यूएन में भारत की पाकिस्तान को दो टूक: जयशंकर बोले- सीमा पार आतंक में शामिल सरकारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने गठन के नौवें दशक में प्रवेश कर चुका है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना और इसके लिए मिलकर काम करना था। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों ने आपसी मित्रता बढ़ाने और विश्व में शांति मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई थी। लेकिन आज भी संघर्ष और टकराव बड़ी चुनौती बने हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 1 min · National Desk

छतरपुर में हादसा: बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल; फंसे लोगों को निकालने करना पड़ी मशक्कत

छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास शनिवार को बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

September 26, 2026 · 1 min · National Desk

कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र पर सफाई: एसआईआर को लेकर कई बड़े फैसले; चुनाव आयोग की बैठक में क्या-क्या हुआ?

चुनाव आयोग के मुताबिक, यह पत्र प्रतिनियुक्ति पर आयोग में काम कर रहे एक अधिकारी के कामकाज से संबंधित था। संबंधित अधिकारी ने काम के पुनर्वितरण से जुड़े जो आदेश जारी किए थे, उन्हें वास्तव में लागू नहीं किया गया। दोनों चुनाव आयुक्तों के आदेश के बाद काम के पुनर्वितरण वाले आदेशों को लागू नहीं किया गया था। आयोग के मुताबिक, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर की आईटी डिविजन पर निगरानी वास्तव में कभी वापस नहीं ली गई। यानी आईटी डिविजन की निगरानी हटाए जाने की बात को आयोग ने सही नहीं माना है।केंद्रीय चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। आयोग की शनिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि अनमैप्ड और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के मामलों में नोटिस पाने वाले लोगों को सुनवाई के लिए ईआरओ और एईआरओ कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं होगी। चुनाव आयोग की बैठक में लिए गए फैसलों के अनुसार, ऐसे लोगों के घर जाकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दस्तावेज एकत्र करेंगे और उन्हें ईसीआईनेट पर अपलोड करेंगे। इसके बाद संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) दस्तावेजों के आधार पर फैसला करेंगे।आयोग ने कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों में, ईआरओ के निर्णय के अनुसार, सुनवाई आयोजित की जाएगी और इसे प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन कराया जाएगा। यदि सुनवाई की आवश्यकता पड़ती है तो मतदाता अपने परिवार के किसी भी वयस्क सदस्य को अपनी ओर से अधिकृत कर सकता है। आयोग ने ऑनलाइन सुनवाई की सुविधाओं को और मजबूत करने का भी फैसला किया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया गया है कि वे जरूरत के अनुसार पर्याप्त संख्या में हेल्प डेस्क स्थापित करें या …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk

राजनीति: एसआईआर विवाद के बीच 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेगा इंडिया ब्लॉक? ममता बोलीं- राहुल से हुई बैठक की बात

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक 30 सितंबर को दिल्ली में होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों और विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी बहुसदस्यीय संस्था में अलग-अलग विचार और टिप्पणियां आना सामान्य संस्थागत प्रक्रिया का हिस्सा है। आयोग ने यह भी कहा है कि उसके आदेशों को पूरी कानूनी मंजूरी हासिल है और वे वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप हैं। इससे पहले 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने एसआईआर प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश से सामूहिक रूप से संपर्क किया था। इससे इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच व्यापक समन्वय का संकेत मिला है। हुगली के श्रीरामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया भाजपा को विधानसभा चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए की गई और वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल भाजपा के हित में किया गया। उन्होंने कहा कि अब इससे जुड़ी सच्चाई सामने आ रही है। हालांकि, ये ममता बनर्जी के राजनीतिक आरोप हैं और चुनाव आयोग ने मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया तथा इससे जुड़े दावों पर अपना पक्ष अदालत में रखा है।ममता बनर्जी ने कहा “मैंने राहुल गांधी को संदेश भेजा और उनसे कहा कि हमें साथ बैठना चाहिए।” उनके मुताबिक, इंडिया ब्लॉक की यह बैठक दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 30 स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk

राम दान की लूट: अविनाश ने की 85 बार चोरी, चैट में कैश के बंडलों का जिक्र; 700 खातों में चंपत के नाम एक भी नहीं

1 of 12 Ram mandir donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स चार्जशीट में करुणेश पांडेय दो बार चोरी करते और 68 बार सह-अभियुक्तों की मदद करते दिखाई दिया। मनीष कुमार यादव 16 बार चढ़ावे की रकम अपने पास रखते और 19 बार अन्य अभियुक्तों का सहयोग करते दिखाई दिया। अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में पुलिस की ओर से अदालत में दाखिल चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डाटा और कॉल डिटेल रिकॉड (सीडीआर) के आधार पर अभियुक्तों की भूमिका का विस्तृत ब्योरा दिया गया है। चार्जशीट के मुताबिक, अविनाश शुक्ला उर्फ शनि सीसीटीवी फुटेज में कुल 85 बार चढ़ावे की रकम चोरी करते और चार बार अन्य अभियुक्तों को चोरी में सहयोग करते दिखाई दिया। 2 of 12 राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी रमाशंकर मिश्र एक बार चढ़ावे की रकम हटाकर अपने पास रखते, जबकि लवकुश मिश्रा एक बार चोरी करते और 52 बार अन्य सह-अभियुक्तों की मदद करते दिखाई दिया। वहीं, अनुकल्प मिश्र 56 बार अन्य सह-अभियुक्तों को चढ़ावे की रकम हटाने में सहयोग करते सीसीटीवी में दिखाई दिया। 3 of 12 राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सीडीआर में लगातार संपर्क, षड्यंत्र का आरोप सीडीआर के विश्लेषण में संबंधित अवधि के दौरान अभियुक्तों के बीच लगातार संपर्क पाए जाने का दावा किया गया है। चार्जशीट में सीसीटीवी, डिजिटल, मौखिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आपसी समन्वय और आपराधिक षड्यंत्र के साक्ष्य मिलने की बात कही गई है। 4 of 12 राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पुलिस ने आरोप लगाया है कि अभियुक्तों ने सुविचारित और सुनियोजित तरीके से गणना कक्ष से चढ़ावे की रकम की चोरी और आपराधिक न्यासभंग किया। हालांकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk

भक्ति और भावना का सैलाब: मुंबई में 21 घंटे तक चलीं गणपति विसर्जन यात्राएं, जयकारों के बीच बप्पा को दी गई विदाई

बता दें कि शहर भर से विसर्जन यात्राएं शुक्रवार सुबह अनंत चतुर्दशी (12 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव का आखिरी दिन) को शुरू हुईं और पूरी रात चलती रहीं। इन यात्राओं में हजारों भक्त मूर्तियों के साथ शामिल हुए।मशहूर लालबागचा राजा की मूर्ति का विसर्जन सुबह करीब 10:50 बजे भारी भीड़ के बीच अरब सागर में किया गया। पारंपरिक पूजा और आरती के बाद, मूर्ति को एक बड़े नाव (बार्ज) पर रखा गया और स्थानीय मछुआरों व भक्तों की मदद से गहरे पानी में ले जाकर विसर्जित किया गया।वहीं, खास बात यह है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी, जो उत्सव के दौरान कई बार लालबागचा राजा के पंडाल गए थे। वे विसर्जन यात्रा में भी शामिल हुए थे, विसर्जन के समय नाव पर मौजूद थे। अन्य प्रमुख मूर्तियों में, चिंचपोकलीचा चिंतामणि का विसर्जन सुबह करीब 10 बजे हुआ। उसके बाद लालबाग के बाल गणेश मंडल की बल्लालेश्वर मूर्ति का विसर्जन सुबह करीब 11 बजे किया गया।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में ज्यादातर विसर्जन यात्राएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन शनिवार दोपहर तक शहर के अलग-अलग समुद्र तटों पर कुछ बड़ी मूर्तियों का विसर्जन होना बाकी था।67 प्राकृतिक जगहों और 383 कृत्रिम तालाबों पर सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस ने 24,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया था।जबकि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 25,000 कर्मचारियों के साथ-साथ लाइफगार्ड, मेडिकल टीमें और भारी क्रेनें भी तैनात की थीं। 12 दिन तक चलने वाले इस उत्सव के खत्म होने के साथ ही, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने विसर्जन वाली जगहों और मुख्य विसर्जन मार्गों पर सफाई का काम शुरू कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर नहीं थम रहे हमले: हिंदू ज्वैलरी कारोबारी की हत्या, नहर में ड्रम के अंदर मिला शव

बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली अखबार ‘द डेली इत्तेफाक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि निरंजन की हत्या किसने की या इसके पीछे क्या मकसद था; शुक्रवार तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।कोतवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के ओसी मुहम्मद शिबिरुल इस्लाम के अनुसार, मृतक के सिर और छाती पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस का मानना है कि शव को ड्रम में डालकर पानी में फेंकने से पहले ही निरंजन की हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने बताया कि ड्रम से मिले शव की पैंट की जेब से मयमनसिंह हिंदू कोऑपरेटिव क्रेडिट यूनियन लिमिटेड का एक टोकन मिला। टोकन के जरिए संस्था से संपर्क करने पर पुलिस मृतक की पहचान निरंजन चंद्र के तौर पर कर पाई। बाद में उनकी पत्नी सुमिता रानी सूत्रधार और बेटे जॉय सूत्रधार ने शव की पहचान की।‘द डेली इत्तेफाक’ ने कोतवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रूहुल अमीन के हवाले से कहा, “टोकन मिलने के बाद मयमनसिंह हिंदू कोऑपरेटिव क्रेडिट यूनियन लिमिटेड से संपर्क किया गया। संस्था के लोगों ने टोकन देखकर निरंजन की पहचान करने में मदद की। बाद में परिवार से संपर्क करके उनकी पहचान की पुष्टि की गई।“रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह बेगुनबाड़ी इलाके में नहर के पास पानी में एक ड्रम तैरता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया।इस हालिया घटना ने पूरे बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों में चिंताजनक बढ़ोतरी को उजागर किया है। यह सिलसिला मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम सरकार के दौरान शुरू हुआ था और मौजूदा बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रशासन के तहत भी जारी है।ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को क्यों कर रहे हैं हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की सात यूनियनों का साझा मंच है और उसके मुताबिक यह बैंकिंग क्षेत्र के 90 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल? बैंक कर्मचारी क्यों हड़ताल कर रहे हैं? उनकी क्या मांगे हैं? सरकार उनकी मांगों को लेकर क्या कर रही है? रविवार को बैंक क्यों खुले रहेंगे? ग्राहकों को बैंक क्या संदेश दे रहे हैं? क्या इस हड़ताल से इस महीने आपकी सैलरी देर से आएगी? आइए जानते हैं… इस हड़ताल की मुख्य वजह बैंकों में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू करने की मांग है। अभी बैंक सोमवार से शुक्रवार तक पूरे दिन काम करते हैं। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवार को काम होता है। मई 2015 में हुए समझौते में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी घोषित की गई थी। इसके बदले बाकी शनिवार को आधे दिन की जगह पूरे दिन काम करने की व्यवस्था की गई और आगे चलकर सभी शनिवार को छुट्टी घोषित करने की दिशा में प्रयास करने की बात कही गई थी।नवंबर 2020 में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। उस समय भारतीय बैंक संघ और बैंक प्रबंधन ने मांग पर आगे बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।इसके बाद मार्च 2024 में हुए वेतन संशोधन समझौते में भारतीय बैंक संघ और बैंक प्रबंधन ने बाकी शनिवार को भी छुट्टी घोषित करने पर सहमति जताई। इसके बदले यूनियनों ने सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना काम के घंटे 40 मिनट बढ़ाने पर सहमति दी। यह समझौता मंजूरी के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आजम खां फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच; ईडी ने मांगा ब्योरा

पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा राज्य सरकार से मांगा है। खासकर उनके मंत्री रहने के दौरान जिन फर्मों को अधिक कार्य दिए गए, उनके बारे में पूछा है। बता दें कि आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और उनकी जौहर ट्रस्ट की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जौहर ट्रस्ट, जौहर विश्वविद्यालय की जांच के दौरान ईडी को जल निगम में वर्ष 2012 से 2019 के बीच बड़े पैमाने पर अनियमिताएं अंजाम दिए जाने के पुख्ता सुराग मिल रहे हैं। आजम खां वर्ष 2012 से 2017 तक नगर विकास विभाग के मंत्री थे, जिसके अधीन जल निगम भी था। वर्ष 2019 के बाद संबंधित कार्य जल जीवन मिशन की स्थापना होने की वजह से उसके तहत कराए जाने लगे। आजम खां के मंत्री रहने के दौरान हुए कार्यों की विस्तृत जांच के लिए ईडी ने सभी कार्यों से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। ये भी जानकारी देने को कहा है कि आजम खां के मंत्री रहने के दौरान कितनी निविदाएं स्वीकृत हुईं, किन फर्मों को प्रचार-प्रसार का काम दिया गया, कितना भुगतान हुआ और कितने अनुबंध किए गए। साथ ही इस दौरान किन अधिकारियों की तैनाती जल निगम में थी। सूत्रों के मुताबिक जौहर ट्रस्ट, जौहर विश्वविद्यालय की जांच के दौरान ईडी को जल निगम में वर्ष 2012 से 2019 के बीच बड़े पैमाने पर अनियमिताएं अंजाम दिए जाने के पुख्ता सुराग मिल रहे हैं। आजम खां वर्ष 2012 से 2017 तक नगर विकास विभाग के मंत्री थे, जिसके अधीन जल निगम भी था। वर्ष 2019 के बाद संबंधित कार्य जल जीवन मिशन की स्थापना होने की वजह से उसके तहत कराए जाने लगे।आजम खां के मंत्री रहने के दौरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk

एशियाड: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण, ईरान को दी मात; अंतिम समय में कैसे पलटा खेल?

एशियाड: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण, ईरान को दी मात; अंतिम समय में कैसे पलटा खेल? शुरुआत में दोनों टीमों के बीच बराबरी का खेल चलता रहा। हालांकि, भारतीय टीम धीरे-धीरे बढ़ती रही। भारत का पलड़ा भारी नजर आया। पहला हाफ भारत ने अपने नाम किया और फिर दूसरे हाफ में पिछड़ने के बाद वापसी की। दूसरे हाफ में ईरान ने शानदार वापसी की और भारत को दबाव में रखा। लेकिन भारत ने भी वापसी की। भारत ने अंतिम पांच मिनट में आक्रामण जारी रखा और ईरान को बैकफुट पर ढकेल दिया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए ईरान को 37-34 से हराया। भारतीय टीम ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत और ईरान के बीच तीसरी बार एशियाड में फाइनल खेला गया जिसमें से दो बार भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है और अजेय रहते हुए स्वर्ण का बचाव करने में सफल रही। ईरान की गलती का भारत को मिला फायदा मैच के दौरान कई ऐसे दबाव के पल आए जहां भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा हुई और ज्यादातर समय मुकाबला बराबरी पर चलता रहा। लेकिन ईरानी डिफेंस की एक बड़ी भूल ने भारत को बढ़त हासिल करने का मौका दे दिया, जिसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 26, 2026 · 2 min · National Desk