक टीम में करीब 80 विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें दमकलकर्मी, डॉक्टर, संरचनात्मक इंजीनियर और मलबे में लोगों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित 12 खोजी कुत्ते शामिल हैं। इन टीमों को सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि परिस्थितियां अनुकूल होते ही राहत अभियान शुरू किया जा सके। 01:40 AM, 27-Jun-2026 तबाही के बीच कुछ उम्मीद भरे पल, कई लोग मलबे से जीवित निकाले गए वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद तबाही के बीच कुछ उम्मीद भरे पल भी सामने आए हैं। काराकास के सैन बर्नार्डिनो इलाके में एक युवक को मलबे से निकालकर स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया। वहां मौजूद ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा तय, बैंक अधिकारी भी फंसेंगे; अब नृपेंद्र भी चुप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पहले दिन से विवादों के घेरे में आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा लगभग तय है। हालांकि, अभी तक ट्रस्ट ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस बीच, गिरफ्तार आठ आरोपियों के पास से बृहस्पतिवार को दानपात्र से चोरी किए 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को शुक्रवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया, पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है। टिन्नू चंपत का करीबी था एवं अनुकल्प व लवकुश, मिश्रा के रिश्तेदार ट्रस्टी कृष्ण मोहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पर आरोपियों के पिता के नाम व पते नहीं बताए। गणना कर्मियों का विवरण भी नहीं दिया चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर शुक्रवार को दिनभर हवा में तैरती रही, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। चढ़ावा चोरी का मामला छह जून को सामने आया था। ट्रस्ट की मांग पर 13 जून को जांच के लिए गठित एसआईटी ने 23 जून को गृह विभाग को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने समेत कई अहम सिफारिशें की गई थीं।इसके बाद बृहस्पतिवार को चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव, गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्रा के खिलाफ राम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। सभी आरोपियों से रातभर चली पूछताछ के आधार पर 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपियों को शुक्रवार दोपहर मेडिकल परीक्षण के बाद लगभग चार बजे कचहरी ले जाया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।चंपत राय और अनिल मिश्रा की भू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump Avenue: हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सम्मान के लिए कहा- धन्यवाद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क का नाम रखे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए वह आभारी हैं और दावा किया कि वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके नाम पर भारत में इस तरह सड़क का नाम रखा गया है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘भारत के हैदराबाद में नया ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 1 min · National Desk

Venezuela Earthquake Live: मलबे में अपनों को तलाश रहे लोग, मृतकों का आकंड़ा 900 पार; तेज हुई अंतरराष्ट्रीय मदद

01:40 AM, 27-Jun-2026 तबाही के बीच कुछ उम्मीद भरे पल, कई लोग मलबे से जीवित निकाले गए वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद तबाही के बीच कुछ उम्मीद भरे पल भी सामने आए हैं। काराकास के सैन बर्नार्डिनो इलाके में एक युवक को मलबे से निकालकर स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया, जबकि उसकी मां रोते हुए बार-बार उसे ‘लेआंद्रो, मैं तुमसे प्यार करती हूं’ कहती रही। टेलीविजन पर एक और घटना दिखाई गई, जिसमें एक लड़की पूरी तरह धूल से ढकी हुई और स्वेटर में लिपटी हुई मलबे से बाहर निकलती दिखी। बचाव दल ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव दल के प्रमुख ने बताया कि यह लड़की ला गुआइरा में एक दस मंजिला इमारत के ढहने के बाद मलबे में फंसी हुई मिली थी। यह इमारत पूरी तरह गिरकर बहुत बुरी तरह नष्ट हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस बच्ची ने बहुत साहस और जीने की इच्छा दिखाई है, जो लोगों के लिए उम्मीद की बात है। वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद तबाही के बीच कुछ उम्मीद भरे पल भी सामने आए हैं। काराकास के सैन बर्नार्डिनो इलाके में एक युवक को मलबे से निकालकर स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया, जबकि उसकी मां रोते हुए बार-बार उसे ‘लेआंद्रो, मैं तुमसे प्यार करती हूं’ कहती रही।टेलीविजन पर एक और घटना दिखाई गई, जिसमें एक लड़की पूरी तरह धूल से ढकी हुई और स्वेटर में लिपटी हुई मलबे से बाहर निकलती दिखी। बचाव दल ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव दल के प्रमुख ने बताया कि यह लड़की ला गुआइरा में एक दस मंजिला इमारत के ढहने के बाद मलबे में फंसी हुई मिली थी। यह इमारत पूरी तरह गिरकर बहुत बुरी तरह नष्ट हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस बच्ची ने बहुत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया: ईरान पर अमेरिका का पलटवार, मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों पर किए हवाई हमले

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसके ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों व तटीय रडार साइट्स पर हमले किए हैं। यह कार्रवाई तब की गई, जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

June 27, 2026 · 1 min · National Desk

FIFA World Cup 2026 Live: दूसरे हाफ का खेल जारी, फ्रांस और सेनेगल बढ़त बचाने की कोशिश में

01:59 AM, 27-Jun-2026 सेनेगल बनाम इराक दूसरे हाफ में सेनेगल ने अपना आक्रामक खेल जारी रखते हुए इराक पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया है। 56वें मिनट में इस्माइला सार ने गोल कर टीम की बढ़त 2-0 की, जबकि 59वें मिनट में पापे गुएए ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इससे पहले हबीब डियारा ने चौथे मिनट में सेनेगल को शुरुआती बढ़त दिलाई थी। 13वें मिनट से 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही इराक की टीम अब मुकाबले में पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है। दूसरे हाफ में सेनेगल ने अपना आक्रामक खेल जारी रखते हुए इराक पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया है। 56वें मिनट में इस्माइला सार ने गोल कर टीम की बढ़त 2-0 की, जबकि 59वें मिनट में पापे गुएए ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इससे पहले हबीब डियारा ने चौथे मिनट में सेनेगल को शुरुआती बढ़त दिलाई थी। 13वें मिनट से 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही इराक की टीम अब मुकाबले में पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है। 01:26 AM, 27-Jun-2026 सेनेगल बनाम इराक (हाफ-टाइम) सेनेगल ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त कायम रखी। टीम को चौथे मिनट में हबीब डियारा ने गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई। इराक की मुश्किलें 13वें मिनट में और बढ़ गईं, जब रेबिन सुलाका को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही इराक की टीम ने रक्षात्मक खेल दिखाया, जबकि सेनेगल ने लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि, पहला हाफ खत्म होने तक वह अपनी बढ़त को और नहीं बढ़ा सका। सेनेगल ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त कायम रखी। टीम को चौथे मिनट में हबीब डियारा ने गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई। इराक की मुश्किलें 13वें मिनट में और बढ़ गईं, जब रेबिन सुलाका को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद 10 खिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: इस्राइल और लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, अमेरिका ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि इस ढांचा समझौते का उद्देश्य इस्राइल की सभी लेबनानी क्षेत्रों से वापसी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इससे देश की संप्रभुता बहाल होगी और लोग अपने घरों में सुरक्षित लौट सकेंगे।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि इस समझौते के दौरान लेबनान से यह अपेक्षा है कि वह अपने सभी क्षेत्रों पर राज्य की सेना के जरिये पूरा नियंत्रण स्थापित करे।प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के मंत्रिमंडल के बयान और संसद का विश्वास इस बात की पुष्टि करता है कि देश में युद्ध और शांति का निर्णय केवल सरकार के पास होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, अरब देशों और अन्य मित्र देशों के प्रयासों से यह समझौता संभव हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस्राइल अपनी वापसी शुरू करेगा, जिससे विस्थापित लोग अपने घरों में सम्मान के साथ लौट सकेंगे और पुनर्निर्माण का काम शुरू हो सकेगा। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और लेबनान के बीच हुआ यह शुरुआती (फ्रेमवर्क) समझौता ईरान के लिए एक बड़ा झटका है।उन्होंने एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि यह समझौता ईरान के प्रभाव को कमजोर करता है। इस्राइली सेना की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए उनके बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने यह भी कहा कि जब तक लेबनान हिजबुल्ला को निरस्त्र नहीं करता, तब तक इस्राइल की सेना दक्षिणी लेबनान में बनी रहेगी। 12:46 AM, 27-Jun-2026 West Asia LIVE: इस्राइल और लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, अमेरिका ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk