एशियाड: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण, ईरान को दी मात; अंतिम समय में कैसे पलटा खेल? शुरुआत में दोनों टीमों के बीच बराबरी का खेल चलता रहा। हालांकि, भारतीय टीम धीरे-धीरे बढ़ती रही। भारत का पलड़ा भारी नजर आया। पहला हाफ भारत ने अपने नाम किया और फिर दूसरे हाफ में पिछड़ने के बाद वापसी की। दूसरे हाफ में ईरान ने शानदार वापसी की और भारत को दबाव में रखा। लेकिन भारत ने भी वापसी की। भारत ने अंतिम पांच मिनट में आक्रामण जारी रखा और ईरान को बैकफुट पर ढकेल दिया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए ईरान को 37-34 से हराया। भारतीय टीम ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत और ईरान के बीच तीसरी बार एशियाड में फाइनल खेला गया जिसमें से दो बार भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है और अजेय रहते हुए स्वर्ण का बचाव करने में सफल रही। ईरान की गलती का भारत को मिला फायदा मैच के दौरान कई ऐसे दबाव के पल आए जहां भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा हुई और ज्यादातर समय मुकाबला बराबरी पर चलता रहा। लेकिन ईरानी डिफेंस की एक बड़ी भूल ने भारत को बढ़त हासिल करने का मौका दे दिया, जिसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें