Explainer: अरुणाचल से जम्मू-कश्मीर तक तबाही; पहाड़ों में बार-बार बादल क्यों फट रहे हैं? जानें कारण और खतरे

बादल फटने के बाद तबाही इतनी बड़ी क्यों हो जाती है? बादल फटने के दौरान केवल तेज बारिश ही नहीं होती, बल्कि पहाड़ों से मिट्टी, बड़े पत्थर, पेड़, चट्टानें और गाद (सिल्ट) भी तेज बहाव के साथ नीचे आने लगते हैं। इससे पानी एक खतरनाक मलबे के बहाव में बदल जाता है, जो अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को नुकसान पहुंचा सकता है। तबाही बढ़ने की मुख्य वजहें हैं 1. संकरी घाटियां और खड़ी ढलानें: पहाड़ों में पानी को फैलने की जगह नहीं मिलती, इसलिए वह बहुत तेज गति से नीचे आता है और रास्ते में आने वाले मकान, सड़कें और पुल बहा ले जाता है। 2. अस्थायी झीलों का बनना और टूटना: कई बार भूस्खलन के कारण नदी का रास्ता रुक जाता है और ऊपर पानी जमा होकर अस्थायी झील बन जाती है। अगर यह प्राकृतिक बांध टूट जाए, तो अचानक भारी मात्रा में पानी नीचे की ओर बहता है और बड़े पैमाने पर तबाही मचाता है। 3. मानव गतिविधियां: नदी-नालों पर अतिक्रमण, पहाड़ काटकर सड़क और अन्य निर्माण कार्य, मलबे का गलत तरीके से निस्तारण, जंगलों की कटाई और संकरे पुल या पुलियां पानी के बहाव को रोक देती हैं। इसके बाद जब यह रुकावट टूटती है, तो पानी और मलबा एक साथ तेजी से नीचे आता है, जिससे नुकसान कई गुना बढ़ जाता है। क्या जलवायु परिवर्तन से बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के वर्षों में बादल फटने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इसकी एक बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बिना योजना के तेजी से हुए निर्माण कार्यों के कारण इन घटनाओं से होने वाला नुकसान भी बढ़ा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में हर 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ हवा लगभग सात प्रतिशत अधिक नमी अपने भीतर रोक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: सचिन अहीर को मिली नई जिम्मेदारी, विपक्ष के नामांकन वापसी के बाद निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष

शिवसेना विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विपक्ष से अपना नामांकन वापस लेने का अनुरोध किया, जिसके बाद विपक्षी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद सदन में एक प्रस्ताव पारित किया गया और सचिन अहीर को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधान परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया। कब था चुनाव? महाराष्ट्र विधान परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज दोपहर 1 बजे हुआ। महायुति शिवसेना (शिंदे गुट) के एमएलसी सचिन अहीर और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के एमएलसी जेएम अभ्यंकर (ठाकरे गुट) के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी। एकनाथ शिंदे ने सचिन अहीर के पार्टी में शामिल होने और उम्मीदवारी को पूरी तरह गुप्त रखा। हालांकि, अंतिम समय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, चंद्रकांत पाटिल और नीलम गोरहे की उपस्थिति में सचिन अहीर का नामांकन दाखिल किया गया। मंत्री संजय शिरसात ने क्या बताया? इस घटनाक्रम का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसात ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के भीतर आंतरिक कलह की अफवाहों को खारिज कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम सभी ने सचिन अहीर के आगमन का स्वागत किया है, जो हमारे हित में हुआ है। इससे कोई नाराज नहीं है। ये सब सिर्फ अफवाहें हैं। चाहे बात मंत्रिमंडल के विस्तार की हो या उपसभापति पद की, हर किसी की ऐसी आकांक्षाएं होती हैं, हालांकि सबकी आकांक्षाएं पूरी नहीं होतीं, इसलिए कभी-कभी असंतोष देखने को मिलता है। एकनाथ शिंदे इन आकांक्षाओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।’ सचिन अहीर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 2 min · National Desk

Letter to PM Modi: भारत-PAK संवाद पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती? 115 से अधिक हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद भारत और पाकिस्तान के 100 से अधिक प्रमुख नागरिकों ने संयुक्त अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ से शांति बहाली के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। यह अपील दोनों देशों के बीच सामान्य द्विपक्षीय संबंधों और संवाद को फिर से शुरू करने के लिए है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों को पत्र लिखे जाने के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों की द्विपक्षीय बातचीत के समर्थन वाली हालिया टिप्पणियों का स्वागत भी किया। मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू-कश्मीर मुद्दे को बातचीत से हल करने का अवसर भुनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे पूरे क्षेत्र को स्थायी शांति मिलेगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुफ्ती ने कहा कि दत्तात्रेय होसबाले और मोहन भागवत जैसे वरिष्ठ आरएसएस नेताओं ने पाकिस्तान से बातचीत की बात कही है। उन्होंने वाजपेयी के कथन ‘आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं’ को दोहराया। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुधार से दक्षिण एशिया और मध्य एशिया जुड़ सकते हैं। यह क्षेत्र आर्थिक गतिविधि का केंद्र बन सकता है। उन्होंने LoC और LAC पर बातचीत, सीमाएं खोलने और जम्मू-कश्मीर को शांति का पुल बनाने का सुझाव दिया।इस घटनाक्रम पर जम्मू-कश्मीर के विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा कि बातचीत का आह्वान करना गलत है। पत्र लिखे जाने की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद कम हो रहा है, ऐसे में बातचीत का समय उचित नहीं है। शर्मा ने जोर देकर कहा कि प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'एसी और पीसी की राजनीति से बाहर निकलो...' अखिलेश के जन्मदिन पर मंत्री राजभर ने कसा तंज, दी 'बेशकीमती' सलाह

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव को आरामतलबी और आलस्य त्यागने की सलाह दी है। उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं…आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है। हम भला क्या दे सकते हैं आपको।मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं। इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा…सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकलिए… एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा…।आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए। गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए…नये उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए।बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए… खेत में जाकर खुद किसानी समझिए…हां… ये हो सकता है कि शुरु-शुरु में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए। ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे… लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: छह दिन, पांच शहर और 3000 KM की अंतिम यात्रा, 131 दिन बाद ऐसे सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे खामेनेई

Explainer: छह दिन, पांच शहर और 3000 KM की अंतिम यात्रा, 131 दिन बाद ऐसे सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे खामेनेई ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा और उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की प्रक्रिया चार महीने तक शुरू क्यों नहीं की गई? अब ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को दफनाने की प्रक्रिया को कैसे शुरू किया जाएगा? इसमें छह दिन का समय क्यों लगेगा? खामेनेई की अंतिम यात्रा कहां-कहां से गुजरेगी और इसमें कितने लोगों के जुटने की संभावना है? इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी कौन उठा रहा है और इसे लेकर तैयारियां कैसे की गई हैं? क्या अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई सुप्रीम लीडर बनने के बाद पहली बार अपने पिता की अंतिम यात्रा में नजर आएंगे? आइये जानते हैं… 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल ने तेहरान में एक भूमिगत ठिकाने पर सीधा हमला कर ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या कर दी थी। उस घटना को अब चार महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन खामेनेई का न तो अब तक जनाजा निकाला गया है और न ही उन्हें सुपुर्द-ए-खाक ही किया जा सका है। ईरानी शासन ने हाल ही में उनकी अंतिम यात्रा के लिए 4 जुलाई से 9 जुलाई तक का कार्यक्रम तय किया था। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। तीन महीने क्यों अटकी खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा चोरी: 'गोपाल के आने से बिगड़ी व्यवस्था, ट्रस्ट के सदस्य नहीं हैं, फिर भी...'; एक और नया खुलासा

1 of 19 Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि गोपाल राव को निर्माण कार्य में सहयोग के लिए लाया गया था, लेकिन अब उनकी भूमिका उचित नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि गोपाल राव बाहरी व्यक्ति हैं और वैष्णव परंपरा को ठीक से नहीं जानते, जबकि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय परंपरा और मंदिर की व्यवस्था से भली-भांति परिचित हैं। महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि गोपाल राव को निर्माण कार्य में सहयोग के लिए लाया गया था, लेकिन अब उनकी भूमिका उचित नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि गोपाल राव बाहरी व्यक्ति हैं और वैष्णव परंपरा को ठीक से नहीं जानते, जबकि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय परंपरा और मंदिर की व्यवस्था से भली-भांति परिचित हैं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर की व्यवस्थाएं गोपाल राव के आने के बाद बिगड़ी हैं और उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं से अलग किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि गोपाल राव ट्रस्ट के सदस्य नहीं हैं, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में उनकी व्यापक दखल है। 2 of 19 अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala उनके अनुसार ट्रस्ट में पहले से अनुभवी और सक्षम लोग मौजूद हैं, इसलिए बाहरी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 2 min · National Desk

समाज ने रोका, किस्मत ने परखा: फिर पुणे की डायना कैसे बनीं भारत की पहली महिला फेरारी रेसर? भावुक कर देगी कहानी

1 of 8 डायना पुंडोले - फोटो : instagram खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied एक तरफ सुरक्षित नौकरी थी, दूसरी तरफ रफ्तार से भरी अनिश्चित दुनिया। एक तरफ क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने का सपना था, तो दूसरी तरफ रेसिंग ट्रैक पर खुद को साबित करने की चुनौती। ज्यादातर लोग शायद सुरक्षित रास्ता चुनते, लेकिन डायना पुंडोले ने वह रास्ता चुना, जिस पर न मंजिल तय थी और न ही सफलता की गारंटी। आज वही डायना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेरारी चलाने वाली पहली भारतीय महिला बन चुकी हैं, लेकिन इस उपलब्धि तक पहुंचने का सफर जितना चमकदार दिखता है, उतना आसान कभी नहीं था। आइए उनकी कहानी जानते हैं… View this post on Instagram A post shared by Diana (@diana.pundole) 2 of 8 डायना पुंडोले - फोटो : instagram पिता का सपना, जिसने बदल दी जिंदगी पुणे में पली-बढ़ीं डायना के भीतर रेसिंग का जुनून बचपन से था। उनके पिता फॉर्मूला-1 के बड़े प्रशंसक थे और शायद ही कोई रेस मिस करते हों। सात साल की उम्र में डायना ने पहली बार गो-कार्टिंग की और वहीं से स्पीड के प्रति उनका लगाव शुरू हुआ। 3 of 8 डायना पुंडोले - फोटो : instagram View this post on Instagram A post shared by Diana (@diana.pundole) समय बीतने के साथ उनके पिता इस दुनिया से चले गए, लेकिन उनका सपना डायना की सबसे बड़ी ताकत बन गया। वह कई बार कह चुकी हैं कि आज भी हर रेस में उन्हें अपने पिता का साथ महसूस होता है। मुश्किल समय में वही यादें उन्हें आगे बढ़ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Fire: उत्तम नगर में विजय सेल्स शोरूम धू-धू कर जला, लाखों का सामान जलने की आशंका, दमकलकर्मी मौके पर

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकलकर्मी को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, शोरूम में रखे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के जलकर खाक होने की आशंका है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 1 min · National Desk

VB-G RAM G: आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार; बढ़ी दैनिक मजदूरी

केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ (वीबी-जी राम जी एक्ट) को 1 जुलाई से लागू कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरी दरों में भी बढ़ोतरी की है। अब देश में औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़कर 327.4 रुपये हो गई है। यानी औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को नई मजदूरी दरों की अधिसूचना जारी की। नई दरें 1 जुलाई से देश के सभी 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मजदूरी क्षेत्रों में लागू हो गई हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 1 min · National Desk

NCR Weather: भीषण गर्मी और उमस में गिरीं राहत की बूंदें, एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एनसीआर के कुछ हिस्सों में देर रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था। हालांकि मौसम विभाग ने शाम को ही बारिश की बात कही थी मगर देर रात और करीब तड़के एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की थी। शाम 5 बजे के आसपास विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी।मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की बात कही गई थी। इसके साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान था।वहीं, हरियाणा के रेवाड़ी तथा राजस्थान के खैरथल और कोटपूतली क्षेत्रों में अगले दो घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, हल्के गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 1, 2026 · 2 min · National Desk